इंडस्ट्रियल कान्क्लेव तथा नर्मदा महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन की कलेक्टर ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी


 

कलेक्टर ने कहा जिले के विकास के लिए मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण 

अनूपपुर । 13 जनवरी 2025 कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आज आयोजित पत्रकार वार्ता में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव एवं अमरकंटक नर्मदा महोत्सव की तैयारी के संबंध में पत्रकारों से चर्चा की। कलेक्टर ने पत्रकारों को बताया कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के अंतर्गत शासन स्तर पर अनूपपुर जिले को 5000 करोंड़़ रुपए का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके अनुरूप अनूपपुर जिले द्वारा 21000 करोंड़़ के प्रस्ताव आमंत्रित किया जा चुका है। अनूपपुर जिले में थर्मल पावर प्लांट, होटल उद्योग, सीमेंट प्लांट, टूरिज्म इत्यादि के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जो जिले के विकास एवं इन्वेस्टमेंट की दिशा में अच्छा एवं सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने बताया कि रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव के अवसर पर अनूपपुर जिले के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए जा रहे है। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि जिले में हो रहे नवाचार एवं अच्छे कार्यों में मीडिया की संरचना सबसे महत्वपूर्ण है तथा उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में आने हेतु आमंत्रित किया। इसी प्रकार कलेक्टर को पत्रकारों द्वारा पवन ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा एवं कोदो को बेहतर मार्केटिंग उपलब्ध कराने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। 

पत्रकार वार्ता में कलेक्टर ने नर्मदा महोत्सव की तैयारी के संबंध में पत्रकारों को बताया कि नर्मदा महोत्सव में गत वर्ष की भांति परंपरागत रूप से शोभा यात्रा, कन्या पूजन इत्यादि कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नर्मदा महोत्सव अंतर्गत कुछ नई चीज जोड़ा गया है जिसमें तीन दिवस बनारस की पुजारी द्वारा नर्मदा के दक्षिणी तट पर महा आरती कराया जाएगा। इसी प्रकार मैंकल पार्क में योगाभ्यास तथा नर्मदा महोत्सव के द्वितीय दिन हंसराज रघुवंशी द्वारा मेला ग्राउंड अमरकंटक में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। पत्रकारों को कलेक्टर ने यह भी अवगत कराया कि मेला मैदान में 20 टेंट मिलाकर टेंट सिटी भी बनाया जाएगा तथा हमारे अमरकंटक में अच्छे एवं सघन वन है, इस हेतु ट्रैकिंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पत्रकारों को कलेक्टर ने बताया कि नर्मदा महोत्सव के दौरान संभवतः नर्मदा लोक की भी भूमि पूजन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जा सकता है। पत्रकार वार्ता में कलेक्टर ने बताया कि नर्मदा महोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा तीन दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी तथा स्थानीय उत्पादों के लिए स्टॉल एवं विभिन्न जिलों के प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस दौरान कलेक्टर ने नर्मदा महोत्सव संबंधी अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में पत्रकारों को अवगत कराया। इस दौरान पत्रकारों ने नर्मदा महोत्सव के संबंध में अपना सुझाव दिया। 

पत्रकार वार्ता में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  तन्मय वशिष्ठ शर्मा, जिला पंचायत के मीडिया अधिकारी  अमित श्रीवास्तव, सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुश्री कुसुम मरकाम सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित थे।


 बीबीपीएस अनूपपुर सी ई डी इंडिया द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु 3 स्टार रैंकिंग से सम्मानित 

अनूपपुर । बाल भारती पब्लिक स्कूल, अनुपपुर, जो अपने शीर्ष निकाय चाइल्ड एजुकेशन सोसाइटी (CES), नई दिल्ली के मार्गदर्शन में और हिंदुस्तान पावर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (HPPPL), जैतहरी के सहयोग से संचालित होता है, ने प्रतिष्ठित सीईडी इंडिया इनिशिएटिव्स स्कूल लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में 3-स्टार रैंकिंग प्राप्त की है।

 सीईडी इंडिया (A Training & Assessment Unit) एक मान्यता प्राप्त संगठन है, जो MSME और नीति आयोग (भारत सरकार) के तहत पंजीकृत है। जो प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय की उनकी गुणवत्ता हेतु रैंकिंग प्रदान करती है।

यह असाधारण उपलब्धि बीबीपीएस अनुपपुर परिवार के समर्पण, मेहनत और एकजुटता को दर्शाती है। हमारे प्रतिबद्ध शिक्षकों, मेहनती स्टाफ और प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी सामूहिक मेहनत और उत्कृष्टता के प्रति अपने जुनून से यह साबित कर दिया है कि टीम वर्क और दृढ़ संकल्प के साथ यह संभव है।

इस अवसर पर विद्यालय अपने शीर्ष निकाय चाइल्ड एजुकेशन सोसाइटी (CES), का हार्दिक धन्यवाद करता है, जिनके दूरदर्शी मार्गदर्शन और निरंतर समर्थन ने हमारी सफलता की मजबूत नींव रखी। साथ ही, हम हिंदुस्तान पावर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (HPPPL), के भी आभारी हैं, जिनके सहयोग ने हमें यह मील का पत्थर हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्राचार्या श्रीमती उन्नति जोशी ने इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय मान्यता न केवल गर्व का क्षण है बल्कि हमें आगे की ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करती है।



 *हाथी के डर से बैगा परिवार ने पेड़ में टांगे अनाज एवं दैनिक सामग्री*




अनूपपुर । 12 जनवरी 2025 विगत दो वर्षों से अनेकों बार छत्तीसगढ़ राज्य से आने वाले हाथियों के समूह द्वारा वन परिक्षेत्र,थाना एवं तहसील जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत क्योंटार के राजस्व ग्राम कुसुमहाई अंतर्गत पाड़ाडोंल टोला में बैगा एवं गोंड जनजाति समाज के दो परिवार हाथियों के द्वारा निरंतर दो वर्षों के मध्य किए जा रहे नुकसान से भयभीत होने एवं डर के कारण अपने अनाज एवं दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्रियों को घर के पास स्थित महुआ के पेड़ में रस्सी के सहारे टांग कर रखे हैं।

 विदित है कि विगत दो वर्षों के मध्य छत्तीसगढ़ राज्य से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला अंतर्गत थाना,तहसील एवं वन परिक्षेत्र जैतहरी सहित जिले के अन्य हिस्सों में एक,तीन,पांच एवं दो की संख्या में हाथियों का समूह विचरण करते हुए आहार की तलाश में पहुंच जाता है जो हर बार धनगवां बीट के जंगल से गुजरते हुए आने तथा जाने के समय ग्राम पंचायत क्योंटार के राजस्व ग्राम कुशमहाई अंतर्गत पाडाडोल मोहल्ला जो जंगल एवं राजस्व भूमि के मध्य स्थित है में एक बैगा परिवार एवं एक गोंड परिवार ईट वाले कच्चा मकान बनाकर खेती-बाड़ी एवं मजदूरी का काम कर जीवकोपार्जन करते है जिसमें विगत कई वर्षों पूर्व अनूपपुर तहसील एवं जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत धुरवासिन के बैगानटोला से आए धनुहार बैगा जनजातीय के देवलाल पिता स्व,बाबूलाल बैगा एवं लालबहादुर सिंह पिता दादूराम सिंह गोंड के यहां मकानो में तोड़फोड़ कर मकान के अंदर रखें विभिन्न तरह के खाने-पीने की सामग्रियों को खा जाते हैं जिससे निरंतर परेशान दोनों परिवार अपने अनाजों एवं दैनिक उपयोग की सामग्रियों को बचाने के उद्देश्य से घर के पास स्थित महुआ के पेड़ में अनाज एवं दैनिक उपयोग की सामग्रियों को रस्सी के सहारे पेड़ के ऊपर टांग कर रख कर बचाने की कोशिश कर रहे हैं हाथियों द्वारा दो वर्षों के मध्य इन दोनों ग्रामीणों के ईंट,मिट्टी से बने घरों में चार बार तोड़फोड़ कर नुकसान करने पर प्रशासन द्वारा देवलाल बैगा को एक बार सहायता राशि मात्र दी जबकि लालबहादुर सिंह गोंड के चार बार निरंतर तोड़े गए घर का मुआवजा की राशि वर्तमान समय तक नहीं मिलने से भटक रहा है माना जा रहा है कि विगत 20 दिनों से छत्तीसगढ़ राज्य से आए दो प्रवासी नर हाथी जब भी वापस जाएंगे तो उसी रास्ते का उपयोग करते हुए फिर से उनके घरों में तोड़फोड़ कर सकते हैं इस कारण डर एवं भय के चलते दोनों ने अपने सामानों को पेड़ में टांग रखा है हाथियों के निरंतर विचरण एवं तोड़फोड़ करने से आहत दोनों ग्रामीणों के पास अब तक प्रशासन एवं जिले का जिम्मेदार कोई भी जनप्रतिनिधि देखने-सुनने तक नहीं पहुंचा है।

 आज रविवार की सुबह विपत्ति ग्रस्त परिवार की सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय अनूपपुर के वन्यजीव संरक्षक/सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर अग्रवाल जिले की वरिष्ठ पत्रकार विजय उरमलिया के साथ स्थल पर पहुंचकर हाथियों से पीड़ित दोनों परिवार से मिलकर उनकी मजबूरी को सुना तथा जाना है जिला प्रशासन से ग्रामीणों ने हाथियों द्वारा किए गए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

