होली के रंग आजीविका के संग मेला 28 फरवरी से 1 मार्च तक
स्थानीय उद्यमियों व स्व सहायता समूहों के उत्पाद होंगे आकर्षण के केंद्र
अनूपपुर। 27 फरवरी 2026 शासन के वोकल फ़ॉर लोकल की अवधारणा के अनूपपुर स्थानीय उत्पादों के प्रचार प्रसार हेतु स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आजीविका होली मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अनूपपुर जिला मुख्यालय में आजीविका होली मेला का आयोजन 28 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक जिला मुख्यालय के सामतपुर तालाब परिसर में सुबह 11 बजे से रात 09 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे विभिन्न उत्पाद, जैसे-आजीविका अमरकंटक कोदो, कोदो कुकीज,कोदो नमकीन,आजीविका शहद, आजीविका सत्तू, हेडवॉश, डिसवॉश, क्लीनवॉश, साबुन, अगरवत्ती, कलात्मक सजावटी सामग्रीयां, कपडे, आचार, वडी, पापड, आंवला केंडी, बीजापुरी काष्ठशिल्प, गौडी पेंटिंग, लोहशिल्प आदि व होली उत्सव पर हर्बल गुलाल, रंग, पिचकारी, मुखौटा आदि सामग्री साथ अन्य विभागों के उदमियों द्वारा जिले में तैयार विभिन्न उत्पाद, कृषि विभाग अंतर्गत जैविक उत्पाद व फूड स्टाल व अमरकंटक हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा स्थानीय व्यंजन के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जिला प्रशासन ने उक्त आयोजन में समस्त जिलेवासियों से भाग लेकर स्थानीय उद्यमियों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों को खरीदकर प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है ताकि स्थानीय स्तर पर तैयार किये जा रहे उत्पादों को बाजार उपलब्ध हो तथा वोकल फ़ॉर लोकल ब्रांड को प्रोत्साहित किया जा सके।

