नवागत पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब जी ने ग्रहण किया पदभार
अनूपपुर । 19 मई 2026 नवागत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर में जिला अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। पदभार ग्रहण उपरांत पुलिस अधीक्षक का अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। मुराब जी वर्ष 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
नवागत पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब जी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही।

