DRM_बिलासपुर_जोन_रेलवे_के_नाम_खुला_पत्रnarmadanewstimes.in

 #DRM_बिलासपुर_जोन_रेलवे_के_नाम_खुला_पत्र


 

श्रीमान डी .आर. एम. महोदय 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 

बिलासपुर जोन 

विषय -  रेलवे गेट थाना तिराहा अनूपपुर से रेलवे द्वारा बनाई गई  सीमेंटेड सड़क से पूर्व पश्चिम केबिन तक चार पहिया वाहन में बैठकर निरीक्षण करने हेतु।

संदर्भ -  रेलवे लाइन के उत्तर में 01 किलोमीटर की सड़क पर 14स्पीड ब्रेकर निर्माण और दक्षिणी भाग 1.5किलोमीटर की सड़क पर एक भी स्पीड ब्रेकर नही.

मान्यवर,

उपरोक्त विषयांतर्गत अनुरोध है कि अनूपपुर रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता कार्य रोहित कुमार द्वारा थाना तिराहा अनूपपुर मुख्य द्वार से स्टेशन होते हुए पूर्व पश्चिम केबिन तक कुल 14 स्पीड ब्रेकर निर्माण कराएं गए हैं जो कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश के विरुद्ध है साथ ही सभी स्पीड ब्रेकर ICR के निर्धारित मापदंडों के विपरीत हैं।

रेलवे अनूपपुर में ही रेलवे लाईन के दक्षिणी हिस्से में भी सड़क निर्माण कार्य आर ई कालोनी से RPF बैरक होते हुए पुराने रेलवे फाटक तक बनाया गया है परन्तु इस 1.5किलोमीटर सड़क पर एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया है आखिर क्यों.....?

रेलवे अधिकारियों द्वारा दोहरा मापदंड क्यों अपनाया गया है। इससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता कार्य के अपने नियम और क़ानून है रेलवे लाईन के उत्तर में 14 स्पीड ब्रेकर है और दक्षिण में 01भी स्पीड ब्रेकर नही है।

अस्तु श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि फोर व्हीलर गाड़ी में बैठकर बनाएं गए सीमेंटेड रोड़ पर स्पीड ब्रेकर का निरीक्षण करने का कष्ट करें। रेलवे का कार्य उच्च मापदंडों पर आधारित होता है लेकिन अब भ्रष्टाचार की सभी सीमाओं को लांघा जा रहा है।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपने कीमती समय में से कुछ समय निकाल कर अवश्य भ्रमण कर अवलोकन करने का कष्ट करेंगे। शिवम रेलवे कालोनी में अलग मापदंडों के ब्रेकर बना हुआ है तो आइ ओ डब्ल्यू आफिस के आस-पास के स्पीड ब्रेकर की डिजाइन अलग है तो पश्चिमी दिशा केबिन सड़क पर ब्रेकर का मापदंड बिल्कुल अलग-अलग है।

श्रीमान जी निरीक्षण कर बिना मापदंडों के बनाएं गए स्पीड ब्रेकर को तत्काल प्रभाव से तोड़वाने का कष्ट करें ताकि आम जनता के हाथ पैर टूटने से बच सकें।

भवदीय 

जीवेन्द्र सिंह पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद अनूपपुर

#aswani_vaisnav 

#DRM_Bilaspur 

#adenshahdol 

#iowanuppur 

#anuppur_railway

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget