किरर के विद्यालय में सर्प मित्र एवं वन कर्मियों ने छात्रों को अवगत कराया सांपों के पहचान एवं बचाव से,वनों को बचाए रखने का दिलाया संकल्प*narmadanewstimes. in

 *किरर के विद्यालय में सर्प मित्र एवं वन कर्मियों ने छात्रों को अवगत कराया सांपों के पहचान एवं बचाव से,वनों को बचाए रखने का दिलाया संकल्प*


अनूपपुर । 7 सितंबर शशिधर अग्रवाल जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूरी स्थित वन क्षेत्र से घिरे जिला मुख्यालय के सर्प मित्र एवं वन कर्मचारियों ने अध्यनरत छात्रों को सर्पों की पहचान,सांपों से बचाव सर्प दंश से पीड़ित मरीज का त्वरित उपचार हेतु शासकीय चिकित्सालय में ले जाने जैसे के साथ वनों के संरक्षण की जानकारी दी।

प्राथमिक माध्यमिक एवं आंगनवाड़ी किरर में जिला मुख्यालय अनूपपुर के सर्प मित्र शशिधर अग्रवाल के साथ वन चौकी किरर में पदस्थ वनपाल रामेश्वर बैगा एवं अन्य वन कर्मचारी के द्वारा अध्यनरत छात्राओं को विभिन्न तरह के सामान्य एवं जहरीले सांपों की पहचान के साथ सांपों से बचाव यदि किसी व्यक्ति को सर्प डस लेता है तो उपचार हेतु तत्काल किसी भी साधन से नजदीकी शासकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु ले जाने की बातें कहीं इस दौरान सर्पों में पाए जाने वाले विश, सामान्य सर्पों की गतिविधियां,वन क्षेत्र में पाए जाने वाले विभिन्न तरह की सर्पों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई विद्यालय के शिक्षक प्रधानाध्यापक ननसू  प्रसाद बैगा,सुखदेव प्रसाद बैगा,योनोष रावल्कर ने भी छात्रों को  अग्रवाल द्वारा दिए गए जानकारी पर अंधेरे के समय रोशनी टार्च, मोबाईल जला कर चलने,ईट, लकड़ी, कंडा,घर,खेत में काम करते समय सावधानी बरतते हुए काम करने की बात कही इस दौरान किरर वन चौकी में पदस्थ कर्मचारी विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget