*सुरक्षित बचपन अभियान के अन्तर्गत संस्कार लॉ कॉलेज अनूपपुर में कार्यशाला का आयोजन
*
अनूपपुर । मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनूपपुर श्रीमती माया विश्वलाल महोदया के मार्गदर्शन में दिनांक 01 नवम्बर 2026 से 06 नवम्बर, 2026 तक आयोजित होने वाले सुरक्षित बचपन अभियान अन्तर्गत संस्कार लॉ कॉलेज, अनूपपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला न्यायाधीश श्रीकृष्ण डागलिया द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान अन्तर्गत बच्चों से जुडें अधिकारों एवं बच्चों के संरक्षण से संबंधित प्रभावी विधियों की जानकारी प्रदान की गई। इस के साथ ही साथ उन्होने पाक्सों अधिनियम की जानकारी दी। न्यायाधीश श्रीमती विधि डागलिया द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को मानव तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2015 तथा नाबालिग बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2024 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेश पटेल द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सलाह, मध्यस्थता एवं दिनांक 12 दिसम्बर, 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत की जानकारी दी।
उक्त कार्यक्रम में महा विद्यालय के प्राचार्य आनन्द कुमार द्विवेदी, सहा. प्राध्यापक अनुराग पाल, पुष्पेन्द्र कुमार पटेल, विद्यासागर माझी, केवल चंद गोस्वामी, श्रीमती गरिमा मिश्रा एवं श्रीमती सरिता चौरसिया व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।



