7 वीं बार भाजपा प्रत्याशी बिसाहू लाल सिंह को नामांकन दाखिल करने में भारी भीड़ जुटाने के लिए छूटा पसीना
नामांकन दाखिले में शहडोल संसद सहित भाजपा के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी रहे उपस्थित
अनूपपुर / अनूपपुर विधानसभा सहित समूचे जिले के विकास के धुरी माने जाने वाले विकास पुरुष की संज्ञा प्राप्त भाजपा प्रत्याशी बिसाहू लाल सिंह 7 वीं बार जब 27 अक्टूबर 2023 को अपना नामांकन दाखिल करने के लिए निकले तो उनके साथ सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ आम जनमानस का जन सैलाब हेतु काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि 25 /10 /2023 को कांग्रेस पार्टी से पहली बार रमेश सिंह प्रत्याशी के रूप में जिस तरह जन सैलाब लेकर नामांकन दाखिल किया वहीं सातवीं बार बिसाहू लाल नामांकन दाखिल करने पर भीड़ न जुटा पाते तो आम जनमानस में क्या संदेश जाता इसका उन्हें भली भांति अंदाजा था वैसे भी पहली बार प्रत्याशी का जन सैलाब और सातवीं बार के प्रत्याशी का जन सैलाब का आंकलन किया जाएं तो दूध का दूध और पानी का पानी साफ नजर आएगा।
भाजपा प्रत्यासी बिसाहू लाल सिंह ने एक बार पुन: मांगा आशीर्वाद
भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर विधानसभा के प्रत्यासी बिसाहू लाल सिंह ने स्मार्ट सिटी के पास आयोजित नामांकन दाखिले की सभा को संबोधित करते हुए कहां कि यह उनका 7 वीं बार नामांकन दाखिले का कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के दौरान जन सेवा के आनेको कार्य किया जनता का स्नेह और प्रेम सदैव उन्हें मिलता रहा इस बार भी उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से विजय श्री दिलाने की अपेक्षा की और सभी से आशीर्वाद मांगा।
भाजपा और कांग्रेस में तुलना करने की आवश्यकता:- हिमाद्री सिंह
भाजपा प्रत्याशी बिसाहू लाल सिंह के नामांकन दाखिले में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहां की जनता को कांग्रेस और भाजपा के कार्यों में तुलना करने की आवश्यकता है जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और केंद्र में, उस समय क्या स्थिति प्रदेश और देश की थी और आज कहां पर हमारा देश और प्रदेश पहुंच गया है इसकी तुलना होनी चाहिए भाजपा की सरकार जो कहती है वह कहती है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में अनेक योजनाएं चलाई गई और देश प्रदेश का विकास हुआ साथ ही साथ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की भी चिंता भाजपा की सरकार ने की और उन्हें समाज के अग्रणी पंक्ति में लाकर खड़ा किया। यह चुनाव हमारा और हमारे बच्चों का भविष्य तय करेगा इसलिए सभी लोग भाजपा प्रत्याशी को अपना अमूल्य मत देकर विजई बनाएं।
भाजपा नेताओं ने सभा को किया संबोधित
भाजपा प्रत्यासी बिसाहू लाल सिंह के नामांकन दाखिले के लिए आयोजित सभा को भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी तथा आम जनता से अपील किया कि अनूपपुर विधानसभा और जिले का विकास करने वाले भाजपा प्रत्यासी बिसाहू लाल सिंह को अपना समर्थन सभी लोग प्रदान करें जिससे कि एक बार पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार स्थापित हो सके यह चुनाव हमारे बच्चों का भविष्य सुनिश्चित करेगा इस चुनाव से विकास जुड़ा हुआ है भाजपा की सरकार बनने से विकास की निरंतर गाड़ी चलती रहेगी। भाजपा सरकार चाहे वह कोरोना काल हो या फिर हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी रहती है हमें मिलकर बीजेपी प्रत्याशी भी बिसाहू लाल सिंह को अपना आशीर्वाद देना है। सभा को भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी अनिल गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता मूलचंद अग्रवाल तथा अन्य लोगों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहे उपस्थित
भाजपा प्रत्यासी बिसाहू लाल सिंह के नामांकन दाखिले में प्रमुख रूप से शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह उत्तर प्रदेश की विधायक श्रीमती मनीषा अनुरागी भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी अनिल गुप्ता ,मूलचंद अग्रवाल, राम अवध सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह परिहार ,जितेंद्र सोनी, श्रीमती पर्वती राठौर, श्रीमती प्रवीण द्विवेदी ,सिद्धार्थ शिव सिंह , गजेंद्र सिंह, श्रीमती रश्मि खरे ,रवि राठौर जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह विधानसभा मीडिया संयोजक श्री राम केवट मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा ,अजय द्विवेदी ,मुकेश पटेल, सत्यनारायण सोनी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों से आए हुए शक्ति केंद्र के संयोजक पलक बूथ के अध्यक्ष तथा कार्यकर्ता और पदाधिकारी सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे जिनकी उपस्थिति में ढोल मंजीरों के साथ जिंदाबाद नारा लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे जहां पर भाजपा प्रत्यासी बिसाहू लाल सिंह का नामांकन दाखिल किया गया। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।