"पीआर टी महाविद्यालय अनूपपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा " स्वच्छता ही सेवा" के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया
।
विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एस.के .तिवारी जी के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के महिला कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आशना दुबे, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सौरभ गुप्ता एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो .एस.के. तिवारी जी ने विद्यार्थियों से कहा कि मानव जीवन में स्वच्छता का बहुत बड़ा महत्व है। यदि व्यक्ति स्वच्छता नहीं अपनाता, तो गंदगी से होने वाली कई बीमारियों का शिकार हो जाता है। इस कार्यक्रम के अधिकारी प्रो.आशना दुबे जी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की रूपरेखा के बारे में स्वयंसेवकों को बताया।

