*भारत विकास परिषद कटनी शाखा* में आज हमारी संस्था के आदर्श पुरुष
*स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर युवा दिवस के अवसर पर* कार्यक्रम का आयोजन स्थानी फर्स्ट स्टेप अकैडमी संत नगर नई बस्ती कटनी में किया गया
जहां पर छात्र-छात्राओं के द्वारा
*स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी एवं देश भक्ति गीत* की प्रस्तुति की गई जिनका सम्मान परिषद द्वारा किया गया।
साथ ही परिषद परिवार के सदस्यों ने भी छात्र-छात्राओं को विवेकानंद जी से प्रेरणा लेने की सीख दी एवं अपनी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाया।
**संकल्प महाविद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन विश्वविद्यालय द्वारा घोषित वार्षिक परिणाम में BMLT /BPT एवं B. Sc (Biotechnology) का शत प्रतिशत रहा परिणाम
अनूपपुर । जिला मुख्यालय स्थित संकल्प महाविद्यालय में संचालित पैरामेडिकल /साइंस विभाग के विद्यार्थियों द्वारा मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा BMLT (बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष और BPT (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) प्रथम वर्ष व अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा द्वारा घोषित किए गए बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी), के वार्षिक परीक्षा परिणामों में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने संस्थान का नाम रोशन किया है।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने न केवल अच्छे अंक प्राप्त किए बल्कि कई छात्रों ने टॉपर्स की सूची में स्थान बनाकर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन से महाविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है।
**उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना**
महाविद्यालय संचालक अंकित शुक्ला ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। उन्होंने कहा, "यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और महाविद्यालय में प्रदान की जाने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।"
**विद्यार्थियों की मेहनत का नतीजा**
पैरामेडिकल विभाग मे BPT प्रथम वर्ष से अजय कु. त्रिपाठी , BMLT प्रथम वर्ष से शिवम राठौर, दीपिका विश्वकर्मा, चांदनी केवट, BMLT द्वितीय वर्ष से ज्योति गोस्वामी, काजल बंजारे, आरती तिर्की एवं B.Sc (Biotechnology ) संकाय से रौशनी गुप्ता, रीता पौत्तम, प्रेमवती खांडे जिन्होंने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया , विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा, "महाविद्यालय में मिली प्रेरणा और नियमित पढ़ाई ने मुझे यह मुकाम हासिल करने में मदद की।"
**महाविद्यालय का योगदान**
महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह परिणाम महाविद्यालय की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रतीक है। शिक्षकों ने यह भी बताया कि महाविद्यालय में छात्रों को समय-समय पर मार्गदर्शन, आधुनिक सुविधाएं, और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री प्रदान की जाती है।
**अभिभावकों की खुशी**
विद्यार्थियों की सफलता पर उनके अभिभावकों ने गर्व व्यक्त किया। अभिभावको ने कहा कि, "हम अपने बच्चों की मेहनत और महाविद्यालय की मदद के लिए आभारी हैं। यह हमारे लिए गर्व का पल है।"
**भविष्य की योजनाएं**
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि वे आगामी वर्षों में भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने का प्रयास करेंगे।
इस उपलब्धि से महाविद्यालय न केवल शहर में, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती 'युवा दिवस' पर
स्वस्थ शरीर एवं मन के लिए किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार
सामूहिक सूर्य नमस्कार के अनूपपुर में जिला स्तरीय तथा नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में लोगों ने की सहभागिता
अनुपपुर । 12 जनवरी 2025 स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस 12 जनवरी युवा दिवस पर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों मे सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का कार्यक्रम आयोजित किया गया । युवा दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रामदास पुरी ने मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पण व धूप दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय, एसडीएम अनूपपुर सुधाकर सिंह बघेल, जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री सरिता नायक, जिला शिक्षा अधिकारी टी आर आर्मो, नगर निरीक्षक पुलिस श्री अरविंद जैन सहित स्पोर्ट्स टीचर, युवाओ, महिलाओं, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री एच एस बहेलिया कन्या विद्यालय के प्राचार्य डॉ कौशलेंद्र सिंह विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट, पुलिस जवान, समेत जनप्रतिनिधियों, गणमान्य जनों, पत्रकारों, अधिकारी, कर्मचारियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सहभागिता निभाई ।
सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आकाशवाणी के पल-प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया गया। अकाशवाणी के प्रसारण के माध्यम से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम स्वामी विवेकानंद जी की वाणी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के संदेश के साथ ही सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का कार्यक्रम किया गया प्रसारित संदेश के अनुसार उपस्थित सभी लोगों ने कतारबद्ध होकर सूर्य नमस्कार प्रार्थना, प्राणायाम की मुद्रा के तहत सूर्य नमस्कार के 12 आसनों के तीन चक्र प्रतिभागियों द्वारा किए गए। तत्पश्चात प्राणायाम अनुलोम-विलोम का अभ्यास भी कराया गया। जिसके अनुसार भस्त्रिका प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम प्रतिभागियों द्वारा किया गया। योगाभ्यास योग प्रशिक्षक जे.पी. शर्मा, श्रीनिवास तिवारी तथा श्रीमती माधुरी राठौर, नयन मिश्रा द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में राष्ट्रगीत वन्देमातरम् का गायन हुआ। तत्पश्चात् स्वामी विवेकानंद जी के संदेश का प्रसारण हुआ। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।
**पी आर टी कॉलेज ऑफ नर्सिंग अनूपपुर के विद्यार्थियों के द्वारा मेंटल हॉस्पिटल ग्वालियर में किया नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति
**पीआर टी नर्सिंग कॉलेज अनूपपुर का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है- डॉ. संजय लारिया**
अनूपपुर । नगर में संचालित पीआर टी कॉलेज ऑफ नर्सिंग अनूपपुर के विद्यार्थियों के द्वारा मेंटल हॉस्पिटल ग्वालियर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक और पोस्टर बनाकर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संजय लारिया संचालक मानसिक आरोग्यशाला ग्वालियर , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर नंद कुमार सिंह सलाहकार मानसिक आरोग्यशाला ग्वालियर और डॉक्टर रंजीत सिंह उपस्थित थें ।
11 जनवरी, 2025 को मेंटल हॉस्पिटल के OPD के पास हॉल पर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। एक आकर्षक और संवादात्मक नुक्कड़ प्रदर्शन के माध्यम से नाटक ने कलंक को खत्म करने, खुले संवाद को बढ़ावा देने और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सामुदायिक समर्थन की वकालत करने की कोशिश की, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता प्रयासों में एक महत्वपूर्ण योगदान है।
मुख्य अतिथि डॉ. संजय लारिया जी ने कहा कि सब लोग प्रयास करें कि वह अकेले नहीं रहे। अपने मन की बात को दूसरों को अवश्य बताएं। जिससे मानसिक समस्याओं का बोझ नहीं उठाना पड़े।
संचालक महोदय जी ने कहा कि छात्रों ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी लोगों को जागरूक किया कॉलेज का बहुत ही अच्छा प्रयास रहा।
विशिष्ट अतिथि डॉ नंद कुमार सिंह जी ने छात्रों को बताते हुए कहा कि आज के समय में लोग अधिक से अधिक समय तक सोशल मीडिया में व्यस्त रहते हैं। इस कारण लोगों में आपसी हिंसा का मामला काफी आ रहा है। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में ज्यादा व्यस्त न होकर हमें परिवारों के साथ समय बिताना चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉलेज के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों ने यह बताने का प्रयास किया है कि हमें मन में फैले भ्रांतियों को दूर करना है और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। डॉक्टरी सलाह भी बेहद अहम है, ताकि समय रहते बीमारी का पता चल जाए और मरीज को सही इलाज मिल सके।
अंत मे कॉलेज के प्रबंधक विजय कुमार तिवारी जी के द्वारा आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में प्राध्यापक रणविजय शाही और सुश्री दोहित सोनवानी और समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
*भारत सरकार के पहल पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत मध्य प्रदेश के छात्र छात्राएं IGNTU की दिशा निर्देशन में हरियाणा राज्य के लिए हुए रवाना।*
*कार्यकारी कुलपति प्रोफेसर ब्योमकेश त्रिपाठी ने हरी झंड़ी दिखा कर दल को किया रवाना।*
*छात्र छात्राएं समझेंगे क्या है ‘5 P’ (पर्यटन,परंपरा,प्रगति,परस्पर संपर्क एवं प्रौद्योगिकी*)
अमरकंटक । इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में 11 जनवरी को युवा संगम फेस 5 के लिए पूरे मध्य प्रदेश के छात्र और छात्राएं IGNTU में आए हुए थें। बच्चों का ये दल सांस्कृतिक सह शैक्षणिक भ्रमण के लिए हरियाणा राज्य हेतु केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा जाएगा।इन बच्चों के साथ IGNTU के प्राध्यापक एवं अधिकारी गण साथ रवाना हुए।बच्चे इन 6 लोगो के दिशा निर्देशन में रहेंगे, इनमें सह आर्चाय मनोज कुमार पांडेय,सहायक आचार्य हिमांशी वर्मा,सहायक आचार्य सुश्री अचून,सह आर्चाय हनी सुनील विन्चू और प्रशासनिक अधिकारियों में संजीव कुमार सिंह और अखिलेश कुमार सिंह भी जायेगे।कार्यकारी कुलपति प्रोफेसर ब्योमकेश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखा कर प्रतिनिधि मंडल को हरियाणा राज्य के लिए रवाना किया। आप को बताते चले कि ये ‘5 P’ का मतलब *पर्यटन,परंपरा,प्रगति,परस्पर संपर्क एवं प्रौद्योगिकी* पर छात्र छात्राएं अमल करेंगे।साथ ही इस विषय पर जोर भी दिया गया है। विश्व विद्यालय के सह आर्चाय और इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि ये बच्चे हरियाणा राज्य के भ्रमण के लिए 11 जनवरी को जायेगे और 18 जनवरी तक 5 P *पर्यटन,परंपरा,प्रगति,परस्पर संपर्क एवं प्रौद्योगिकी* के गुण सीखेंगे।इस दल में छात्र छात्राओं सहित प्राध्यापक एवं प्रशासनिक अधिकारी मिलाकर कुल 46 (21 छात्राएं एवं 19 छात्र) लोग मौजूद रहेंगे।यह कार्यक्रम *एक भारत श्रेष्ठ भारत* के अंतर्गत आयोजित किया गया है।आप को बताते चले इसी प्रकार 21 जनवरी को हरियाणा राज्य के बच्चें केंद्रीय विश्व विद्यालय हरियाणा के नोडल अधिकारी के साथ मध्य प्रदेश आयेगे।हरियाणा राज्य के बच्चों की मेजबानी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय करेगा।ये बच्चें मध्य प्रदेश राज्य में 5 P *पर्यटन,परंपरा,प्रगति,परस्पर संपर्क एवं प्रौद्योगिकी* के गुण जानने के लिए मध्य प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर जायेगे,इसके बाद 28 जनवरी को हरियाणा राज्य के बच्चे,हरियाणा वापस जाएंगे। इस अवसर पर IGNTU विश्वविद्यालय के तमाम वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।
पी.एम.कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तुलसी महाविद्यालय में हिन्दी विभाग द्वारा विश्व हिन्दी दिवस पर सम्पन्न हुआ व्याख्यान
अनूपपुर । शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के हिन्दी विभाग द्वारा विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल सक्सेना ने मॉ वीणा पाणि सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से किया तथा हिन्दी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने आर्शीवचन दिये । विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने वैश्विक जगत में हिन्दी की लोकप्रियता और वैज्ञानिकता पर प्रकाश डालते हुए छात्र -छात्राओं को हिन्दी के बढ़ते हुए प्रभाव को रेखांकित किया । डॉ. भजन लाल प्रधान ने अपने वक्तव्य में हिन्दी के प्रति छात्र-छात्राओं में अभिरुचि बढ़ाने और हिन्दीे को रोजगार परक माध्यम बताया । विश्व हिन्दी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी । इस अवसर पर हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज श्रीवास्तव , प्राध्यापक डॉ. भजन लाल प्रधान, डॉ. लाल सिंह बंजारा, अतिथि विद्वान डॉ. योगेश तिवारी, डॉ.दीपक गुप्ता डॉ. दुर्गेश द्विवेदी,डॉ. तरन्नुम शरबत सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. योगेश तिवारी ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ. दीपक गुप्ता ने किया ।
*इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के हिंदी विभाग तथा राजभाषा अनुभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 10 जनवरी, 2025 को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
अमरकंटक । इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के हिंदी विभाग तथा राजभाषा अनुभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 10 जनवरी, 2025 को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर ‘हिंदी में आई.टी. टूल्स (हिंदी में उपलब्ध आधुनिक तकनीकी सुविधाऐं)’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें सभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए।
संगोष्ठी की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कार्यकारी कुलपति *प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी* द्वारा की गयी। मुख्य वक्ता के रूप में गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग हिंदी शिक्षण योजना, मुंबई के उप निदेशक राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रोताओं को संबोधित किया।
हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. जितेन्द्र कुमार सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कार्यकारी कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी को आमंत्रित किया। साथ ही मुख्य वक्ता तथा उपस्थित समस्त विभागाध्यक्षों, आचार्यों, संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों तथा विद्यार्थियों का स्वागत किया।इसके तत्पश्चात मानविकी एवं भाषाशास्त्र संकाय की अधिष्ठाता प्रो. रेनू सिंह द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी के विषय पर हिंदी भाषा की तकनीक एवं मनोरंजन के क्षेत्र में वर्तमान स्थिति एवं आगामी भविष्य पर विचार प्रस्तुत किए गए।
उप निदेशक राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने अपने आभासी वक्तव्य में कार्यकारी कुलपति और कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रायोगिक प्रस्तुति प्रदान की जिसमें उन्होंने एमएस-वर्ड, ई-मेल, बहुभाषी टंकण, वॉयस टाइपिंग, सटीक मशीनी अनुवाद जैसे अनेक कार्यालयीन दायित्वों को अत्यंत सुलभ करने संबंधी संक्षिप्त उपायों से अवगत कराया। उन्होंने ऑनलाइन संगोष्ठी में उपस्थित विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं शोधार्थियों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया तथा अखिल भारतीय स्तर पर उपलब्ध कंप्यूटरों के विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टम्स में सुलभता से भाषा संबंधी कार्य संपन्न कर सकने का मार्ग प्रशस्त किया।
विश्वविद्यालय के कार्यकारी कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में उप निदेशक राजेन्द्र प्रसाद वर्मा के प्रायोगिक वक्तव्य की प्रशंसा करते हुए इसे सभी के लिए अत्यंत लाभकारी बताया तथा उन्हें तकनीकी हिंदी से संबंधित कार्यशाला आयोजित करने हेतु भविष्य में विश्वविद्यालय आने का आमंत्रण भी दिया। प्रो. त्रिपाठी ने यह स्पष्ट किया कि इस तरह के तकनीकी ज्ञान से सभी हिंदी में कार्य कर पाने में समर्थ हो सकेंगे जिससे देश एकरूपता से जुड़ सकने में सक्षम हो सकेगा। प्रो. त्रिपाठी ने कार्य, शिक्षण, शोध तथा प्रचार को सुलभ एवं निरंतरता से करने हेतु तकनीक के उपयोग का अनिवार्यतः अनुपालन करने पर बल दिया।
संगोष्ठी के अंतिम सत्र में आभार प्रदर्शन राजभाषा अनुभाग की हिंदी अधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किया गया। संगोष्ठी संचालन का निर्वहन हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. वीरेन्द्र प्रताप द्वारा किया गया। इस ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी में शिक्षण वर्ग से प्रो. कृष्णा सिंह, प्रो. तन्मय कुमार घोराई, प्रो. नीरज कुमार राठौड़, प्रो. गौरीशंकर महापात्रा, डॉ. मनोहर बी. येरकलवर, डॉ. ऋषि पालीवाल, डॉ. विनोद सेन, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. विनय तिवारी सहित प्रशासनिक वर्ग से डॉ. नुपुर श्रीवास्तव, गिरिजेश कुमार, विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी रजनीश त्रिपाठी, संबेग वैद्य सहित विभिन्न शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।