 

 *बेंगलुरु में मध्यप्रदेश महोत्सव में कला, संस्कृति और स्वाद का संगम देखने पहुंचे गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी*



*मध्यप्रदेश के कलाकारों से मिल कर  प्रदेश की कला के बारे में जाना* 

*साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री की भी की तारीफ़, कहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश में पर्यटन और संस्कृति के लिए कर रहे है सराहनीय प्रयास*

*आदिशंकराचार्य ने दीक्षा मध्यप्रदेश से ही ली, आध्यात्म में उदय वहीं से हुआ*

 बेंगलुरु के आर्ट ऑफ़ लिविंग अंतर्राष्ट्रीय सेंटर में मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग और सांस्कृतिक विभाग द्वारा मध्यप्रदेश महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस चार दिवसीय महोत्सव में मध्यप्रदेश की अद्भुत कला, संस्कृति, शिल्प और खानपान का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को करीब से जानने और समझने का एक अनूठा अवसर प्रदान कर रहा है। इस महोत्सव में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ने भी आशीर्वचन दर्ज कराई। उन्होंने मध्यप्रदेश के कलाकारों से उनकी कला और संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की प्रशंसा करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहें प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। यह पहल राज्य की पहचान को मजबूत करेगी तथा इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक अवश्य ले जाएगी।”

श्री श्री रवि शंकर जी ने अपने आशीर्वचन में मध्यप्रदेश की आध्यात्मिक महत्ता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “मध्यप्रदेश वह भूमि है जहां आदिशंकराचार्य ने दीक्षा प्राप्त की और यहीं से आध्यात्मिक जागरण की शुरुआत हुई। यह प्रदेश न केवल सांस्कृतिक, बल्कि आध्यात्मिक धरोहर का भी केंद्र है।

महोत्सव में मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अतिथियों का मन मोह लिया। मध्यप्रदेश के पारंपरिक नृत्य और संगीत ने दर्शकों को प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि का अनुभव कराया। महोत्सव में बड़ी संख्या में अतिथियों की भागीदारी ने इसे और अधिक सफल और जीवंत बना दिया है। महोत्सव में पारंपरिक हस्तशिल्प की प्रदर्शनी, लाइव डेमो, स्वादिष्ट मध्यप्रदेशी व्यंजनों की स्टॉल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 *राइडर्स इन द वाइल्ड 3.0 : 28 राइडर्स ने की 1800 किलोमीटर की यात्रा, भोजपुर मंदिर पर हुआ समापन


- 28 बाइकर्स में दो महिला बाइकर ने देखा हिंदुस्तान का दिल। 

- बाइकर्स ने मध्यप्रदेश के ऑफबीट डेस्टीनेशन को किया प्रमोट।  

 प्रदेश में साहसिक एवं पुरातत्व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बाइकिंग इवेन्ट *'राइडर्स इन द वाइल्ड- 2025 (तृतीय संस्करण)'* का 11 जनवरी को भोजपुर मंदिर पर समापन किया गया। इस दौरान बाइकर्स ने मध्यप्रदेश की यात्रा के दौरान अपने अनुभव साझा किए।

बाइकर्स को खजुराहो को लाइट एंड साउंड शो पसंद आया। एमपीटी का परसिली रिसोर्ट और वहां स्थित वेयरफुट सेंड ट्रेक की उन्होंने काफी सराहना की। गांधी सागर और चंदेरी में बाइकर्स टेंट सिटी में रुके, उनके लिए ये एक अलग तरह का सुखद अनुभव रहा। 

जबलपुर में बाइकर्स ने साहसिक रोमांच को स्काई डाइविंग से महसूस किया और समापन अवसर पर सभी बाइकर्स का कहना था कि उन्हें हिंदुस्तान के दिल मध्यप्रदेश में अपनेपन और घर जैसा लगा।

बाइक रैली में 28 बाइकर्स में 2 महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने करीब 1800 किलोमीटर की यात्रा कर मध्यप्रदेश पर्यटन के ऑफबीट डेस्टीनेशन को प्रमोट किया। 

*पर्यटन बढ़ाने में मिलेगी अहम भूमिका*

*पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक  शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि,* ‘मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा बाइक रैली के आयोजन का उद्देश्य वन्य-प्राणी, प्राकृतिक स्थल, कला-संस्कृति धरोहर के व्यापक प्रचार-प्रसार बढ़ावा देना था,  इस कार्य में हम सफल रहें। बाइक रैली मध्यप्रदेश में जहां-जहां गई लोगों ने ना केवल बाइकर्स का स्वागत किया बल्कि अपने-अपने पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया।यह रैली मध्यप्रदेश पर्यटन के 'ऑफ बीट डेस्टिनेशन' पर पहुंची और वहां के पर्यटन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। 

इस अवसर पर संयुक्त संचालक एमपीटी डॉ. एस के श्रीवास्तव, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के निदेशक डॉ मनोज कुर्मी एवं राज्य पुरातत्व, सलाहकार,  ओपी मिश्रा उपस्थित थें।

*इन पर्यटक स्थल पर किया भ्रमण* 

05 जनवरी को, एमपीटी के होटल 'विंड एंड वेव्स' से शुरू हुई बाइकर्स की यह रैली गांधी सागर, चंदेरी खजुराहों, परसिली रिसोर्ट, जबलपुर (भेड़ाघाट) और भीम बैठका, और भोजपुर पहुंची। जहां इसका समापन हुआ।

 एसोसिएट कॉमर्स के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला अस्पताल में किया गया रक्तदान शिविर


 

युवाओं ने रक्तदान को महादान मानते हुए बढ़ चढ़कर किया रक्तदान 

अनूपपुर। व्यापार के साथ समाज में प्रेरणादायक कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाली रेत कारोबारी एसोसिएट कॉमर्स द्वारा रविवार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में रक्तदान शिविर का आयोजन कर मनाया गया जिसमें जिला अस्पताल अनूपपुर में एसोसिएट कॉमर्स द्वारा लगभग 100 यूनिट रक्तदान कराने का पुण्य कार्य किया गया है। एसोसिएट कॉमर्स द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं माइनिंग ऑफिसर सुश्री आशा लता वैद्य की प्रेरणा पर किया गया। जिसमें एसोसिएट कॉमर्स के सभी युवा साथियों ने बेझिझक अपना हाथ आगे बढ़ाते हुए रक्तदान किया आयोजित । रक्तदान शिविर के संबंध में लाइब्रेरियन भाई लाल पटेल ने बताया कि किसी भी कारोबारी कंपनी के द्वारा जिला अस्पताल में स्वयं आकर लगभग 100 यूनिट के करीब रक्तदान किया गया जो अपने आप में अन्य बहुआयामी व्यापारिक संस्थाओं के लिए ऐसे सामाजिक कार्यों में सहभागिता निभाने की प्रेरणा देगा।

जिला अस्पताल को दिए गए दो हॉट वॉटर गीजर

इसके साथ ही एसोसिएट कॉमर्स के द्वारा जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंचने वाले मरीजों को ठंड में गर्म पानी उपलब्ध हो सके इसके लिए दो हॉट वॉटर गीजर एवं दो पानी की केन भी सहयोगार्थ वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ एस आर परस्ते की उपस्थिति में भेंट की गई। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस आर परस्ते ने कहा कि गायनिक वार्ड में हॉट वॉटर गीजर की माहती आवश्यकता थी जिसे एसोसिएट कॉमर्स ने पूरा किया है यहां भर्ती गर्भवती व गर्भधात्री माताओं को अब गर्म पानी सहजता से उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान एसोसिएट कॉमर्स के सहयोगीयों ने कहा कि आने वाले समय में कलेक्टर के मार्गदर्शन में वह जल्दी ही जिले में एक विशाल विकलांग शिविर का आयोजन करते हुए असहाय बच्चों को उपकरण का वितरण करायेंगे, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ एस आर परस्ते के द्वारा अस्पताल में व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर की कमी होने की बात कहने पर एसोसिएट कॉमर्स के सहयोगियों ने जल्द कंपनी की ओर से सामाजिक सहभागिता के लिए प्रदान करने की बात कही।

 नव स्वदेश के ब्यूरो राजकुमार शुक्ला की 

माता श्री का निधन सर्वत्र शोक की लहर


 

अनूपपुर । नगर के युवा पत्रकार नव स्वदेश के ब्यूरो राजकुमार शुक्ला की माता श्री का लगभग 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।नगर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी शिवकरण प्रसाद शुक्ला की धर्मपत्नी नैना शुक्ला का 12 जनवरी की रात्रि लगभग 1.30 बजे निधन हो गया है।जिनका अंतिम संस्कार सोन नदी मुक्तिधाम अनूपपुर में किया गया। 

            ज्ञात हो कि वो सुनील शुक्ला (पप्पू),नवस्वदेश अनूपपुर के जिला प्रमुख राजकुमार शुक्ला (लल्ला) व जिला न्यायालय अनूपपुर में कार्यरत जितेंद्र शुक्ला (जित्तू) की पूज्यनीय माताश्री हैं।उनके निधन की खबर से सर्वत्र शोक की लहर व्याप्त हो गई।बड़ी संख्या में सुबह से उनके निवास पर पत्रकार साथी,उनके इष्ट मित्र उनके निवास पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। एवं ईश्वर से प्रार्थना की कि मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतृप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे एवं ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget