परिवर्तन प्रकृति का शाश्वत नियम है, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
शहडोल। असेम्बली ऑफ एम.पी. जर्नलिस्ट्स भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय राधावल्लभ शारदा जी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह जी की अनुशंसा पर संगठन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए नए दायित्व सौंपे गए हैं।
इस क्रम में नीरज गुप्ता, जो शहडोल संभागीय अध्यक्ष के पद पर अब तक सराहनीय सेवाएं देते आ रहे थे, को संगठन में और अधिक मजबूत भूमिका प्रदान करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
इसी कड़ी में राजू गुप्ता जी, जो अब तक जिला अध्यक्ष उमरिया के रूप में अपनी निष्ठा और कर्मठता से संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे थे, के कार्यकाल को ध्यान में रखते हुए उन्हें अब शहडोल संभाग की जवाबदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति उनके संगठनात्मक समर्पण एवं सक्रिय नेतृत्व क्षमता का प्रत्यक्ष परिणाम मानी जा रही है और संगठन का मानना है कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संभागीय इकाई को एक और सशक्त आधार प्राप्त होगा।
वहीं संगठन की निरंतरता और कार्य प्रवाह को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद खालिक अंसारी जी को जिला अध्यक्ष उमरिया का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है। यह निर्णय संगठन की सक्रियता और विस्तार को बनाए रखने की दृष्टि से लिया गया है।
वहीं नव नियुक्ति पदाधिकारियों को संगठन के पदाधिकारीगण एवं सदस्यों द्वारा बधाई दी गई है।