*तुलसी कॉलेज में IIT नई दिल्ली के सहयोग से AI एवं Fintech प्रशिक्षण, 8 सितंबर को प्रवेश परीक्षा*
अनूपपुर । 05 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय, अनूपपुर में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी एवं रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, उच्च शिक्षा भोपाल के अंतर्गत IIT नई दिल्ली के सहयोग से AI एवं Fintech सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए 8 सितंबर 2026 को दोपहर 12 से 1 बजे तक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
प्रवेश परीक्षा में स्नातक तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। परीक्षा में सामान्य अभिक्षमता, गणितीय अभिक्षमता, तकनीकी अभिक्षमता, उभरती तकनीक, रचनात्मकता एवं नवाचार तथा संचार एवं सहयोग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को AI एवं Fintech सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश का अवसर मिलेगा।
कोर्स सफलता पूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को IIT नई दिल्ली द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिनटेक और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में आवश्यक कौशल एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक ने पात्र विद्यार्थियों से प्रवेश परीक्षा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

