प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस, शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर और जन अभियान परिषद अनूपपुर के संयुक्त तत्वाधान में जनजाति गौरव दिवस का गरिमा पूर्ण आयोजन संपन्नnarmadanewstimes. in

 प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस, शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर  और जन अभियान परिषद अनूपपुर के संयुक्त तत्वाधान  में जनजाति गौरव दिवस का गरिमा पूर्ण आयोजन संपन्न


अनूपपुर । प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के प्राचार्य डॉक्टर अनिल सक्सेना के निर्देशन में

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं शासकीय तुलसी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP) के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों, बलिदान एवं जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि  अमोल सिंह जी, विशिष्ट अतिथि  रामदास पुरी जी, जिला समन्वयक  उमेश पांडेय जी,  पवन छिब्बर जी, श्रीमती आकांक्षा जी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  नीरज श्रीवास्तव जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान CMCLDP की नियमित संपर्क कक्षाओं का सफल संचालन किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, सामाजिक चेतना एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य वक्ता  अमोल सिंह जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष, त्याग और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है। आज के युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के विकास, शिक्षा, जागरूकता एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

विशिष्ट अतिथि  रामदास पुरी जी ने जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं गौरवशाली विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और पहचान को संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी जड़ों से जुड़े रहने तथा समाज के उत्थान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

जिला समन्वयक  उमेश पांडेय जी ने CMCLDP कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों को केवल शिक्षा तक सीमित न रहकर समाज की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए आगे आना चाहिए।

इसी क्रम में  पवन छिब्बर जी एवं श्रीमती आकांक्षा शुक्ला जी ने भी जनजातीय गौरव दिवस की महत्ता बताते हुए भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सामाजिक एकता, शिक्षा एवं जन जागरूकता के कार्यों में योगदान देने की बात कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ.नीरज श्रीवास्तव विभाग अध्यक्ष हिंदी, ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का वास्तविक उद्देश्य उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना है। भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, समाज में एकता बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के अगले चरण में CMCLDP के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए "धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें", "जनजातीय गौरव हमारा अभिमान" एवं "जल, जंगल और जमीन की रक्षा हमारा सम्मान" जैसे नारों के माध्यम से जनजातीय गौरव एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर परामर्शदाता शारदा चौरसिया, शिवानी सिंह, सुश्री मुस्कान केवट सहित CMCLDP के छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget