*कर्तव्यनिष्ठ कलेक्टर ने कसी नकेल लापरवाह अधिकारियों पर*narmadanewstimes.in


 *कर्तव्यनिष्ठ कलेक्टर ने कसी नकेल लापरवाह अधिकारियों पर*


*36 शासकीय सेवकों को कारण बताओं नोटिस*


 *02 शासकीय सेवकों को किया गया  निलंबित*


  *इतनी बड़ी कार्यवाही पहली बार कलेक्ट्रेट कार्यालय में देखने को मिला*


*अनूपपुर* । 23 नवम्बर 2023/ 21 एवं 22 नवम्बर को कलेक्ट्रेट कार्यालय अनूपपुर में संचालित विभिन्न विभागों के निरीक्षण के दौरान इतनी बड़ी  लापरवाही पर कार्यवाही पहली बार एक कर्तव्यनिष्ठ कलेक्टर के द्वारा किया गया वहीं एसे लापरवाह अधिकारियों के ऊपर गिरा गाज प्रभावित अधिकारी जिनके नाम इस प्रकार है :-उप संचालक कृषि  एन.डी. गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी सुश्री सावित्री भगत, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी  विनोद परस्ते तथा सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजुला सेन्द्रें, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक  मधुर खर्द, परियोजना अधिकारी (आत्मा) श्रीमती निशा सिन्हा, सर्व शिक्षा अभियान के ए.पी.सी.  संतोष कुमार मिश्रा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक  उमेश पाण्डेय, श्रम निरीक्षक श्रीमती स्नेहा जायसवाल, पिछडा़ वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निरीक्षक निकिता भलावी, जिला शहरी विकास अभिकरण अनूपपुर के सिटी मैनेजर  राजन श्रीवास्तव, कृषि विभाग के आर.ए.ई.ओ.  मुंशीराम सिंह,  भारत सिंह,  पूरन सिंह, सहायक ग्रेड 03 रंजना चौधरी,  जितेन्द्र प्रजापति, कम्प्यूटर ऑपरेटर संजय कुमार, आबकारी विभाग के सहायक ग्रेड-03  भानु प्रताप सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर पूर्णिमा रात्रे, जिला शहरी विकास अभिकरण के सहा. ग्रेड-03  सुदामा पाण्डेय, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के भृत्य  शिवलाल, कार्यालय परियोजना अधिकारी (आत्मा) के लेखापाल  मुकेश सोनी, सहकारिता विभाग के वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक अनुज कुमार ओहदार, महिला एवं बाल विकास विभाग के डी.पी.ए.  निलेश नायक, सी.पी.ओ.  अशोक कुमार तिवारी, पर्यवेक्षक  पी.एस. धुर्वे, सहा. ग्रेड-03  विनय रौतेल, सहायक ग्रेड-03  आर.पी. मार्को, जिला आपूर्ति विभाग के  अनिरूद्ध केवट, भृत्य  पृथ्वीराज सिंह, सर्व शिक्षा अभियान के लेखापाल  अमित कुमार सक्सेना, कम्प्यूटर ऑपरेटर  दिनेश राठौर, उद्यान विभाग के सहा. ग्रेड-03  आलोक सिंह सोलंकी, जन अभियान परिषद के कम्प्यूटर ऑपरेटर  बृजेन्द्र मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम के वाहन चालक  राम प्रकाश बिना पूर्व सूचना/अवकाश स्वीकृति के कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर  आशीष वशिष्ठ ने अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि नोटिस का जवाब पत्र प्राप्ति के 24 घण्टे के अन्दर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। समयावधि में जवाब प्रस्तुत न करने पर नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।  

      नोटिस में उल्लेखित किया गया है कि मध्यप्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए 9 अक्टूबर 2023 से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के कारण जिले के समस्त जिला अधिकारियों/शासकीय सेवकों को मुख्यालय में रहने हेतु आदेशित किया गया था। परन्तु निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर उक्त कार्यवाही की गई है। 

कार्यालय निरीक्षण के दौरान बिना पूर्व सूचना/अवकाश स्वीकृति के कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए महिला बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड-03  दीपेन्द्र कुमार त्रिपाठी व उद्यान कार्यालय के सहायक ग्रेड-03  भीष्म सिंह धुर्वे को स्वेच्छाचारिता एवं आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की श्रेणी का मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विरूद्ध दण्डनीय होने पर म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर नियत किया गया है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget