**सड़क सुरक्षा माह "परवाह" के अंतर्गत दुर्घटना संभावित स्थान पर लगाए गए सोलर ब्लिंकर एवं कन्वैक्स मिरर **

**पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर की विशेष पहल


** 

**क्रेडिट एक्सेस माइक्रोफाइनेंस कंपनी अनूपपुर द्वारा अनुदान में दी गई रोड सेफ्टी सामग्री**

   अनूपपुर ।  सड़क  सुरक्षा माह  अंतर्गत 01 जनवरी से 31 जनवरी तक संचालित विशेष अभियान के दौरान जिला स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं में 10% कमी ले जाने का लक्ष्य निर्धारित कर जिले में दुर्घटनाओं हेतु संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्र में सड़क इंजीनियरिंग के द्वारा सुधार कार्य किए जाने के क्रम में  आज दिनांक 09/01/2025 को क्रेडिट एक्सिस माइक्रोफाइनेंस कंपनी  के सहयोग से अनूपपुर मुख्यालय के अंडर ब्रिज तिराहा एवं  पुलिस कंट्रोल रूम के पास सोलर ब्लिंकर, एवं कन्वैक्स मिरर लगवाया गया।

 *1.अंडर ब्रिज तिराहा पर लगाया गया सोलर ब्लिंकर** 

**उपयोगिता **

 सोलर  ब्लिंकर के द्वारा उक्त मार्ग पर संचालित हो  रहे वाहनों के वाहन चालकों को गति नियंत्रण के लिए संकेत देकर गति नियंत्रित करने हेतु सचेत किया जाता है। जिससे तिराहा पर वाहन टकराने से  होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

 *2.न्यू पुलिस कंट्रोल रूम के पास  कन्वैक्स मिरर लगाया गया** 

 **उपयोगिता* 

कन्वैक्स मिरर के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम के पास स्थित ब्लाइंड स्पॉट (अंधा मोड़) पर वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहनों का दृश्य प्रदर्शित होगा, जिससे होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को काम किया जा सकता है। 

     उक्त कार्यों के द्वारा ट्रैफिक पुलिस द्वारा  सड़क दुर्घटनाओं को कम कर आमजन को सुरक्षित आवागमन प्रदान किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

 *अनूपपुर रेलवे स्टेशन में 100 दिवसीय निक्षय शिविर टीबी, एचआईवी व हेपेटाइटिस जांच कैंप का हुआ आयोजन



*

80 लोगों की की गई जांच, जागरूकता एवं निक्षय मित्र का दिया गया संदेश  

अनूपपुर । 9 जनवरी 2025 कलेक्टर  हर्षल पंचोली के निर्देशन में एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. एस. सी. राय एवं डॉ दिव्यांशु  WHO सलाहकार के मार्गदर्शन में रेलवे स्टेशन अनूपपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन प्रबंधक  एम.पी. शर्मा, रेलवे स्वास्थ्य निरीक्षक   पंकज गुप्ता जी के समन्वय से टीबी रोग जांच कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें 80 लोगों की टीबी, एचआईवी तथा हेपेटाइटिस की जांच की गई। कैम्प में लोगों को टीबी एवं एचआईवी व हेपेटाइटिस बीमारियों से जागरूक  के साथ साथ निक्षय मित्र हेतु प्रेरित किया गया जिसमें मुख्य स्टेशन प्रबंधक एवं रेलवे स्वास्थ्य निरीक्षक के द्वारा निक्षय मित्र बनकर दो टीबी मरीज को फूड बास्केट विपरीत  किया गया तथा उनके लक्षणों के संबंध में बताया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के डीपीसी  राजेश पटेल एवं चिकित्सकीय अमला तथा रेलवे विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 कलेक्टर ने नवंबर माह में सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में ए ग्रेड प्राप्त करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित


अनूपपुर। 7 जनवरी 2025 कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में नवंबर माह में जारी सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग में ए ग्रेड स्थान प्राप्त करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें योजना सांख्यिकीय अधिकारी  डी.के. अहिरवार, जिला आपूर्ति अधिकारी  बी.एस. परिहार, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के उप संचालक  के.के. सोनी, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी  विनोद परस्ते, ऊर्जा विभाग के अधीक्षण अभियंता  जी.पी. गोस्वामी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री  एच.एस. धुर्वे, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. ए.पी. पटेल, परियोजना अधिकारी शहरी विकास  दिलीप कुमार पांडेय, परिवहन अधिकारी  सुरेंद्र सिंह गौतम, सहकारिता विभाग की उपायुक्त श्रीमती सुनीता गोठवाल एवं उप संचालक कृषि  एन.डी. गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में नागरिकों के शिकायतों के तुरंत संतुष्टि पूर्वक निराकरण हेतु राज्य शासन द्वारा 181 सीएम हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है। जिसमें नागरिकों द्वारा अपनी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु शिकायत दर्ज कराई जाती है जिसका संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा निराकरण किया जाता है। उपरोक्त अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए संतुष्टि पूर्वक निराकरण कराया जाकर जारी रैंकिंग में ए ग्रेड स्थान प्राप्त किया गया। कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को बधाई देते हुए उपस्थित अन्य अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि अगली रैंकिंग में आप भी स्थान प्राप्त कर जिले की रैंकिंग को अव्वल ग्रेड पर लाएं।

 *3 वनपाल एवं 7 वनरक्षक को डीएफओ ने स्टार लगाकर किया पदोन्नत*


अनूपपुर । 06 जनवरी मध्य प्रदेश  शासन वनविभाग द्वारा जारी आदेशानुसार अनूपपुर वन मंडल के तीन वनपालों को कार्यवाहक उप वन क्षेत्रपाल तथा 7 वन रक्षकों को कार्यवाहक वनपाल के पद पर पदोन्नति किए जाने के आदेश पर अनूपपुर वन मंडलाधिकारी विपिन कुमार पटेल ने वन मंडल कार्यालय में मंगलवार को सभी पदोन्नत कर्मचारियों को स्टार लगाकर अलंकृत करते हुए पदोन्नत किया।

विदित है कि मध्य-प्रदेश शासन के वनविभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेशानुसार अजय कुमार पांडेय वन संरक्षक वन वृत शहडोल ने अनूपपुर वन मंडल में रिक्त पदों के अनुसार तीन वनपाल रिचर्ड रेगी राव,भारत सिंह श्याम एवं महिपाल सिंह को वनपाल से कार्यवाहक उप वन क्षेत्रपाल तथा सात वन रक्षकों संपत सिंह धुर्वे,चरण सिंह मार्को,भारत दास सोनवानी,प्रीतम सिंह राणा,अभिलाष सोनी,रमाकांत पटेल एवं जगत सिंह मसराम को वनरक्षक पद से कार्यवाहक वनपाल के पद पर पदोन्नत होने पर अनूपपुर वन मंडलाधिकारी विपिन कुमार पटेल के द्वारा मंगलवार की दोपहर वन मंडल कार्यालय अनूपपुर में स्टार लगाकर अलंकृत करते हुए पदोन्नत किया।

 इस दौरान वन मंडलाधिकारी  पटेल ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी सौंपें गए दायित्वों को निष्ठा पूर्वक निभाने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि क्षेत्र के वन अधिकारी/कर्मचारी अपने शासकीय दायित्वों तथा व्यक्तिगत कार्यों दौरान मोटरसाइकिल से आवागमन करने दौरान हेलमेट का अनिवार्य तौर पर लगा कर ही आवागमन करें ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके इस दौरान मुख्य लिपिक महेंद्र कुमार द्विवेदी वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर स्वर्ण गौरव सिंह प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे हैं।

 

 *नवागत सीएमएचओ वर्मा जी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परासी का निरीक्षण


*

*अनूपपुर*। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परासी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. वर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, एएनसी क्लीनिक, डिलीवरी वार्ड एवं फार्मेसी का गहन अवलोकन किया गया। निक्षय अभियान के अंतर्गत क्षय रोग (टीबी) के रोकथाम और उपचार से संबंधित गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान डॉ. आर. के. वर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान समस्त विभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि किसी भी मरीज को स्वास्थ्य सेवाओं के दौरान कोई परेशानी न हो और सभी को समय पर उपचार मिले।

        इसके अलावा अस्पताल स्टाफ को निर्देशित किया गया कि वे मरीजों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार रखें और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास करें। निरीक्षण के अंत में डॉ. आर. के. वर्मा  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदय ने समस्त टीम के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी उच्च स्तर की सेवाएं प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की। इस दौरान संस्था के समस्त कर्मचारी समय पर निर्धारित गणवेश में उपस्थित रहे l

 *असेम्बली ऑफ़ एम पी जर्नलिस्ट्स के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा जी ने  श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल जी को लिखा पत्र*


 

भोपाल । असेम्बली आफ एम पी जर्नलिस्ट्स के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा जी ने श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल जी से पत्रकारों की वर्तमान में वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए पत्र लिखा। राधावल्लभ शारदा जी ने पत्र के माध्यम से पत्रकारों को होने वाली व्यवहारिक परेशानियों से श्रम मंत्री को अवगत कराया और उनसे मांग की, कि आप श्रम आयुक्त को निर्देशित करने का कष्ट करें कि समस्त श्रम विभाग के सहायक श्रमायुक्त के माध्यमों से पत्रकारों की जानकारी लेकर सरकार को दें की कितने पत्रकारों को नियुक्ति पत्र एवं वेतन मिलता है जैसा कि देखने में आता है कि दैनिक समाचार पत्रों के मालिकों द्वारा पत्रकारों एवं गैर पत्रकारों को वेतन आयोग के अनुसार ना तो वेतन देते हैं ना ही उन्हें नियुक्ति पत्र देते हैं। 

ग्रामीण अंचलों के पत्रकारों को हाकर, समाचार लिखने, विज्ञापन लेने, समाचार पत्र की बिक्री की राशि एकत्रित कर, उसी तरह विज्ञापन की राशि एकीकृत कर समाचार पत्र के मालिक को देना होता है। बहुत से समाचार पत्रों के मालिकों ने जिले के अनुसार समाचार पत्रों के एक पृष्ठ का मूल निर्धारित कर दिया जाता है, अब उस पत्रकार को उस एक पृष्ठ की राशि पर विज्ञापन देना है या समाचार उस पत्रकार पर निर्भर है। इस स्थिति के कारण आम जनता को जिसे जानकारी की आवश्यकता है वह उसे नहीं मिलती है, इतना ही नहीं सरकारी योजनाओं से क्या लाभ जनता को मिलना चाहिए इसकी जानकारी भी जनता के पास नहीं पहुंच पाती है। मेहनतकश पत्रकारों को मेहनत करने के बावजूद सरकारें द्वारा जो योजना बनाई गई है उसका लाभ भी नहीं मिलता। यहीं पर मामला समाप्त नहीं होता,  अवैध काम करने वाले के खिलाफ पत्रकार समाचार लिखते हैं, उससे भी सामना करना पड़ता है। पत्रकारों के पास नियुक्ति पत्र नहीं होने के कारण अधिकारी वर्ग उन्हें पत्रकार नहीं मानता जिससे उन पर झूठी शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज हो जाती हैं। और जो गृह विभाग के आदेश हैं उसका लाभ भी उन्हें नहीं मिलता, राज्य सरकार पत्रकारों को बीमारी पर होने वाली राशि के साथ उनका बीमा भी करती है। अतः आपसे निवेदन है कि श्रम विभाग के आयुक्त को निर्देशित करें कि प्रत्येक जिले के सहायक श्रमायुक्त एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी के माध्यम से उन पत्रकारों के नाम भी सूची में शामिल करें जो समाचार पत्रों को समाचार भेजते हैं इसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत सभी कर्मचारियों को भी शामिल करें।

 *शिवसेना संभाग अध्यक्ष पवन पटेल ने पांच सूत्रीय मांग को लेकर सौंपा अनूपपुर कलेक्टर को ज्ञापन




*

शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के शहडोल संभाग अध्यक्ष पवन पटेल ने दिनांक 03/01/25 को अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली जी को पांच सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है ।

ज्ञापन में मांग की है पसान नगरपालिका अनूपपुर जिले का सबसे बड़ा नगरपालिका क्षेत्र है जहां पर लोगों को अपना तहसील संबंधित कार्य करने के लिए भालूमाड़ा पसान से लगभग 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय के तहसील अनूपपुर जाना पड़ता है जिससे क्षेत्र की आम जनता को काफी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है एवं पसान नगरपालिका अंतर्गत कई शासकीय भवन खाली पड़े हुए हैं जहां पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों , नागरिकों द्वारा तहसील बनाने की मांग पूर्व से ही की जा रही है श्री मान जी से निवेदन है कि आम जनता के हित में नगरपालिका पसान अंतर्गत तहसील बनाने की कृपा करें। जिले की कोतमा नगर पालिका अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 11 में लगभग 600 की जनसंख्या है लेकिन गोविंदा गांव और कदम टोला लगभग 5 किलोमीटर होने के कारण वार्ड पार्षद द्वारा कदम टोला में ध्यान ना देते हुए विकास कार्य नहीं करवाए जाते अभी हाल ही में शिवसेना के नेतृत्व में कदम टोला वासियों ने सड़क, नाली,सामुदायिक भवन,आंगनबाड़ी भवन, धार्मिक पंडाल की मांग की मांग को लेकर भालूमाड़ा कोतमा मुख्यमार्ग पर बैठ कर धरना प्रदर्शन किया गया था जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आया था और कदम टोला वासियों की मांग पूरी करने की बात कही  थी लेकिन आज दिनांक तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई ना ही स्थानीय पार्षद द्वारा इस ओर किसी प्रकार का ध्यान दिया गया जिसे देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि वार्ड नंबर 11 का परिशिमन होना चाहिए और वार्ड नंबर 11 कदम टोला को अलग वार्ड घोषित करना चाहिए। अनूपपुर जिले में इन दिनों अवैध रेत चोरी अवैध कबाड़ का धंधा एवं अवैध रूप से गली मोहल्लों में शराब की बिक्री जन चर्चा में है जिसे देखते हुए हम यह मांग कर रहे हैं कि उक्त अवैध कार्यों पर पूरी तरह से लगाम लगनी चाहिए इसके साथ ही शराब दुकानों के बाहर शासन द्वारा निर्धारित अलग अलग शराबों के नाम की सूची अनूपपुर जिले सभी शराब दुकानों के बाहर लगनी चाहिए और यदि 7 दिनों के भीतर उक्त बिंदु क्रमांक 3 की मांगे पूरी नहीं की जाती हैं तो शिवसेना मुख्यमंत्री का पुतला जलाते हुए उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी ।

अनूपपुर जिले के वन परिक्षेत्र कोतमा सर्किल लतार बीट धुरवासिन कक्ष क्रमांक 442 से 24 नग  एवं कक्ष क्रमांक 440 से 11 नग कटे हुए ठूठ पाए गए थे जिसके एवज में 77740 रूपये वसूली के आदेश वनमण्डलाधिकारी मंडल अनूपपुर द्वारा सोमपाल सिंह कुशराम वनरक्षक बीट गार्ड दुर्वासिन, विनोद कुमार मिश्रा कार्यवाहक उप,वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र सहकायक लतार एवं अशोक कुमार निगम उप वन क्षेत्रपाल तत्कालीन प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी कोतमा उक्त तीनों व्यक्तियों से नुकसान हुई वन संपदा सूखे एवं हरे वृक्षों की कटाई को लेकर  तीनों अधिकारियों / कर्मचारियों को आदेश/नोटिस दिनांक 11/04/24 को जारी किया गया था लेकिन उक्त व्यक्तियों द्वारा आज दिनांक तक कुल 77740 रुपए की राशि नहीं जमा की गई जिससे यह प्रतीत होता है कि उक्त  अधिकारी/ कर्मचारी अपने उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं और मनमाने रूप से अधिकारियों को झूठा आश्वासन देते हुए उक्त राशि जमा करने से पीछे हट रहे हैं एवं कोतमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले बीट कल्याणपुर कदम टोला नगर पालिका परिषद कोतमा वार्ड क्रमांक 11 में सीसी सड़क , नाली, पंडाल हेतु नगरपालिका द्वारा नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट की मांग की गई थी लेकिन आज दिनांक तक नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट वन विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया।

ग्राम पंचायत पयारी नो. 2 के राकेश गुप्ता पिता  श्यामलाल गुप्ता जो कि वर्ष 2022 में सरपंच पति जमुना केवट के द्वारा ग्राम पंचायत भवन पयारी नो.2  में सरपंच के शपथ ग्रहण  समारोह में टेंट का कार्य करवाया गया था जिसकी कीमत 6000 ,कार्यक्रम के लिए होटल से 1535 रुपए का नमकीन और ग्राम पंचायत पयारी में नवरात्रि में 20000 का टेंट का कार्य करवाया गया था जो कि कुल राशि 27635 रुपए आज दिनांक तक ग्राम पंचायत के द्वारा नहीं करवाया गया ।

उक्त ज्ञापन सौंपते समय कोतमा नगर प्रमुख बरकत कुरैशी , समीर कोल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget