गरीब बैगा एवं आदिवासी परिवारों को कंबल बांटने का उठाया बीड़ा

अनूपपुर। ऐ सो सियेटेड़ कॉमर्स अनूपपुर रेत ठेकेदार द्वारा कप कपाती ठंड से राहत हेतु जनहित में गरीब बैगा एवं आदिवासियों को 50 कंबल कोतमा तहसील के चंगेंरी गांव में बांटा गया, इसके अलावा अनूपपुर के हर एक वह गांव जहां गरीब आदिवासियों को इस ठंड से राहत हेतु कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सैकड़ो कंबल बांटने का बीड़ा उठाया है वहीं गरीब परिवार कप कपाती 


ठंड से बचने कंबल पा कर अपना आशीर्वाद ऐ सो सियेटेड़ कॉमर्स अनूपपुर रेत ठेकेदार एवं  कर्मचारियों को देते थकते नहीं।

वास्तव में देखा जाए तो यह कदम  जनहित में गरीब आदिवासी परिवार हेतु उठाया गया कदम सराहनी के पात्र हैं।


 *नाबालिग स्कूली छात्रों के द्वारा दो पहिया वाहन चलाने के विरूद्ध अभियान में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 05 नाबालिग वाहन चालकों पर कार्यवाही




  अनूपपुर । पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान जी के निर्देशन में   थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा विगत तीन दिवस से अभियान चलाया जाकर नाबालिग वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

अभियान के तीसरे दिन शनिवार की सुबह टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व मे सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, आरक्षक गोपाल यादव, राजेश बड़ोले के द्वारा अनूपपुर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय के पास वाहन चेकिंग चलाई गई जो चेकिंग के दौरान टीवीएस मोपेड एम.पी. 65 जेड बी 0699, होण्डा मोटर सायकल एम.पी. 65 एम सी 6920, बिना नम्बर की हीरो मोटर सायकल, हीरो मोटर सायकल एम.पी. 65 एम जी 2081, टीवीएस मोटर सायकल एम.पी. 18 एम यू 8739 (कुल 05 दोपहिया वाहन) के नाबालिग बालकों को नियम विरूद्ध दो पहिया वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट में चालान बनाया जाकर वाहन को जप्त कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व कोतवाली पुलिस द्वारा भारत ज्योति स्कूल एवं बेथेल मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल के पास चेकिंग लगाई जाकर नाबालिग वाहन चालकों के वाहन जप्त कर कानूनी कार्यवाही की गई है।

 पीआर टी कॉलेज ऑफ नर्सिंग अनूपपुर के बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत।


छात्राओं ने किया महाविद्यालय का नाम किया रोशन

अनूपपुर। नगर में संचालित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान पंडित रामगोपाल तिवारी महाविद्यालय के नर्सिंग संकाय के विद्यार्थियों बहुप्रतीक्षित परीक्षा परिणाम विगत दिवस 29.11.2024 को मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के द्वारा घोषित हुआ जिसमें महाविद्यालय में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों का परिणाम उत्कृष्ट रहा। महाविद्यालय के विद्यार्थियों प्रतिस्पर्रद्धात्मक रूप से अध्ययन करते हुए उत्कृष्ट अंक अर्जित किए और महाविद्यालय का परिणाम 100% रहा।  

विदित हो कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर  के संज्ञान में लेने के बाद सत्र 2020 से परीक्षाएं संपन्न नहीं हो पा रही थी। परीक्षाएं संपन्न हुई जिसमें विद्यार्थी पूर्ण मनोयोग और निष्ठा के साथ। परीक्षा में शामिल हुए और अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिन महाविद्यालयों के CBI जांच के उपरांत महाविद्यालय उपयुक्त पाए गए हैं उनके विद्यार्थी उन्हीं महाविद्यालयों में अध्ययन करेंगे। 

महाविद्यालय में अध्यनरत बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा बसंती सिंह ने 84.44% प्रथम स्थान, छात्रा निशी पनारिया ने 83.11% द्वितीय स्थान, छात्रा ज्योती देवी सिंह ने 80.55%  तृतीय स्थान अंक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है

इस अवसर पर महाविद्यालय के संचालक डॉ देवेन्द्र कुमार तिवारी जी बताया कि नर्सिंग का यह पहला बैच और पहले बैच का पहला परीक्षा परिणाम देखकर हम बहुत खुश है और बहुत गौरवान्वित  महसूस कर रहे हैं। यह हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थियों उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम अर्जित किया है।

परीक्षा परिणाम देखकर महाविद्यालय परिवार और सभी विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। सारे विद्यार्थी खुशी से झूम रहे हैं और एक-दूसरे को मिठाइयां बांट रहे हैं।

यह परीक्षा परिणाम वास्तव में उत्कृष्ट हैं क्योंकि 2020 में प्रवेशित बच्चों का परीक्षा 2024 में जाकर के संपन्न हुआ, बहुत सारे विद्यार्थियों द्वारा बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी गई लेकिन जो विद्यार्थी लगे रहे बीएससी नर्सिंग करना जिसका सपना था उन विद्यार्थियों ने अपना अध्ययन

जारी रखा और आज बेहतर परिणामस्वरूप  में उनका परीक्षा परिणाम सामने है।

 संकल्प महाविद्यालय के विद्यार्थियों का दिल्ली शैक्षणिक भ्रमण 


शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के प्रायोगिक ज्ञान का बेहतर माध्यम 

अनूपपुर । संकल्प महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा "Learn & Exposure" के अंतर्गत भारत देश की राजधानी दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण किया जायेगा, जो न केवल उनके ज्ञान को बढ़ाने का एक अद्वितीय अवसर हैं बल्कि उनके लिए ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन करने का भी शानदार अनुभव हैं । इस भ्रमण में विद्यार्थियों को दिल्ली के प्रमुख उद्योग, चिकित्सालय, शैक्षणिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करने का अवसर मिलेगा |

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को महानगरों की चिकित्सा सेवा, शैक्षणिक व्यवस्था से अवगत कराना व ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को समझाना हैं , ताकि वे न केवल पाठ्यक्रम से संबंधित ज्ञान प्राप्त कर सकें, बल्कि अपने राष्ट्र के इतिहास, संस्कृति और विज्ञान के क्षेत्र में भी अधिक जागरूक हो सकें।

 योजनाओं की जानकारी पहुंचानें में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर निभाए अहम भूमिका

सोशल मीडिया एवं न्यू एज मीडिया विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न 


सूचना का उपयोग जनहित में किया जाना चाहिए-  अपर संचालक

वर्तमान परिवेश में सूचना क्रांति आजीविका का साधन बन चुकी है- उप संचालक 

अनूपपुर। 29 नवंबर2024 सूचना का उपयोग जनहित में किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया में कंटेंट पोस्ट  करने से पहले उसकी सत्यता की जांच कर लें तभी उस कंटेंट को पोस्ट करें। सोशल मीडिया के महत्व को देखते हुए जनसंपर्क विभाग द्वारा अलग-अलग तरीके से कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी आज उमरिया जिले के ताला बांधवगढ़ स्थित द सन रिसोर्ट में आयोजित सोशल मीडिया एवं न्यू एज मीडिया विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला में अपर संचालक जनसंपर्क संजय जैन द्वारा दी गई।

  कार्यशाला का शुभारंभ अपर संचालक जनसंपर्क  संजय जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया।  कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपर संचालक जनसंपर्क  संजय जैन ने कहा कि सोशल मीडिया आमजन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । इसके लिए सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है जिससे सोशल मीडिया पर सकारात्मक रूप से कार्य करने वाले लोगों को और बढ़ावा दिया जा सके। जिससे आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओ,कार्यक्रम तथा अभियानों से अवगत कराया जा सके।

 कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप संचालक जनसंपर्क भोपाल  सुनील वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया रियल टाइम और खुद का मीडिया है। उन्होंने कहा कि सूचना ही शक्ति है जिसका सही दिशा में उपयोग किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अहम भूमिका निभाए। आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, राजस्व महा अभियान जैसे अन्य जन कल्याणकारी योजनाएं  व केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचने का प्रयास करें, जिससे हर पात्र व्यक्ति को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर जनता द्वारा न चुने जाने के बावजूद भी जनता के लिए कार्य करती है। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगभग 400 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 

      द सन रिसोर्ट ताला बांधवगढ़ में आयोजित सोशल मीडिया एवं न्यू एज मीडिया विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला में ग्राफिक्स डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट पोस्ट करने जैसे अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक संचालक जनसंपर्क उमरिया गजेन्द्र द्विवेदी, जिला सहायक जनसंपर्क अधिकारी शहडोल अरूणेंद्र सिंह, जिला सहायक जनसंपर्क अधिकारी अनूपपुर सुश्री कुसुम मरकाम, शहडोल संभाग के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर उपस्थित थे।


 *नाबालिग स्कूली छात्रों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के विरुद्ध अभियान के दूसरे दिन कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 11 नाबालिग चालकों पर कार्रवाई*


 

अनूपपुर । जिले में नाबालिग स्कूली छात्रों द्वारा तेज गति और लापरवाही से दोपहिया वाहन चलाने की शिकायतों के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन, शुक्रवार को, टी आई कोतवाली  अरविंद जैन के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

 *कार्रवाई का विवरण:

टीम ने अमरकंटक रोड स्थित बेथेल मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 11 दोपहिया वाहनों के नाबालिग चालकों को नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। इनमें शामिल वाहन:

1. स्कूटी (एम.पी. 65 जेड ए 1225)

2. स्कूटी (एम.पी. 65 एस 0996)

3. स्कूटी (एम.पी. 65 एस 7303)

4. सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (एम.पी. 65 एन 6744)

5. स्कूटी (एम.पी. 65 एस 4060)

6. टीवीएस रेडऑन (एम.पी. 18 एम बी 8739)

7. बिना नंबर की नई स्कूटी

8. स्कूटी (एम.पी. 65 एस 8713)

9. टीवीएस विक्टर (एम.पी. 18 जी 7005)

10. होंडा एक्स ब्लेड (एम.पी. 65 एम इ 4771)

11. स्कूटी (एम.पी. 54 एन 7309)

इन वाहनों को ज़ब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।

 *पिछले दिन की कार्रवाई:

गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने भारत ज्योति स्कूल के पास चेकिंग के दौरान 6 नाबालिग चालकों के वाहन ज़ब्त किए थे।

 *स्कूल और अभिभावकों को समझाइश:* 

बेथेल मिशन स्कूल के प्रबंधन और प्राचार्य को थाना बुलाकर नोटिस दिया गया है। उनसे कहा गया कि नाबालिग छात्रों को वाहन चलाने से रोकने के लिए अभिभावकों को जागरूक करें। साथ ही, ज़ब्त वाहनों के 11 नाबालिग चालकों के अभिभावकों को थाना बुलाकर भविष्य में नाबालिगों को वाहन न देने की समझाइश दी गई।

 *पुलिस अधीक्षक की अपील:

पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दोपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना गैरकानूनी है।

 *यह अभियान अनूपपुर पुलिस द्वारा सतत जारी रहेगा।*

 स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला सक्रिय रूप से योजनाओं, कार्यक्रमों एवं अभियान का करें बेहतर क्रियान्वयन-कलेक्टर


अनूपपुर । 28 नवंबर 2024 कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला संवेदनशीलता एवं गंभीरता के आधार पर शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं अभियान का बेहतर क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले की सभी एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता एक्टिव होकर कार्य करें। गंभीर बीमारी के चिन्हित मरीजों की जांच एवं उपचार शासन के निर्धारित मापदंडों के अनुसार समय में करना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि एएनम एवं आशा कार्यकर्ता द्वारा किए जा रहे कार्यों की गंभीरता से मॉनिटरिंग एवं समय-समय पर बैठकें आयोजित कर कार्यों की समीक्षा खंड चिकित्सा अधिकारी करें। कलेक्टर  हर्षल पंचोली आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. अवधिया, सिविल सर्जन तथा जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित था। 

बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला एवं खंड चिकित्सालय में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था हो तथा चिकित्सालय आकर्षित तरीके से दिखाई दे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग व्यवस्थित तरीके से स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन करें तथा मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं। बैठक में कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के एएनसी वार्ड में गर्भवती माताओं के पंजीयन, संस्थागत प्रसव तथा होम डिलीवरी की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत नसबंदी तथा राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत किए गए ऑपरेशन के संबंध में भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

बैठक में कलेक्टर ने बच्चों के टीकाकरण की जनपदवार जानकारी प्राप्त की तथा टीकाकरण कर शासन के निर्धारित मापदंडों के अनुसार गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया एवं डेंगू, जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चिन्हित मरीज एवं ऐसे मरीज जो स्वयं विधिवत रूप से उपचार नहीं करा रहे हैं, ऐसे मरीजों की सूची संधारित कर उनका इलाज करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में सिकल सेल एनीमिया से हुए मृत्यु के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। 

बैठक में कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में सिकल सेल एनीमिया की जांच प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसके लिए सुपरवाइजर, एएनएम तथा आशा कार्यकर्ता मैदानी स्तर पर एक्टिव होकर कार्य करें। उन्होंने आयुष्मान कार्ड के प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत किए जा रहे उपचार एवं लक्ष्य की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि क्षय रोग के चिन्हित मरीजों की स्थिति एवं दवाई वितरण समय पर हो तथा गंभीर बीमारी के मरीजों के घर जाकर उन्हें दवा प्रदान किया जाए तथा इसकी मॉनीटरिंग भी की जाए। 

बैठक में कलेक्टर ने जननी सुरक्षा योजना, सीएम हेल्पलाइन प्रकरण, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती किए गए बच्चों की जानकारी सहित अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget