*शहडोल शाखा में राष्ट्रीय समूह गान का आयोजन हुआ संपन्न*narmadanewstimes. in


 *शहडोल शाखा में राष्ट्रीय समूह गान का आयोजन हुआ संपन्न*

शहडोल । 15/09/2024 को भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में सेंट्रल अकैडमी हायर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने हिंदी और संस्कृत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया अपने प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की टीम ओवरऑल चैंपियन बन प्रांतीय प्रतियोगिता में शामिल होने की योग्यता हासिल की है। 

 भारत विकास परिषद द्वारा हिंदी संस्कृत एवं लोकगीत विधाओं में गीतों की प्रतियोगिता स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. केदार सिंह कलेक्टर शहडोल ने दीप प्रज्वलन  कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने शुभकामना संदेश में कलेक्टर ने कहा कि वंदे मातरम देश की आजादी का गान था और भारत विकास परिषद का यह आयोजन राष्ट्र आराधना का आयोजन है। कि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के हर अवसर का उपयोग  पूरे मनो योग से करना चाहिए। मुख्य अतिथि का स्वागत प्रकाश गुप्ता एवं रविन्द्र गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण अध्यक्ष सुशील सिंघल ने दिया, जबकि सचिव प्रदीप गुप्ता ने  परिषद के कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं उद्देशिका बताया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले कार्यक्रम की संयोजिका बबीता मोर ने प्रतिभागियों को नियमों से अवगत कराया। 

 राष्ट्रीय समूह गान में नगर के सात विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया तथा हिंदी संस्कृत और लोक गीत की मनमोहक प्रस्तुतियां थी। हिंदी एवं संस्कृति की प्रतियोगिताओं में सेंट्रल एकेडमी प्रथम, ज्ञानोदय हायर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय एवं जिला महिला समिति तीसरे स्थान पर रही। लोक नृत्य की प्रतियोगिता में ज्ञानोदय हायर सेकेंड्री प्रथम, सेंट्रल एकेडमी द्वितीय तथा सत्य साईं इंग्लिश मीडियम स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। 

 प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका प्रो. ऋचा रश्मि, रेणु त्रिवेदी, संतोष चौधरी, प्रो. बृजेंद्र पांडेय तथा रेखा पांडेय ने निभाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय समूह गान की प्रांतीय प्रभारी श्रीलेखा जौहरी प्रांतीय संस्कृत सप्ताह प्रभारी नीति सिंघल विशेष रूप से उपस्थित रही। 

कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि रामलाल रौतेल अध्यक्ष मध्य प्रदेश कोल जनजाति विकास प्राधिकरण तथा प्रो भरत शरण सिंह सभापति मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग, भोपाल रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय श्रीवास्तव, भारती गुप्ता एवं श्रीलेखा जौहरी ने किया। आभार ज्ञापन परिषद के कोषाध्यक्ष अमित बजाज ने किया।

 कार्यक्रम डां एके श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, डॉ. जी. एस. परिहार, महेंद्र सर्राफ, बृजेंद्र गुप्ता, विजय जैन, प्रशांत खरया, रवि नेमा, सचिन गुप्ता, अखिलेश शर्मा, सचिन अग्रवाल, अशोक मोर, अशोक सराफ,नरेश सिंघल, शैलेश ताम्रकार, देवेंद्र गुप्ता, किरण सिंह, ममता नेमा, श्रीजा गुप्ता, देवेंद्र कुंदनानी अरुण त्रिवेदी, निकिता अग्रवाल, स्वाति गुप्ता माधुरी श्रीवास्तव सहित परिषद के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget