श्री कल्याण आश्रम अमरकंटक में शारदेय नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ 3 अक्टूबर से



 आश्रम में 21 वर्ष से अनवरत चल रहा सप्तशती पाठ

अमरकंटक । अनूपपुर  जगत जननी माता नर्मदा जी की उद्गम नगरी अमरकंटक स्थित श्री कल्याण सेवा आश्रम में अश्विन नवरात्रि के प्रथम दिवस 3 अक्टूबर ,गुरुवार को बैठकी के शुभ अवसर पर माता जी की भव्य - दिव्य शोभायात्रा के साथ परमपूज्य सद्गुरु देव वीतराग तपस्वी बाबा श्री कल्याणदास जी महाराज के शुभ सान्निध्य में देश - विदेश से यहां पहुंचे हजारों शिष्यों, साधू - संतों, गणमान्य नागरिकों, भक्तगणों की उपस्थिति में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ होगा।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व कल्याण की भावना से पुण्य  सलिला पराम्बा मां नर्मदा जी की असीम अनुकम्पा से विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री कल्याण सेवा आश्रम ट्रस्ट ,अमरकंटक के संयोजकत्व में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ 3 अक्टूबर से होकर 17 अक्टूबर को पूर्ण होगा। आश्रम परिसर में इस अवसर पर बनारस से पधारे 108 विद्वान पण्डितो  द्वारा सहस्त्र चण्डी पाठ, नित्य रुद्राभिषेक, सहस्त्रार्चन, महा आरती , खड्ग आरती, निशा पूजन एवं निशा हवन के साथ पूज्य बाबा जी का प्रवचनामृत ,संत सम्मेलन का आयोजन होगा।

      3 अक्टूबर , गुरुवार की प्रात: 9 बजे विशाल शोभायात्रा प्रात: 9-12 बजे तक रुद्राभिषेक, चण्डी पूजा, चण्डी पाठ ( बनारस के मूर्धन्य विद्वानों द्वारा ) , शायं 4-7 बजे तक संत - विद्वानों का प्रवचन, 7-9 महा आरती, रात्रि 10-3 बजे तक निशा हवन एवं श्री सूक्त पाठ के साथ विजयादशमी के पावन अवसर पर 12 अक्टूबर की प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण , प्रवचन ,अर्चना, मध्यान्ह महा आरती ,नगर भण्डारा व प्रसाद वितरण मध्याह्न 2 बजे से किया जाएगा।

 17 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री सूक्त पाठ व रात्रि हवन किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर हजारों भक्त गणों, शिष्यों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति संभावित है।


 नन्हें मुन्ने बच्चों ने सड़क पर उतर कर दिया स्वच्छता का संदेश 

लिटिल चैम्प विद्यालय के बच्चों ने प्लास्टिक और कचरे के विरुद्ध चलाया अभियान

अनूपपुर । जिला मुख्यालय की सडकों पर 6-8 साल के नन्हें मुन्ने स्कूली बच्चों को स्वच्छता की अलख जगाते देख लोग चौंक गये। सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे लिटल चैम्प विद्यालय के यूनिफॉर्म में छोटे - छोटे बच्चों ने महात्मा गांधी और अन्य महा पुरुषों की छवि धारण करके , हाथों में भारत माता की तस्वीर , झाडू और खिलौना गाड़ी लेकर गाडी वाला आया ,घर से कचरा निकाल कर की धुन पर ठुमकते - मटकते हुए बाल नृत्य शैली में लोगों को स्वच्छता को अपनाने और प्लास्टिक को त्यागने की अपील की।‌ इस अवसर पर जिला यातायात पुलिस बल के जवानों ने भी सडक सुरक्षा की दृष्टि से मोर्चा संभाल रखा था। समूचे आयोजन के दौरान अब्दुल कलीम के साथ यातायात पुलिस ने बच्चों के आयोजन को पूरा कव्हरेज देते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखी। बाल कलाकारों द्वारा चलाए गये स्वच्छता अभियान की सबसे मुक्त कंठ सराहना की है।

 06 अक्टूबर को राष्ट्रीय चेतना के स्वर तरानों से गूंजेगा अनूपपुर 


भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर की अनूठी पहल 

अनूपपुर । सम्पर्क ,सहयोग, संस्कार, सेवा और  समर्पण के  सूत्र पर कार्य करने वाली पूर्ण  राष्ट्रीय  सामाजिक  संगठन  भारत विकास परिषद , जिसकी  सम्पूर्ण भारत में  शाखाएं हैं और जो समाज में संस्कार और  सेवा भाव से काम करती है।‌ भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर भी उनमें से एक है और अपने संस्कार प्रकल्प के तहत दिनांक 06 अक्टूबर 2024 को आस्था होटल अनूपपुर में विविध विद्यालय के विद्यार्थियों के माध्यम से करने जा रही है l 

इस कार्यक्रम में विद्यालयों की  छात्र - छात्राओं द्वारा विविध भारतीय परिधान में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत हिन्दी ,संस्कृत और लोकगीत का गायन किया जाएगा तथा विविध भाव भंगिमाओं के साथ अनूठा अभिनय और प्रदर्शन मन को मोह लेने वाला होगा  । वास्तव में जब हमारी संस्कृति जब पाश्चात्य सभ्यता के अंधानुकरण में लगी है तब इस तरह के संगठन आगे आकर विद्यार्थियों में देश प्रेम की भावना जागृत करते है यह बहुत ही अनुकरणीय पहल है ।

आज जब विद्यालय में अध्यनरत बच्चों के कोमल मन पर अश्लील फ़िल्मी गीतों और इनमें फूहड़ नृत्य का असर इस क़दर से हो रहा है कि हर गली नुक्कड़ में आए दिन प्रदर्शन करते  बच्चे दिख जाते है, तब ऐसी स्थिति में भारत विकास परिषद उन विद्यार्थियों राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यालय में , विद्यार्थियों के परिवारों में और समाज में एक सकारात्मक राष्ट्रीय चेतना जागृत करती है । इस लिए परिषद ज्यादा से ज्यादा विद्यालय को इस  कार्यक्रम में सहभाग करने के लिए आमंत्रित करती है।

कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद  शाखा अनूपपुर के द्वारा किया जा रहा है। इस हेतु एक आवश्यक बैठक 29 सितंबर को आयोजित की गयी । जिसे संबोधित करते हुए विंध्य प्रांत के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम शाखा स्तरीय है ,विद्यार्थियों में कार्यक्रम के प्रति जिज्ञासा और उत्साह बना रहे इसलिए इसे प्रतियोगिता का स्वरूप दिया जाता है और इसमें जिस भी विद्यालय का हिंदी, संस्कृत और लोकगीत तीनों को मिलाकर के बेहतर प्रदर्शन होता है उसको प्रथम स्थान पर रखते हैं और फिर वह विद्यालय की टोली आगे प्रांतीय प्रतियोगिता का हिस्सा होती है वहां भी इसी तरह की प्रतियोगिता संपादित होती है । वहां से जो भी विद्यार्थी प्रथम स्थान अर्जित करते हैं ,वो  क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लेते हैं और जो विद्यालय वहां पर भी प्रथम स्थान अर्जित करते हैं, उन्हें  अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त होता है। इस तरह से इस प्रतियोगिता को शाखा से लेकर के अखिल भारतीय स्तर तक लेकर के जाते हैं और विद्यार्थियों के बीच में एक अनूठा और अलग वातावरण निर्मित करने का प्रयास होता है।

 बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक राजेंद्र प्रसाद तिवारी,पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, विंध्य प्रांत  मीडिया प्रभारी  बीरेंद्र सिंह राठौड़, भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश गौतम , सचिव आनंद पाण्डेय,भारत विकास परिषद के सम्मानीय सदस्य पुष्पेंद्र पांडे, डॉ देवेंद्र बागरी, मनोज मिश्रा,शीलू त्रिपाठी, राजा तिवारी, अरविंद मिश्रा, डॉ. विश्वास, अधिवक्ता अनिल तिवारी, आदि  उपस्थित रहे।


जनजातीय विश्वविद्यालय के एनएसएस विद्यार्थियों ने ग्राम वासियों को किया जागरूक


अमरकंटक । स्वच्छता ही सेवा 2024 कैंपेन 4.0(स्वच्छता स्वभाव संस्कार स्वभाव) के अंतर्गत जनता की भागीदारी कार्यक्रम के तहत आज कैंपस के बाहर लालपुर ग्राम सभा में स्वच्छता जागरूकता एवं प्रधानमंत्री द्वारा संचालित शासकीय योजना को जन-जन  तक पहुंचाने के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रोफेसर  श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय स्वयं सेवकों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम सभा लालपुर के प्रधान  शिव रतन ने कहा कि स्वच्छता  की शुरुआत स्वयं से होनी चाहिए, जिससे उसका अनुकरण आसपास के लोग करें। यदि आप स्वच्छ रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर कुंज बिहारी मिश्रा एवं डॉक्टर राहुल कुमार यादव तथा एनएसएस के स्वयं सेवक एवं सेविकाओं  द्वारा स्वच्छता  के बारे में ग्राम सभा के लोगों को जागरूक किया गया तथा देश में चल रहे शासकीय योजनाओं के विषय में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेविका शिविका सैनी एवं धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक डॉक्टर मनोज कुमार पांडे ने किया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभा के सम्मानित सदस्यों सहित स्वयंसेवक भारत, सलमान, अंजलि ,दर्शिका, गुरप्रीत आदि उपस्थित रहे जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया।

 बीबीपीएस अनूपपुर की प्राचार्या सुश्री उन्नति जोशी  प्रतिष्ठित स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से सम्मानित


 

 अनूपपुर । बाल भारती पब्लिक स्कूल जैतहरी की प्राचार्या सुश्री उन्नति  जोशी को प्रतिष्ठित स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय प्राचार्य पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान आधुनिक शिक्षा में उनके उत्कृष्ट योगदान, नवाचार को बढ़ावा देने और 21वीं सदी के शिक्षार्थियों के लिए डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। पुरस्कार 28 सितंबर, 2024 को अहमदाबाद के क्राउन प्लाजा में आयोजित “एक उपदेश शैक्षिक उत्कृष्टता सम्मेलन” के दौरान प्रदान किया गया | यह राष्ट्रीय सम्मान सुश्री जोशी की शैक्षिक उत्कृष्टता के प्रति अटूट समर्पण और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को प्रदर्शित करता है, जिसने बीबीपीएस अनूपपुर को समग्र विकास के एक केंद्र के रूप में आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बाल भारती परिवार इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सुश्री जोशी को हार्दिक बधाई देता है।


 *बीमारी के उपचार दौरान संजीवनी में युवक की मौत परिजनों के आरोप पर पुलिस ने डॉक्टर टीम से कराया पीएम*

अनूपपुर । जिला मुख्यालय अनूपपुर में संचालित संजीवनी अस्पताल में शुक्रवार की देर शाम बीमारी से पीड़ित एक युवक की उपचार दौरान मृत्यु होने पर परिजनों ने डॉक्टर पर गलत उपचार करने के कारण युवक की मौत होने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक के शव को जिला चिकित्सालय में देर रात रखाते हुए शनिवार की सुबह परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा की कार्यवाही कर डॉक्टरों की टीम से पी .एम.कराने के साथ जांच प्रारंभ की है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जैतहरी थाना अंतर्गत अमगंवा गांव निवासी 19 वर्षीय युवक सुमित केवट पिता रामप्रसाद केवट जो 15 दिन पूर्व हैदराबाद अपने साथियों के साथ काम की तलाश में गया रहा जो 26 सितंबर की रात वापस घर आकर रात समय सोया रहा जिसकी 27 सितंबर की सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर परिजनों द्वारा जिला मुख्यालय अनूपपुर में संचालित संजीवनी अस्पताल में उपचार कराने हेतु लाकर भर्ती कराया युवक की उपचार दौरान देर शाम मृत्यु हो जाने पर परिजनों द्वारा अस्पताल के डॉक्टर पर गलत उपचार करने से युवक की मृत्यु होने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर एवं अस्पताल के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की मांग की घटना की जानकारी पर कोतवाली थाना अनूपपुर निरीक्षक अरविंद जैन पुलिस दल के साथ देर रात संजीवनी अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों एवं अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारियों से चर्चा करते हुए घटना की जानकारी लेकर मृतक के शव को पी.एम.एवं अन्य कार्यवाही हेतु देर रात जिला चिकित्सालय अनूपपुर ला कर पी.एम.वार्ड के शव फ्रीजर में शव को  सुरक्षित रखाया तथा शनिवार की सुबह परिजनों की उपस्थिति में मृत युवक के शव का पंचनामा कर जिला चिकित्सालय के डॉक्टर टीम से पी.एम.की कार्यवाही कराते हुए जांच की इस दौरान कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन ने कहा कि पुलिस प्रत्येक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है जो भी तत्थ जांच में पाये जाएंगे उस आधार पर निष्पक्ष कार्यवाही शीघ्र ही की जावेगी।

 

 *संत की हत्या के विरोध में हिन्दू समाज का जोहिला पुल पर ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन


राजेन्द्रग्राम।  अनूपपुर  जिला अंतर्गत राजेन्द्रग्राम थाना के  ग्राम बोदा गढ़ीदादर में शिवदावा आश्रम के मुखिया संत अलबेले भोलागिरी खड़ेश्वरी महाराज (जूना अखाड़ा दशनामी) की हत्यारों के अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर होने तथा अमरकंटक क्षेत्र के बहुत से साधू - संतों के विरुद्ध नियम विरुद्ध कार्यवाही के विरोध में  शनिवार ,28 सितंबर को राजेन्द्रग्राम में हिन्दू समाज द्वारा ऐतिहासिक विशाल धरना - प्रदर्शन किया गया। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली और पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान स्वयं मौके पर पहुंचे । उन्होंने आन्दोलन कारियों की बातों को सुना और पन्द्रह दिन के भीतर कार्यवाही का आश्वासन देते हुए आन्दोलन समाप्त करवाया। 

उल्लेखनीय है कि  07 अगस्त 2024 को अज्ञात लोगों द्वारा संत की हत्या कर दी गई थी । जिसकी सूचना थाना राजेंद्रग्राम को 10 अगस्त 2024 को दी गयी।  तब से लेकर अभी तक 50 दिन से ऊपर बीत जाने के बाद भी पुलिस को संत के हत्यारों का पता नहीं चल सका है जो पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है।

*संत समाज की अगुवाई एवं हिन्दुवादी संगठनों ने नगर बंद कर किया विरोध*

हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं फांसी की सजा की मांग को लेकर आक्रोशित संत समाज एवं हिन्दू संगठन के आह्वान पर सुबह से ही व्यापारी बंधुओं ने अपने -अपने प्रतिष्ठान बंद कर समर्थन दिया एवं विरोध रैली धरना प्रदर्शन में अपनी सहभागिता निभाई । उक्त घटना के एक महीने बीत जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान से मिलकर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था। परंतु आज दिनांक तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिसे लेकर स्व सहायता समूह भवन में सभी हिंदू धर्मावलंबी, व्यापारी बंधु, संत समाज के लोग एकत्रित होकर पैदल मार्च कर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए जोहिला पुल पर धरना प्रदर्शन कर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं फांसी की सजा की मांग को लेकर शांति पूर्ण प्रदर्शन किया।

*राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया ज्ञापन*

  महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक मोती उर् रहमान को ज्ञापन सौंपते हुए 15 दिवस के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं होता तो विश्व हिंदू परिषद एवं संत समाज पूरे देश में आंदोलन करेगा और मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी करेगा। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अवगत हुये बताया की विगत कुछ सालों से पुष्पराजगढ़ के अलग-अलग स्थान में हो रहे संतो पर जानलेवा हमले की घटना और जंगल में निवासरत संतो और आश्रमों में तोड़फोड़ किए जाने की घटना प्रतिदिन बढ़ते जा रही है। ऐसे ही कुछ वर्ष पूर्व भीम कुंडी स्थित तुलसी महाराज पंचधारा आश्रम के महंत की अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस पर आज दिनांक तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो सकी है।  रुद्र गंगा आश्रम को फॉरेस्ट विभाग द्वारा चोरी छिपे रात में आश्रम को तोड़ दिया गया था । अभी तक संत अलबेले भोलागिरी खड़ेश्वरी महाराज के हत्यारों को पुलिस पकड़ने में नाकाम रही है। जिसको लेकर संत समाज एवं हिंदू समाज क्रोधित होकर धरना प्रदर्शन करने पर विवश हुआ है।

*कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन*

प्रशासन की कड़ी मशक्कत और जद्दोजहद के बाद आखिरकार प्रदर्शन कारियो की जिद के आगे मुख्यमंत्री की कांफ्रेंस मीटिंग छोड़ कर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों की मांग पर आश्वासन देते हुये कहा की शीघ्र ही संत अलबेले भोलागिरी खड़ेश्वरी महाराज के हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य सभी मांगो पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी । आश्वासन के बाद आंदोलन कर रहे हिन्दू संगठन एवं संत समाज ने हिन्दू एकता के नारों के साथ आंदोलन समाप्त किया।

*हत्या के विरोध धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित*

श्री महंत रामभूषण दास जी शान्ति कुटी अमरकंटक , महेश चेतन्य जी महराज तुरी आश्रम अमरकंटक , स्वामी लवलीन महराज परमहंस धारकुंडी आश्रम, योगेश दुबे जी मृत्युंजय आश्रम अमरकंटक,

नरेंद्र गिरि महराज कपिल मुनि आश्रम अमरकंटक, स्वामी अशोकानंद जी संत कुटीर आश्रम , शिवानंद महराज भूलेश्वर महादेव आश्रम, गौतम गिरी महराज प्रयागराज ,मोरतध्वज गिरि शिवधाम आश्रम ,दुर्गा दास जी महाराज शिद्ध बाबा हनुमान मंदिर, हरिदास तिवारी जी महराज जोहिला तट, संत मंडल अमरकंटक के अध्यक्ष श्री तुरी आश्रम के प्रमुख महेश्वरा नंद जी ,अखिलेश्वरानंद जी , रतनपुर के संत तारकेश्वर पुरी जी , ज्वालेश्वर के महंत, किरर घाट सिद्ध बाबा की महंत, डिंडोरी से पधारे संत अनूपपुर जिले के अलग-अलग स्थान से आए संत समाज एवं विश्व हिंदू परिषद की विभाग से मंत्री बाल्मिक जायसवाल, बजरंग दल विभाग संयोजक जय सिंह तोमर , विभाग गौ रक्षा पंकज मिश्रा अनूपपुर जिला के जिला संयोजक कल्याण सिंह जी ,राजेंद्र ग्राम प्रखंड अध्यक्ष रामनिवास गुप्ता, कीरत गुप्ता , प्रकाश सोनी, रमेश जायसवाल, सागर सेन ,कीर्तन जायसवाल, काली समिति राजेंद्रग्राम सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी सहित सैकड़ों साधु संत उपस्थित रहे।

 जिया सिंह का मेडिकल परीक्षा नीट  में हुआ चयन


अनूपपुर। बेथेल मिशन स्कूल अनूपपुर की छात्रा जिया सिंह पुत्री  जितेन्द्र पाल सिंह ने नीट परीक्षा 2024 को पास कर अपना अपने परिवार वालो व विद्यालय का नाम रौशन किया है। इनका चयन गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में हुआ है।

जिया के शिक्षको के अनुसार जिया शुरु से ही नीट परीक्षा को अपना लक्ष्य मानकर अपनी तैयारी उसी के अनुरुप कर रही थीं व इस दिशा में विद्यालय के सभी शिक्षक विशेषकर अदनान सर जिन्होंने फिजिक्स के बेसिक क्लीयर करने के साथ सही दिशा में नीट के पाठ्यक्रम अनुसार मार्गदर्शन किया । विद्यालय के चेयरमेन  पी.के.पुन्नुस,प्राचार्य सुदीप चक्रवर्ती स्कूल को ऑर्डिनेटर पुष्पेन्द्र सिंह व सभी शिक्षको ने जिया की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की व जिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


 अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में निखिल ने बढ़ाया जिले का मान*

*अनूपपुर, । जिला मुख्यालय में स्थित शास.माडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्र निखिल आर्य ने दिनांक 24.सितंबर 2024 शुजालपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में शहडोल संभाग की तरफ से प्रतिभाग करते हुए अपने अद्भुत प्रदर्शन से संभाग तथा जिले का गौरव बढ़ाया है,अब निखिल अगले माह जम्मू काश्मीर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विद्यालय तथा जिले का मान बढ़ाएंगे ।विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार परस्ते तथा  विद्यालय के सम्पूर्ण कर्मचारी इस अवसर पर छात्र को  सम्मान तथा आशीर्वाद प्रदान किया ।


 पर्यटन के क्षेत्र में अमरकंटक की बनी नई पहचान

जिले की ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक धरोहरों की बढ़ रही ख्याति

विश्‍व पर्यटन दिवस 27 सितम्‍बर को 

अनूपपुर ।  विश्‍व पर्यटन दिवस प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को मनाया जाता है जिसकी शुरुआत 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्‍व पर्यटन संघ द्वारा हुई थी | इस दिवस का उद्देश्य विश्‍व में पर्यटन के महत्‍व को प्रसारित करना और इसके माध्यम से वैश्विक रूप से सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक तथा आर्थिक मूल्यों को बढ़ावा देना है | पर्यटन और शांति को वर्ष 2024 की थीम के रूप में चुना गया है यह थीम इस बात पर प्रकाश डालती है कि अंतर्राष्ट्रीय सदभाव, सांस्कृतिक समझ और शांति को बढ़ावा देने में पर्यटन कितना महत्वपूर्ण है | इसी क्रम में मध्य प्रदेश टूरिज्म और जिला प्रशासन अनूपपुर के द्वारा जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर शासन की बहुआयामी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कर पर्यटकों तक पहुंचाया जा रहा है जिससे जिले की पहचान और मुख्य पर्यटन स्थल अमरकंटक आने वाले पर्यटकों की संख्या में दिनों-दिन वृद्धि होती जा रही है| वर्ष 2022 में लगभग 32.80 लाख स्वदेशी और 18 विदेशी पर्यटकों का आगमन हुआ, वर्ष 2023 में बढकर लगभग 36.12 लाख स्वदेशी एवं 56 विदेशी पर्यटकों का आगमन हुआ था वहीं वर्ष 2024 में सितंबर तक ही यह आंकड़ा पार कर लगभग 48 लाख पहुंच चुका है जिसमे 28 विदेशी सैलानी शामिल हैं | सतपुड़ा की गोद में बसे अमरकंटक में सैलानियों का रुझान देखते ही बन रहा है, जबकि अमरकंटक घूमने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से फ़रवरी माना जाता रहा है। गौरतलब है कि कलेक्टर  हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में जिले के सभी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों की सुगमता के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और इसमें लगातार ध्यान दिया जा रहा है।

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर आयोजित किया गया जिला स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम


 

अनूपपुर।  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती पर म.प्र. जन अभियान परिषद अनूपपुर द्वारा जिलास्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  रामलाल रौतेल, विशिष्ट अतिथि के रूप  में कलेक्टर  हर्षल पंचोली, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष  रामदास पुरी, शासकीय महाविद्यालय बिजुरी के व्यख्याता डां. नितिन सहारिया तथा समाजसेवी हनुमान गर्ग, जिला पंचायत समाजिक अंकेक्षण  संदीप शुक्ला, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक उमेश पाण्डेय विकाशखण्ड समन्वयक फते सिंह,सरीमन साकेत सहित प्रस्फुटन समिति सदस्य, नवांकुर समिति सदस्य,परामर्शदाता, सहित सीएमसीएलडीपी के छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  रामलाल रौतेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा मिशन अंत्योदय को अपने ह्रदय में धारण करते हुए कार्य करने की बात कही । इस अवसर पर विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष  रामदास पुरी ने अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ दिलाने की बात कही व उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकारें यह कार्य कर रही है। कार्यक्रम में कलेक्टर  हर्षल पंचोली सहित सभी अतिथियों को शमी का पौधा देकर स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय बिजुरी के व्यख्याता डां. नितिन सहारिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन कृतित्व पर विस्‍तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपना -अपना योगदान राष्ट्र के लिए देने लग जाए तो हमारा राष्ट्र अपने आप परम् वैभव के शिखर पर पहुंच जाएगा। उन्‍होंने कहा कि दीनदयाल जी का एकात्मवाद नर से नारायण बनाने का सिद्धांत है, हम सब उनके सिद्धान्तों पर चलकर आगे बढे तभी आज के कार्यक्रम की सार्थकता है। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक उमेश पाण्डेय ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन विकासखंड समन्वयक कोतमा सरीमन साकेत द्वारा किया गया।

 अनूपपुर में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस। तुषार यादव बने IPA के जिला सचिव


।*

अनूपपुर

जिला मुख्यालय में फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस पर 

इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बिपिन कुमार ने कार्यक्रम के दौरान ही  तुषार यादव को जिला सचिव  पद पर नियुक्त कर एक नई ज़िम्मेदारी दी है । इस दौरान

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अनूपपुर जिला मुख्यालय में विश्व       

फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन  किया गया। इस दौरान जिले के  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ  ए  के अवधिया, सिविल सर्जन अनूपपुर डॉ एस बी अवधिया , पूर्व सीएमएचओ डॉ एस सी राय, सर्जन डॉक्टर साकेत कौशिक, मेडिसिन स्पेशलिस्ट डा एन पी मांझी, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ जन्मजय ,  ड्रग इंस्पेक्टर प्रमोद जी  मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एवं जिले के समस्त मेडिकल संचालक फार्मासिस्ट  एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ  हॉस्पिटल फार्मासिस्ट  भी उपस्थित रहे  कार्यक्रम में अपनी  शिरकत की।

कोषाध्यक्ष  धीरज साहू जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। और कहा की जैसे हमने अपनी जिम्मेदारी अब तक निभाई है  ऐसे ही समाज कल्याण का कार्य हमारे  द्वारा निरंतर किया जायेगा ।


 संत की हत्या के विरोध में सुलग रहा नर्मदांचल -- 28 सितंबर को राजेन्द्रग्राम में विशाल धरना - प्रदर्शन

राजेन्द्रग्राम। राजेन्द्रग्राम थाना अन्तर्गत गढीदादर के एक आश्रम के संत की अगस्त के प्रथम सप्ताह में हुई निर्मम हत्या के आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इसके पहले भी कई बार पुलिस और प्रशासन का ध्यानाकर्षण इस ओर करवाए जाने के बावजूद कोई कार्यवाही ना होने से पुष्पराजगढ का नर्मदांचल क्षेत्र अन्दर ही अन्दर गुस्से की आग मे सुलग रहा है। पुलिस की अक्षमता को लेकर अमरकंटक में संत समाज की कई बैठकें हो चुकी है। अब क्षेत्र के नाराज लोगों ने 28 सितंबर को राजेन्द्रग्राम में विशाल धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं। सुविज्ञ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों द्वारा प्रशासन और पुलिस को सूचित किया गया है कि  जिले में हो रहे संतों की निर्मम हत्या के विरोध में 28 सितंबर 2024 दिन शनिवार को आयोजित संत यात्रा एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

बतलाया गया है कि अनूपपुर जिले के विकासखंड पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदा ग्राम गड़ीदादर ( शिवदावा आश्रम) के मुखिया श्री श्री 108 भोलागिरी अलबेले महाराज (जूना अखाड़ा दशनामी) जी की कुछ अज्ञात लोगों द्वारा 7 अगस्त देर रात्रि को निर्मम हत्या कर दिया गया था। जिससे पूरा संत समाज एवं हिंदू समाज आक्रोशित होकर 9 सितंबर को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को ज्ञापन देकर कर 7 दिवस के अंदर कार्यवाही करने का  निवेदन किया गया था । 

यह भी कि पिछ्ले कुछ सालों से पुष्पराजगढ़ के अलग-अलग स्थान में रह रहे संतों पर जानलेवा हमले की घटना और जंगलों में निवासरत संतों के आश्रमों को तोड़े जाने की घटना दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। कुछ साल पूर्व भीमकुंडी स्थित तुलसी महाराज (पंचधारा आश्रम) के महंत की अज्ञात लोगो द्वारा धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी गई थी। जिस पर आज दिनांक तक किसी प्रकार से कोई कार्यवाही नहीं हुई ।

 यह कि कुछ माह पूर्व अमरकंटक स्थित रूद्र गंगा आश्रम को फॉरेस्ट विभाग द्वारा चोरी छुपे रात्रि के 3:00 बजे आश्रम को तोड़ दिया गया था, और 300 साल पुरानी मां नर्मदा की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था। अन्य आश्रमों में आए दिन फॉरेस्ट विभाग द्वारा आश्रम हटाए जाने का दबाव बनाया जा रहा है।

 यह भी कि मां नर्मदा उद्‌गम स्थल अमरकंटक हिन्दुओं का एक पवित्र तीर्थ एवं बड़ा धार्मिक आस्था का केंद्र हैं । जहां इन दिनों खुले आम घर-घर मदिरा एवं मांस मछली बिक रहा है। जिससे अमरकंटक पवित्र नगरी में रह रहे छोटे-छोटे बच्चें युवा नशा के आदि होते जा रहे हैं ।जिस पर रोक लगाने की अत्यधिक आवश्यकता है। उपरोक्त बिंदु से संत समाज एवं हिंदू समाज क्रोधित होकर धरना प्रदर्शन करने पर विवश है ।दिनांक 28 सितंबर 2024 दिन शनिवार को समस्त संत समाज एवं हिंदू समाज के अगुवाई में 11:00 बजे से स्वसहायता भवन पुष्पराजगढ़ राजेंद्रग्राम में (जनपद पंचायत के बगल में) एकत्रित होकर वहां से पैदल चलकर मां दुर्गा मंदिर के पास स्थित जुहिला पुल में बैठकर धरना प्रदर्शन करेगे, जिसकी सूचना सक्षम अधिकारियों को दी जा चुकी है। इस विशाल आन्दोलन में अनूपपुर,कोतमा,बिजुरी, अमरकंटक सहित जिले भर से लोगों के पहुंचने की संभावना हैं।


इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में एनएसएस डे पर किया गया स्वच्छता जागरूकता का आयोजन


 

स्वच्छता ही सेवा2024 कैंपेन 4.0 के अंतर्गत

अमरकंटक ।आज दिनांक 24 9 2024 को एनएसएस डे का विधिवत आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में जेएमसी के सभागार में मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुखिया एवं संरक्षक  कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश मनी  त्रिपाठी  सर ने कहा कि हर व्यक्ति के मन में स्वच्छता का भाव होना चाहिए क्योंकि स्वच्छता स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है यह केवल एनएसएस की स्वयंसेवकों का ही काम नहीं है समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है कि वह इसके लिए प्रेरित हो ।विशिष्ट अतिथि श्रीमती शीला त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता का भाव रखने के लिए किसी डिग्री की आवश्यकता नहीं होती है, समझदारी भी इस कार्य को पूर्ण कर सकती है । उन्होंने अपना अनुभव भी साझा किया।वरिष्ठ आचार्य प्रोफेसर एके शुक्ला ने प्लास्टिक के प्रबंध को तार्किक ढंग से बताया और इससे होने वाली घातक बीमारियों को स्पष्ट किया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर  पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई ।कार्यक्रम का संचालन  स्वयंसेविका शिवका सैनी  स्वागत भाषण समन्वय डॉ मनोज कुमार पांडे ने किया। धन्यवाद  कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर दिग्विजय नाथ चौबे ने किया। इस अवसर पर पूर्व समन्वयक प्रोफेसर राघवेंद्र मिश्रा का सम्मान किया। स्वयंसेवकों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किया गया ।विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर प्रोफेसर मनीष शर्मा, डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर शिवकुमार मिश्र, डॉक्टर ललित मिश्रा विभाग अध्यक्ष मनोविज्ञान, डॉक्टर महेंद्र प्रताप गौड़ विभागाध्यक्ष , डॉक्टर सचिन द्विवेदी, डॉक्टर आलोक सिंह मिस हिमांशी वर्मा, डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, डॉक्टर अखिलेश सिंह, डॉक्टर पंकज तिवारी, डॉक्टर धर्मेंद्र झरिया, डॉक्टर जयप्रकाश नारायण ,डॉक्टर संजय यादव ,डॉक्टर प्रवीण गुप्ता ,डॉ रामजी मिश्रा, डॉक्टर कीर्ति ,डॉक्टर वासु चौधरी, डॉक्टर प्रजेश  मिश्रा ,डॉ राहुल यादव ,कुंज बिहारी सुलूकिया ,डॉक्टर कुंज बिहारी मिश्रा , गौरव सिंह, रत्नेश श्रीवास्तव ,अंकुर गौतम ,विनोद वर्मा , भारत, सलमान , दुष्यंत ,प्रिया ,अंजलि ,रंजीत ,लक्ष्मी मिश्रा ,दिपन्ति ,संस्कार ,राहुल, अखंड रजनीश ,नम्रता साहू ,गुरप्रीत, खुशबू आदि सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्र मौजूद थें।

 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय अनूपपुर में 


अनूपपुर 

25 सितंबर जो विश्व फार्मासिस्ट दिवस का दिन होता है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय अनूपपुर में रखा गया है ।आईपीए जिला अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिला अनूपपुर सदैव फार्मासिस्टों के हितों के लिए खड़ा रहता है एवं अवैध दवाइयां की बिक्री के साथ-साथ फार्मा व्यवसाय सिर्फ रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट ही करें क्योंकि उस दवाइयां से हो रहे दुष्प्रभाव एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस एवं अन्य विषयों में दवाईयों का बेहतर ज्ञान है फार्मास्यूटिकल जूरी प्रूडेंशियल के अनुसार शेड्यूल का अनुकरण हो कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता को बेहतर स्वास्थ्य बेहतर दवाइयां के साथ मुहैया कराया जा सके फार्मा व्यवसाय का पूर्ण अधिकार सिर्फ एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट को होना चाहिए जहां दवा वहां फार्मासिस्ट हमारा उद्देश्य है जिससे हम प्रदेश में लागू कर के रहेंगे। जिस पर जिला अध्यक्ष विवेक कुमार इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन अनूपपुर के अध्यक्ष ने निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में फार्मासिस्ट पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और अपनी जिम्मेदारियां का पूर्ण तरीके से निर्वहन करें और लोगों के स्वास्थ्य संबंधी चीजों से लोगों को अवगत कराए।

 अमरकंटक के तुरीय आश्रम में अनेक मुद्दो को लेकर हुई संत मंडल समिति की बैठक ।


जूना अखाड़ा संत की हत्या और तिरुपति बाला जी के लड्डू भोग के मिलावटी घी पर भारी नाराजगी ।

अमरकंटक / श्रवण उपाध्याय              

                      मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली  पवित्र नगरी अमरकंटक में आज मंगलवार को  दिन के ग्यारह बजे माई की बगिया स्थित तुरीय आश्रम में अनेक मुद्दों को लेकर संत मंडल समिति के अध्यक्ष की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई । इस बैठक में अमरकंटक के सभी आश्रम के प्रमुख संतो ने भाग लिया । सभी उपस्थित संतो ने अपने- अपने विचार रखें । अमरकंटक संत मंडल समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी रामभूषण दास जी महाराज , उपाध्यक्ष स्वामी महेश चैतन्य जी , सचिव स्वामी लवलीन महाराज जी , कोषाध्यक्ष स्वामी धर्मानंद जी महाराज ने कहा की जो आंध्र प्रदेश में विराजित तिरुपति बालाजी तिरुमला देव स्थानम में जो घटना सामने आई है वह बहुत ही निंदनीय है । भगवान के भोग प्रसाद में जो घी का उपयोग हो रहा था उसमें चर्बी की मिलावट पाई गई यह किया गया मिलावटी  कुकृत्य सनातनियों और हिंदू धर्म पर कुठाराघात  है , इसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा । 

हम सब संतगणों का आग्रह है की सरकार भी एक सनातनी वैदिक बोर्ड का गठन करें । संतो के मठ मंदिरों से सरकार अपना नियंत्रण से मुक्त हो । जिससे हम सब सनातन धर्म के धर्माचार्य इस पर निर्णय लें । 

चर्चा में यह भी कहा गया कि अनूपपुर जिले के विकासखंड पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत  बोदा ग्राम गढ़ी दादर शिव दावा आश्रम के मुखिया भोलागिरी अलबेले महाराज जी जूना अखाड़ा दशनामी , उनका सात अगस्त को रात्रि अज्ञात लोगों द्वारा निर्मम हत्या कर दिया गया था जिसकी पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई हैं , जिस पर संत समाज विवश होकर 28 सितंबर को राजेंद्रग्राम में शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन हो रहा जिसमें सभी संतगण उपस्थिति दर्ज कराए । 

अगले चर्चा में दशहरा पर्व को लेकर रावण दहन की उठी की लगभग आठ वर्षो से अमरकंटक में रावण दहन नहीं हो पा रहा हैं जो इस बार संत मंडल समिति और अन्य सब मिलकर असत्य पर सत्य की जीत का दहन किया जाना आवश्यक हैं यह अनेक वर्षों से होता आया है वह बंद नहीं होना चाहिए । इस बार दशहरा पर्व पर रावण दहन सभी के सहयोग से किया जायेगा ।  इसके बाद   संतो ने आश्रमों में अनेक धार्मिक , सामाजिक आयोजन होते रहते हैं जिसकी सही समय पर जानकारी क्षेत्र के सभी आश्रमों , संतो को प्राप्त नहीं हो पाती । इसकी भी एक किसी संत को बागडोर सौंप कर आश्रमों के  आयोजन की सूचना सभी को समय पर प्राप्त हो सके । इसी तरह अन्य मुद्दों  पर भी आज की खास बैठक कर सभी उपस्थित संतो ने अपनी -अपनी सहमति प्रदान कर बैठक को सफल बनाया । 

बैठक में शांति कुटी आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी रामभुषण दास जी , कल्याण आश्रम से स्वामी धर्मानंद जी , तुरीय आश्रम  से स्वामी महेश चैतन्य जी , परमहंस धारकुंडी आश्रम से स्वामी लवलीन महाराज , धरमपानी आश्रम स्वामी रामानंद जी , वैदिक लाईफ फाउंडेशन प्रवीण ब्रम्हचारी , रुद्रगंगा आश्रम सुनील गिरी , सिद्ध काली पीठ राजेश स्वामी , मृत्युंजय आश्रम , गीता स्वाध्याय आश्रम , कैलाश पुरी आश्रम , फलाहारी आश्रम आदि अनेकों आश्रमों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई ।

 *ठाकुर बाबा धाम तरसिली में कान्हा जन कल्याण समिति द्वारा चलाया गया स्वच्छता ही सेवा अभियान


*

 अनूपपुर। विकासखंड कोतमा सेक्टर क्रमांक 5 अंतर्गत नवांकुर संस्था कान्हा जन कल्याण समिति नगाराबांध के द्वारा ग्राम तरसिली में ठाकुर बाबा धाम परिसर की और जल स्रोत की स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत साफ -सफाई किया गया।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मंडल महामंत्री  चुन्नीलाल साहू जी कान्हा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव जी ग्राम पंचायत गुलिडांड की मोबलाईजर रोशनी रौतेल ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तरसिली के अध्यक्ष राजकुमार यादव जी ,सचिव धर्मदास साहू जी मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता श्रीमती सरिता त्रिपाठी जी, छात्र विकास कुमार जी, हीरेंद्र तिवारी जी ,रोशनी राजकुमार तथा उपस्थित गेंद लाल साहू ,सुक्खू साहू, खेमराज साहू, सुद्धु अगरिया मोहन साहू जी की उपस्थिति  रही।


भारतीय सिनेमा दिवस को यादगार बनाया जनजातीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने


अमरकंटक । पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में भारतीय सिनेमा दिवस पर केंद्रित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सिनेमा क्विज, वृत्तचित्र प्रदर्शन, अभिनय सत्र आदि का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संबोधित करते हुए संकाय अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो राघवेंद्र मिश्रा ने भारत में सिनेमा की विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए इसकी प्रभाव शीलता पर प्रकाश डाला।अपने वक्तव्य में वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक सुश्री अभिलाषा तिर्की ने सिनेमा के विविध पक्षों को प्रस्तुत किया। क्विज मास्टर राजकुमार दास के नेतृत्व में मल्टीमीडिया आधारित प्रश्नों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर विहान नाट्य ग्रुप भोपाल से प्रसिद्ध निर्देशक सौरभ अनंत ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार दास ने और सहयोग आनंद कुमार, विवेक नेमा और कीर्ति किरण ने किया। इस अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, व्यावसायिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों से भी विद्यार्थियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का आयोजन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ऑडिटोरियम में किया गया और कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

 जिले के जनहित एवं विकास कार्य को गंभीरता से करें अधिकारी - कलेक्टर


अनूपपुर । कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के सभी अधिकारी जनहित एवं विकास कार्यों को गंभीरता के साथ पूर्ण कराएं। कलेक्टर ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करना सुनिश्चित करें। कोई भी प्रकरण नॉट अटेंडेंट न रहे, न ही अधिकारी ऑपरेटर के भरोसे रहे, स्वयं अधिकारी संबंधित शिकायतकर्ता से बात करके उनके समस्याओं को सुने तथा शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर  हर्षल पंचोली आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

बैठक में कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि खाद्य औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में नियमित रूप से खाद्य पदार्थों तथा ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मेडिकल दुकानों का पुलिस बल की सहायता लेते हुए सघन जांच कराया जाए। जांच के दौरान दुकानों एवं मेडिकल में खाद्य पदार्थों में मिलावट या मेडिकल दुकान में किसी प्रकार की अवैध दवा पाई जाती है, तो त्वरित आवश्यक कार्यवाही किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में मिलावटी सामग्री एवं अवैध दवाइयों का विक्रय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि मिलावटी सामग्री व अवैध दवाईयों का विक्रय पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए।    

बैठक में कलेक्टर ने लोगों के आधार कार्ड संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा तहसीलदार कार्यालय में आधार कार्ड मशीन स्थापित करने के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति आधार कार्ड में सुधार कार्य करवाना चाहते हैं, उनका आधार कार्ड सहज एवं सुलभ रूप से सुधारा जाए। बैठक में कलेक्टर ने अमरकंटक में मां नर्मदा मंदिर के आसपास बनाए गए दुकानों को हटाने तथा शिफ्ट करने के संबंध में भी चर्चा की तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को रामघाट के सामने नो ट्रैफिक जोन घोषित कर सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने उप संचालक कृषि से रबी सीजन में कृषि कार्य हेतु किसानों का खसरावार चिन्हांकन एवं सूची की जानकारी प्राप्त की तथा उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि रबी सीजन की कृषि हेतु किसानों को प्रेरित किया जाए। जिससे अधिक से अधिक किसान रबी सीजन की खेती कर सके। बैठक में कलेक्टर ने खरीफ सीजन हेतु किसानों के पंजीयन की जानकारी भी अधिकारियों से प्राप्त की। जिस पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जिले में किसानों का पंजीयन कार्य निरन्तर किया जा रहा है तथा कुछ किसानों का पंजीयन गिरदावली के कारण होने वाली समस्याओं से नहीं हो पा रहा है। जिस पर कलेक्टर ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को प्रतिदिन सायं पंजीयन रजिस्टर का निरीक्षण कर पंजीयन के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए।   

बैठक में कलेक्टर ने स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी को बेहतर साफ-सफाई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ्य केन्द्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए तथा जन औषधि केंद्र के विधिवत संचालन हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार कलेक्टर ने जीएमडीआईसी को जिला इंडस्ट्रियल सेंटर बनाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा बीजापुर पेंटिंग को प्रोत्साहित करने हेतु शासन को प्रपत्र एवं अनुमति पत्र लिखने के निर्देश दिए। 

बैठक में कलेक्टर ने मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन तथा नगरपालिका अनूपपुर के अधिकारियों से कलेक्ट्रेट कार्यालय से सामतपुर तालाब तथा अमरकंटक तिराहा मार्ग के चौड़ीकरण के प्रपोजल के संबंध में जानकारी प्राप्त कर एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने वनों से अवैध लकड़ी कटाई के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी वन को संयुक्त टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले के शिक्षकों एवं अतिथि शिक्षकों की जानकारी तीन दिवस के कलेक्टर कार्यालय में प्रेषित करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने जनजातीय कार्य विभाग, राजस्व विभाग, अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन प्रकरण, राष्ट्रीय साक्षरता मिशन, राशन वितरण, बायपास रोड की मुआवजा राशि सहित अन्य विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।  

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त कलेक्टर  दिलीप कुमार पाण्डेय, सहायक कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक डूडा  महिपाल सिंह गुर्जर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्रीमती दीपशिखा भगत, कोतमा  अजीत तिर्की, पुष्पराजगढ़  सुधाकर सिंह बघेल एवं जैतहरी श्रीमती अंजली द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, डीपीसी सर्व शिक्षा अभियान सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


 *कोतवाली पुलिस द्वारा सूदखोरी एवं धोखाधड़ी के प्रकरणों में गिरफ्तार आरोपी मनीष मालू की सेशन कोर्ट से जमानत निरस्त*


 


  अनूपपुर । पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान (भा.पु.से.) के निर्देशन में हाल ही में कोतवाली पुलिस द्वारा सूदखोरी एवं धोखाधड़ी के प्रकरणों में मनीष मालू पिता प्रदीप कुमार मालू उम्र 32 साल निवासी चेतना नगर अनूपपुर को दिनांक 16.09.2024 को गिरफ्तार किया जाकर जेल भेजा गया है। सोमवार को उक्त धोखाधड़ी एवं सूदखोरी के मामलो में आरोपी मनीष कुमार मालू की जमानत याचिका को माननीय न्यायालय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, अनूपपुर  नरेन्द्र पटेल के द्वारा निरस्त कर दिया गया है।

      उल्लेखनीय है कि सूदखोर मनीष मालू के द्वारा मुनीराम पाठक पिता बेनी राम पाठक उम्र 63 साल निवासी संजय नगर थाना चचाई को 20,00,000 रूपये लोन दिलाया जाकर 5,25,000 रूपये, बैजलाल रजक पिता बाबूलाल रजक उम्र 21 साल निवासी अमरकंटक तिराहा अनूपपुर को 300000 रूपये लोन दिलाया जाकर 180000 रूपये एवं सुरेश कहार पिता गणेश प्रसाद कहार उम्र 29 साल निवासी वार्ड न. 12 अनूपपुर को 4,00,000 रूपये लोन दिलाया जाकर 150,000 रूपये धोखाधड़ी कर गबन कर लेने के मामले में थाना कोतवाली अनूपपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 442/23 धारा 420,406 भा.द.वि. में दिनांक 16.09.2024 को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश करने पर जेल भेजा गया था। साथ ही दिवेश शुक्ला पिता स्व. रामेश्वर प्रसाद शुक्ला उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड न. 09 विकलांग छात्रावास के पास अनूपपुर के द्वारा मनीष कुमार मालू के द्वारा ब्याज खोरी एवं धोखाधड़ी करते हुए बैंक खाता एवं नगदी के माध्यम से कुल 24,00,000 रूपये हड़प कर गबन किये जाने के संबंध में थाना कोतवाली अनूपपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 417/24 धारा 406,420 भा.द.वि.3.4 म.प्र. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम में आरोपी मनीष मालू को गिरफ्तार किया गया है एवं पुलिस द्वारा आरोपी सूदखोर मनीष मालू के आई.डी.बी.आई. बैंक, एक्सिस बैंक एवं इण्डियन बैंक शाखा अनूपपुर के खातों पर पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से होल्ड लगवा दिया गया है एवं सूदखोर आरोपी मनीष मालू की अनूपपुर तहसील में स्थित 0.024 हेक्टयर जमीन की खरीद बिक्री पर पंजीयक कार्यालय अनूपपुर से रोक लगा दी गई हैं । 

                    कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक अजय टेकाम  एवं उपनिरीक्षक प्रवीण साहू की टीम के द्वारा उक्त प्रकरणों में बारीकी से विवेचना की जा कर आरोपी के विरूद्ध साक्ष्य संकलन किये जा रहे हैं। माननीय न्यायालय के समक्ष जमानत याचिका पर विचारण के दौरान जमानत निरस्त किये जाने हेतु शासन की ओर से पक्ष शासकीय अभियोजक  पुष्पेन्द्र मिश्रा के द्वारा रखा गया ।

 **रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित दुकानों के अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्रवाई की गई





**

**यातायात,कोतवाली पुलिस  और नगर पालिका की सयुक्त कार्यवाही**

थाना तिराहा से रेलवे स्टेशन तिराहा तक मार्ग 

के दोनों ओर स्थित दुकान संचालकों द्वारा दुकान का सामान रोड पर फैलाकर यातायात बाधित किया जा रहा था। जिससे रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले आम नागरिकों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।  आज संयुक्त कार्रवाई द्वारा रोड पर फैले सामान को हटवाया गया। साथ ही पांच दुकान संचालकों  के विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश होने हेतु बताया गया।

सभी दुकान संचालकों को समझाइश दी गई की दुकान का सामान दुकान तक सीमित रखें उसे फुटपाथ पर फैलाकर यातायात अवरुद्ध न करें,आगे इस प्रकार की स्थिति मिलने पर सामान जप्त करने  की कार्रवाई की जाएगी।

कार्यवाही में थाना यातायात से निरीक्षक ज्योति दुबे, प्रधान आरक्षक जितेंद्र नरवरिया आरक्षक महेश गुर्जर एवं दिलीप सिंह, थाना कोतवाली से सहायक उप निरीक्षक संतोष वर्मा ,आरक्षक प्रवीण भगत, आरक्षक कमलेश,

नगरपालिका से आर. आई. गौरव सिंह बघेल द्वारा कार्यवाही की गई।

 पर्यूषण पर्व के समापन पर जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा ।


अमरकंटक 

अंजय तिवारी

अमरकंटक मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थानीय दिगंबर जैन सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी अमरकंटक द्वारा पर्यूषण पर्व के समापन अवसर पर भगवान आदिनाथ जी का भाव एवं विशाल शोभायात्रा निकली। विशाल भव्य शोभा यात्रा की विशेषता यह रही की इस बार अन्य वर्षो से हटकर धार्मिक आस्था विश्वास के प्रतीक भगवान श्री राम लक्ष्मण जानकी सहित पवनसुत हनुमान जी के आकर्षक झांकी भी इस बार शामिल रही वहीं दूसरी ओर शोभायात्रा में राष्ट्रभक्ति देश प्रेम शौर्य अदम्य  साहस का समावेश करते हुए महारानी लक्ष्मीबाई को भी झांकी में सम्मिलित किया गया दोनों ही झांकी आकर्षण का केंद्र बिंदु रहे। विशाल मनोहरी शोभा यात्रा मैं जैन समाज के युवक युवती महिलाएं नागरिक आकर्षक बैंड धुन के साथ नाचते गाते समाज के नारे लगाते हुए ध्वज लेकर चल रहे थे शोभा यात्रा के दौरान भगवान आदिनाथ, परम पूज्य संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज ,आचार्य समय सागर जी महाराज का जय घोष एवं धार्मिक भजन गाते हुए चले । जैन समाज के द्वारा निकाले गए भगवान आदिनाथ के विशाल शोभायात्रा में क्षेत्रीय विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को , जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष पांडे, स्थानीय नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती सिंह पार्षद निधि जैन, सुनील जैन ,बाबा देवेंद्र जैन ,चुन्नू राकेश जैन, निलेश जैन, प्रशांत जैन, पंकज जैन ,श्यामलाल सेन, हरि सिंह, सुशील  ,सोनू जैन ,महेश जैन, दया जैन ,रामगोपाल द्विवेदी, पत्रकारगण धनंजय तिवारी, श्रवण उपाध्याय, सोमू दुबे आदि सभी शामिल रहे उसके पूर्व जैन मंदिर परिसर में सभी आगंतुक जनों को भोजन कराया गया।


सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का हुआ उद्घाटन


। 

अमरकंटक । स्वच्छता ही सेवा 2024 (स्वभाव स्वच्छता,  संस्कार स्वच्छता )कैंपेन 4.0 के अंतर्गत आज सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का उद्घाटन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य अतिथि  कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाशमणि त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में  मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शीला त्रिपाठी के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने बताया कि सफाई करना एक मानवीय गुण होता है इसलिए इन मानवीय गुण का सम्मान किया जाना चाहिए, और यही भाव उनके लिए सदैव रखना चाहिए। सभी को उनके  अनुसरण करते हुए अपने अपने आसपास की  वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए। सफाई मित्रों को  प्रधानमंत्री की जो भी देश में योजनाएं चल रही है सभी को विस्तार से से बताया गया।  कुलपति एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा सफाई मित्रों को हैंड वॉश सैनिटाइजर फेस मस्क हैंड ग्लव्स आदि सामानों का वितरण किया गया। सफाई मित्रों का स्वागत  विश्वविद्यालय के कुल सचिव द्वारा एवं  कार्यक्रम का संचालन डुप्टी रजिस्टर डॉक्टर संजीव सिंह द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि का स्वागत एनएसएस संयोजक डॉ मनोज पांडे एवं एनसीसी के ANO डॉक्टर जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया। कुल सचिव का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर जयप्रकाश नारायण द्वारा किया गया। सफाई मित्रों के साथ मान्य कुलपति, विशिष्ट अतिथि एवं कुल सचिव के साथ फोटोग्राफी किया गया।इस अवसर पर डॉ अखिलेश कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ राहुल कुमार यादव, डॉक्टर कुंज बिहारी मिश्रा, डॉक्टर आलोक कुमार सिंह ,प्रोफेसर दिनेश चौधरी, नर्सिंग विभाग से डॉक्टर मालती लोधी ,डॉक्टर अनचून, डॉक्टर देवनारायण, डॉक्टर पंकज तिवारी, डॉक्टर गुप्ता सर , रत्नेश श्रीवास्तव, अंकुर गौतम, गौरव सिंह बघेल,  अनिल टांडिया एवं सफाई मित्र, एनएसएस के दल नायक गण एवं स्वयंसेवक एनसीसी के कैडेट्स शारीरिक शिक्षा के  विद्यार्थी सहित विश्वविद्यालय के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

आज ही निशुल्क दंत परीक्षण शिविर का भी आयोजन विश्वविद्यालय के सफाई मित्रों एवं उनके परिवार, प्राध्यापक एवं उनके परिवार, कर्मचारियों एवं उनके परिवार एवं छात्र-छात्राओं के लिए किया गया। दंत परीक्षण डॉक्टर मेघा साहू( बीडीएस, एमडीएस) के नेतृत्व में उनकी टीम के द्वारा किया गया ,इसके पूर्व डॉक्टर मेघा साहू मैडम का स्वागत विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर शिवांक मनी त्रिपाठी द्वारा किया गया। दंत परीक्षण में 100 से अधिक लोगों का निशुल्क दंत परीक्षण किया गया। दंत परीक्षण शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय के मुखिया कुलपति  श्रीप्रकाशमणि त्रिपाठी द्वारा फीता काट के किया गया। इस अवसर पर समस्त विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थें।

 *सोडा फैक्ट्री के गैस रिसाव से प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचें कलेक्टर



*

अनूपपुर । 22 सितंबर 2024 जिले के नगर परिषद बरगवां/अमलाई क्षेत्र स्थित सोडा फैक्ट्री में गैस रिसाव से प्रभावित हुए लोगों के स्वास्थ्य का हाल जानने कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने मेडिकल कॉलेज शहडोल पहुंचकर भर्ती प्रभावितों का हाल जाना, भर्ती प्रभावित लोगों से उन्होंने चर्चा करते हुए उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान अनूपपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक उपस्थित थे। कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के अमले से भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की, चिकित्सको ने जानकारी दी कि मरीजों की स्थिति सामान्य है। कलेक्टर ने चिकित्सकीय अमले को मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 *सोडा फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव: सुरक्षा प्रबंधन में लापरवाही का नतीजा*,*चैतन्य मिश्रा


*

*भोपाल गैस त्रासदी की भयावहता की याद दिलाती अनूपपुर की सोडा कास्टिक यूनिट बरगवां, एक बड़े खतरे की ओर इशारा*

अनूपपुर । जिले  के नगर परिषद् बरगवां अमलाई  स्थित सोडा कास्टिक यूनिट से हुए क्लोरीन गैस के रिसाव की घटना ने न केवल औद्योगिक सुरक्षा के मुद्दे को उजागर किया है, बल्कि स्थानीय निवासियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति प्रबंधन और प्रशासन की उदासीनता को भी सामने लाया है। क्लोरीन गैस का रिसाव, जो कि एक अत्यंत खतरनाक और जानलेवा गैस है, लोगों की जान को सीधे तौर पर खतरे में डालता है। यह विचार प्रकट करते हुए विचारक चैतन्य मिश्रा ने आगे कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ जब इस यूनिट से गैस का रिसाव हुआ है; यह नियमित रूप से होने वाली घटनाओं में शामिल हो गया है, जिसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।क्लोरीन एक जहरीली गैस है, और इसके संपर्क में आने से सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, और त्वचा में जलन जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लंबे समय तक इसका प्रभाव स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। दिनांक 21 सितंबर 2024 को शाम करीब 7:30 बजे अचानक गैस का रिसाव हुआ, जिससे परिषद् के वार्ड  नंबर 03 की आबादी में भगदड़ मच गई। लोगों की आंखों से आंसू बहने लगे, और सांस लेने में कठिनाई होने लगी। यह घटना बेहद खतरनाक थी और इसका प्रभाव कई घंटे तक जमीन की सतह पर बना रहा।सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह कोई एक बार की घटना नहीं है, बल्कि इस यूनिट से गैस का रिसाव दो एक  महीने में एकाध बार होता रहता है। इससे साफ है कि फैक्ट्री में सुरक्षा प्रबंधन में गंभीर लापरवाही है।  बरगवां अमलाई नगर परिषद के स्थानीय निवासी जो  वार्ड नंबर 1, 2 और 3 के लोग जो फैक्ट्री के आसपास रहते हैं ऐसे खतरों के बीच जीने को मजबूर हैं। और  हर बार इस रिसाव से परेशान हो जाते हैं, लेकिन उद्योग प्रशासन द्वारा इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उद्योग के अधिकारियों की चुप्पी और लापरवाही निंदनीय है, जो स्पष्ट रूप से दिखाता है कि वे स्थानीय रहवासियों  की सुरक्षा और स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं।सबसे बड़ी समस्या यह है कि फैक्ट्री के पास कोई उचित स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं है। सोडा फैक्ट्री के स्वास्थ्य केंद्र में न डॉक्टर हैं और न ही दवाइयां। अगर कोई बड़ा हादसा होता है, तो इसका इलाज और प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराना संभव नहीं है। ऐसे में फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वे इस ओर ध्यान दें और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाएं ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोगों की जान बचाई जा सके।इस तरह की घटनाएं हमें भोपाल गैस त्रासदी की भयावहता की याद दिलाती हैं, जब प्रबंधन की लापरवाही और प्रशासन की उदासीनता के चलते हजारों लोग अपनी जान गंवा बैठे थे। अनूपपुर  की यह घटना भी एक बड़े खतरे की ओर इशारा कर रही है। अगर समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो यहां भी स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है।इस तरह के औद्योगिक हादसों से बचने के लिए जरूरी है कि फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन एक साथ मिलकर सुरक्षा के ठोस उपाय करें। क्लोरीन गैस जैसी खतरनाक गैस के रिसाव की घटनाओं को बार-बार होने देना न केवल लापरवाही है, बल्कि एक गंभीर अपराध भी है। स्थानीय प्रशासन और उद्योग विभाग को इस ओर ध्यान देकर नियमित निरीक्षण करना चाहिए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ ही, स्वास्थ्य सुविधाओं को भी सुधारना चाहिए ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में स्थानीय निवासियों को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके।क्लोरीन गैस का रिसाव केवल एक औद्योगिक दुर्घटना नहीं है, यह मानव जीवन के प्रति लापरवाही का प्रतीक है, जिसे किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।यदि प्रशासन और प्रबंधन समय रहते नहीं चेते, तो अनूपपुर  की यह सोडा फैक्ट्री अगली बड़ी औद्योगिक त्रासदी का केंद्र बन सकती है।

 जिला समन्वयक उमेश पांडेय के खिलाफ कलेक्टर से हुई शिकायत गरीब आदिवासियों को भी इस भृष्टाचारी ने नहीं बक्सा,15 हजार न देना पड़ा भारी,मान गया सम्मान गया,गई आदिवासी की नौकरी


-

 विजय उरमलिया की कलम से

अनूपपुर । जिला कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर कमरा नंबर 25 से जिले की   भृष्टाचार कथा लिखने का काम किया जा रहा है यहां मौजूद जिला समन्वयक के शिकायतों का दौर शुरू हो गया जैसे ही हमने इनके काले करतूतों की कहानी लिखनी शुरू की पीड़ितों को शायद हिम्मत बंधी और अब इसके दुर्व्यवहार,भृष्टाचार की कहानियां एक एक कर सामने आने लगी है, दरअसल जमुडी निवासी राकेश सिंह गोंड ने अनूपपुर कलेक्टर से लिखित शिकायत करते हुए जिला समन्वयक उमेश पांडेय के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जिले से  बाहर भेजे जाने की शिकायत की गई और शिकायत में गंभीर आरोप उमेश पांडेय पर लगाये हैं,विभागीय भृष्टाचार तो ऐसे लगता है जैसे इनकी अपनी जागीर है जब चाहे जहां चाहे जैसे चाहे ये साहब भृष्टाचार को अंजाम दे इनका मन जब विभागीय भृष्टाचार से नहीं भरा तो विभाग में काम करने वाले बेचारे गरीबों से भी पैसों की मांग कर डाली और जब गरीब ने पंद्रह हजार नही दिए तो उसको निकाल बाहर फेंका और ये कोई पहला मामला नहीं है जिसने पैसा दिया जिसने उमेश पांडेय की चाटुकारिता की वही रहेगा अन्यथा उसका जन अभियान परिषद में नौकरी तो दूर की कौड़ी हैं,और यही कुछ हश्र हुआ जमुडी निवासी राकेश सिंह गोंड के साथ जहां उसने कलेक्टर से की गई शिकायत में साफ- साफ लिखा कि मैं जमुडी में परामर्शदाता के रूप में कार्य कर रहा था जिला समन्वयक उमेश पांडेय के द्वारा बिना किसी नोटिस या बिना कोई कारण बताए मुझे बाहर कर दिया गया,और जब मैंने इसकी वजह जाननी चाही तो साहब ने पंद्रह हजार की मांग मेरे सामने रख दी और जब मैं व्यवस्था नहीं कर सका तो मुझे बाहर कर दिया गया,अब प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव बताइये की उनकी सरकार किनके भरोसे आदिवासियों,गरीबों, पिछड़ों के साथ खड़े होने का दंभ भरते है चूंकि जब इनके अधिकारी कर्मचारी इन्ही आदिवासियों,सोशितों, पीड़ितों का खून चूसने से बाज नहीं आ रहे तो सरकार किस हक से इनके हितैषी होने का दंभ भरती है,हम अगले एपिसोड में उस नेता के बारे में भी विस्तृत जानकारी देंगे जिसके पालने में पलने का गुमान उमेश पांडेय जैसे भृष्ट कर्मचारी को हैं ,भृष्टाचार में आकंठ तक डूबे उमेश पांडेय को आखिर कलेक्टर अनूपपुर किस बात के लिए अभय दान दिए हुए है,सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जन अभियान परिषद की  नर्मदा यात्रा की एक फाइल जो कलेक्टर कार्यालय में कई सालों तक लंबित रही जिसका भुगतान कलेक्टर को करना था समझदार कलेक्टरों ने करना मुनासिब नहीं समझा उसका नतीजा ये हुआ कि सत्ता की कुर्सी में विराजमान भाजपा के कुछ नेताओं ने उन कलेक्टर साहब की रवानगी करवा दी,और एक कलेक्टर साहब पर राजनैतिक दबाव बनवा कर उस अनैतिक भुगतान को करवाया गया जिस के दस्तावेजों के लिए हमारी टीम लगी हुई है कि आखिर नर्मदा यात्रा के कौन से वो भुगतान थे जो करवाये गये और भी कई भृष्टाचारों की परत दर परत हम खोलेंगे ही पर जिला समन्वयक जन अभियान परिषद का अगर जिले से विदाई करते हुए जांच कर कार्यवाही नहीं की गई तो जिले को दीमग की तरह खोखला करने में  ये महोदय कोई कोर कसर नहीं छोड़़ने वाला।

 *योग, परामर्श तथा मेडिकल सुविधाओं से मानसिक विकारों का समाधान संभव - डॉ. श्रुति


अमरकंटक । इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के मनोविज्ञान विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं में तनाव के समाधान हेतु मानसिक तनाव समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सभी युवाओं एवं जनसमुदाय के मानसिक स्वास्थ्य तथा कल्याण के लिए अपना आशीर्वचन प्रदान किया l कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, छात्र-कल्याण प्रो. अजय बाघ ने उद्बोधन देते हुए कहा कि  हमें यह समझना होगा की जब हम अपने विचारों का प्रदर्शन करते हैं, तो वो या तो सक्रिय रूप से अथवा निष्क्रिय रूप से प्रदर्शित होता हैl मन में चल रहे हमारे विचार हमारे शरीर को प्रभावित करता है। हमारे विचार तमाम तरीके के पर्यावरणीय कारकों से प्रभावित होता है, जिससे तनाव की उत्पत्ति होती। ये तनाव या तो यूं स्ट्रेस के रूप में होते हैं, जिसे गुड़ स्ट्रेस कहा जाता है और दूसरा डिस्ट्रेस के रूप में होता है, जिसे बैड स्ट्रेस कहा जाता है।  अत्यधिक डिस्ट्रेस व्यक्ति के लिए हानिकारक होता है। तीन स्थितियां व्यक्ति में तनाव को जन्म देती हैं- प्रथम व्यक्ति जब यह मान लेता है कि ऐसा होने वाला है, दूसरा जब अतिशय चिंतित रहता है तथा तीसरा  कुसमा योजित तरीके के व्यवहारिक कार्यों को अपनाता है। वस्तुतः किसी भी व्यक्ति के उत्तम निष्पादन के लिए मध्यम स्तर के तनाव का होना अत्यधिक जरूरी होता है, तथापि अत्यधिक तनावपूर्ण परिस्थितियों का समाधान सक्रिय तथा समायोजित व्यवहारिक व्यापदेशों के माध्यम से किया जा सकता है। वास्तव में कल कभी मरता नहीं तथा सफलता और असफलता जीवन के एक अंग है, इस विचार को मस्तिष्क में सदैव जीवित रखना चाहिए।

 कुष्ठ चिकित्साधिकारी, अनूपपुर डॉ. शिवेंद्र द्विवेदी ने ‘तनाव प्रबंधन’ विषय पर उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए यह कहा की तकनीकी ज्ञान हमारे सफलता के मार्ग में एक सहायक की भूमिका प्रस्तुत कर रहा है, तो वहीं इसका अतिशय उपयोग आपसी संबंधों को कमजोर कर रहा है जो व्यक्तिगत रूप से मानसिक तनावों को भी जन्म देता है। सरकार द्वारा मानसिक बीमारियों से निपटने के लिए कई वेलनेस एक्टिविटी यथा; प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्य केंद्र, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यकम इत्यादि संचालित हो रहे हैं। इसलिए लोगों को जागरूक होकर मेडिकल सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए । अपने उद्बोधन के उपरान्त डॉ. द्विवेदी ने मनहित ऐप के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक विकारों की पहचान करना और मनोचिकित्सक की  पहुंच को सुगम बनाने हेतु प्रेरित किया।

अनूपपुर जिला अस्पताल की मनोचिकित्सक डॉ. श्रुति  सिंह ने  विस्तृत रूप से ‘मानसिक स्वास्थ्य तथा तनाव प्रबंधन’ पर चर्चा करते हुए विभिन्न मानसिक विकारों को उद्धृत करते हुए यह कहा की स्वास्थ्य पूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण की स्थिति है । जब व्यक्ति जीवन जीने के क्रम में तमाम व्यक्तिगत तथा परिस्थितिगत श्रोतों से नकारात्मक तरीके से प्रभावित होता तो मानसिक विकारों का जन्म होता है, जिसमें तनाव, चिंता, सोशल स्टिंग मां, डिप्रेशन, ड्रग एडिक्शन, मनोविदलिता इत्यादि प्रमुख है, जिसकी परिणति क्रोध, नीद न आना, हाथ पाव फूलना, पसीने आना, बेचैनी, घबराहट, चिंतित रहना से ले कर आत्महत्या जैसी स्थिति प्रदर्शित होती है। डॉ. श्रुति ने मानसिक समस्या के कारण और निवारण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे लक्षणों को चिन्हित कर कई निवारण साधनों का सहारा लिया जा सकता है यथा: सही योग प्रशिक्षकों की सहायता से योग की क्रियाविधि तथा मेडिटेशन को अपनाना, किसी व्यक्ति को ब्लेम न करना, मानसिक बीमारियों की समझ रखना, मनोचिकित्सक से परामर्श लेना तथा मेडिकल सुविधाओं का तुरंत लाभ उठाना। 

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पार्चन कर किया गया। मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मिश्र ने विषय प्रवर्तन तथा अतिथियों के प्रति स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया साथ ही साथ विभागीय शिक्षकों के साथ पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल दे कर अतिथियों का  स्वागत किया।  विश्वविद्यालय के चिकित्साधिकारी डॉ. शिवांक मणि त्रिपाठी ने  सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन मनोविज्ञान विभाग की शोध छात्रा श्रीमती प्रज्ञा मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उप दंत चिकित्सक डॉ. प्रीति साहू, उप-कुलसचिव डॉ. संजीव सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. मनोज पाण्डेय, एन. सी. सी. के ए.एन.ओ. डॉ. जीतेन्द्र सिंह, प्रो. विष्णु नारायण मिश्र, डॉ. सुशील कुमार सिंह, डॉ. हरे राम पाण्डेय, डॉ. विनय यादव , डॉ. आलोक, डॉ. राकेश, डॉ. प्रवीन गुप्ता, डॉ. सपना, डॉ. श्याम सुन्दर पाल सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

 

 *शासकीय हाईस्कूल पिपरिया के नजदीक अवैध शराब विक्रय की शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही


अनूपपुर । शासकीय हाईस्कूल पिपरिया अनूपपुर के प्राचार्य एवं शिक्षक गण के द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान (भा.पु.से.) से कार्यालय में मिलकर विद्यालय के समीप एक दबंग व्यक्ति सुखलाल पटेल के द्वारा अपनी किराना दुकान से अवैध शराब बेचें जाने की शिकायत की गई। शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया जाकर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा टी. आई. कोतवाली को निर्देशित किया जाकर ग्राम पिपरिया में पुलिस रेड कराई गई और सुखलाल पटेल पिता श्रीपाल पटेल उम्र करीब 54 साल निवासी पिपरिया को अपनी किराना दुकान में विक्रय हेतु रखी हुई अवैध बियर की 10 बाटल व 27 केन कुल 20 लीटर कीमती 4950 रूपये की जप्त की जाकर अपराध क्रमांक 424/24 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोपी सुखलाल पटेल की किराना दुकान जिससे अवैध शराब का विक्रय किया जाता था को पुलिस द्वारा जांच हेतु सीलबंद कर दिया गया है।

           पुलिस अधीक्षक अनूपपुर   मोती उर रहमान द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि किसी भी विद्यालय के नजदीक अवैध शराब बेचे जाने की सूचना पर सख्त कार्रवाई की जाए।

 पवित्र नगरी अमरकंटक मे अवैध शराब एवं मांस पर रोक लगाने की मांग 


      

अमरकंटक। अंजय तिवारी 

मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी नगर परिषद अमरकंटक के विभिन्न वार्डों में अवैध महुआ की हाथ बनी शराब एवं अंग्रेजी शराब तथा मांस का खुलेआम विक्रय एवं उपयोग पर तत्काल रोक लगाने की मांग अमरकंटक नगर परिषद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन सहित थाना अमरकंटक से की है। मध्य प्रदेश शासन ने पावन पवित्र नगरी अमरकंटक में अंग्रेजी शराब तथा महुआ की शराब साथ ही मांस के विक्रय प्रयोग पर शक्ति के साथ प्रतिबंध लगा रखा है इतना ही नहीं नर्मदा नदी पर मछली के मारने पर भी प्रतिबंध लगा रखा है इन सब के बावजूद यहां अवैध रूप से अंग्रेजी एवं महुआ की बनी शराब तथा अंडा मांस मछली खुलेआम विक्रय एवं प्रयोग हो रहा है। इतना ही नहीं नर्मदा नदी पर बहुत लोग हर समय मछली का आखेट करते हुए देखे जा सकते हैं इन्हें किसी भी तरह का डर भय नहीं रहा। शराब के नशे में धुत होकर युवक तेज वाहन चलाते हैं तथा शाम से ही शराबी घूमते देखे जाते हैं जो की आम जनों से अनावश्यक विवाद गाली गलौज करते हैं अमरकंटक नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश जगहों पर अंग्रेजी शराब खुलेआम बेची जा रही है वहीं इसी आड़ में लोग महुआ का शराब बनाकर बेच रहे हैं गत दिनों अमरकंटक नगर परिषद के उपाध्यक्ष  रज्जू सिंह नेताम ,  जोहन लाल चंद्रवंशी पार्षद सभापति तथा  शक्ति पांडे पार्षद सभापति ने थाना अमरकंटक पहुंचकर अवैध रूप से विक्रय की जाने वाली अंग्रेजी एवं अवैध महुआ की शराब तथा मांस विक्रय पर तत्काल रोक लगाई जाने विषयक एक ज्ञापन पत्र नगर निरीक्षक को सौंप कर कार्यवाही की मांग की है ज्ञापन पत्र में उल्लेखित किया गया है कि इससे अमरकंटक की आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व प्रभावित होता है तथा इससे दुष्प्रभाव भी पड़ता है ज्ञापन पत्र की प्रति जिला प्रशासन अनूपपुर को भी प्रेषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने अमरकंटक नगर को पवित्र नगरी घोषित करते हुए शराब एवं मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया था। पवित्र नगरी अमरकंटक का उसी क्रम में ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किया जा रहा हैं अमरकंटक नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी एवं आने वाले तीर्थ यात्रियों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मांस एवं शराब पर तत्काल रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस थाना से की है।

 अमरकंटक के डाकघर में रेलवे का रिजर्वेशन काउंटर सप्ताहों से बंद पड़ा है । 



देश के कोने कोने से पहुंच रहे श्रद्धालु / टूरिस्ट हो रहे परेशान 

अमरकंटक / श्रवण उपाध्याय             

               मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में पर्यटक , तीर्थ यात्री देश के कोने कोने से अमरकंटक पहुंचते रहते है । चौमासा बीता रहे राजस्थान से पधारे संत जी जिनकी कथा और प्रवचन सुनने सैकड़ों भक्तो का आवागमन कई माह से लगातार जारी बना हुआ है । मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल अमरकंटक में कुछ वर्ष पूर्व रेलवे की बुकिंग काउंटर अमरकंटक के डाकघर में रेलवे द्वारा स्थापित किया गया था पर वह अब रिजर्वेशन काउंटर विगत एक पखवाड़े से बंद पड़ा है , फलस्वरुप रेलवे का आरक्षण कराने आ रहे पर्यटक , तीर्थ यात्री , टूरिस्ट क्षेत्र में आने वाले नागरिक , यात्रीगण इससे भारी परेशान एवं मायूस होकर वापस लौट रहे हैं । उल्लेखनीय है कि पावन पवित्र नगरी पर्यटन एवं तीर्थ स्थल अमरकंटक नगर के स्थानीय डाकघर में सुगम रेल यात्रा हेतु रेलवे का आरक्षण केंद्र की स्थापना तत्कालीन सांसद श्रीमती राजेश नंदिनी सिंह के प्रयासों से प्रारंभ कराया गया था वही अब रेलवे आरक्षण केंद्र जो की अमरकंटक के मुख्य मार्ग स्थित डाकघर में संचालित हो रहा था । प्राप्त जानकारी अनुसार विगत एक पखवाड़े से ज्यादा समय से अनूपपुर रेलवे पदाधिकारियों (पुलिस) द्वारा की गई कार्यवाही के बाद से अचानक रूप से बंद हो गया है । डाकघर में इससे संबंधित कोई सटीक जानकारी नहीं दे पा रहा है । लेकिन इसके चलते नागरिक एवं पर्यटक , तीर्थयात्री डाकघर में रेलवे आरक्षण कराए जाने हेतु जाते है पर उन्हें मायूस होकर  वापस लौटना पड़ता है । इस परेशानी से लोगो को पेंड्रा रोड या अनूपपुर रेलवे स्टेशन आरक्षण  हेतु जाना पड़ता है । बाहर से आए अनेकों तीर्थ यात्रियों ने बताया कि कब यहां का आरक्षण बंद हो गया इसकी कोई जानकारी नहीं होने से हम लोग भारी परेशानी में पड़ गए है । डाकघर अमरकंटक के प्रभारी उप डाकपाल सत्येंद्र सोनी ने बताया कि अभी फिलहाल कार्यवाही बाद से ही रेलवे का आरक्षण बंद है जब तक कोई स्थाई उप डाकपाल नहीं आ जाता तब तक आरक्षण बंद रहेगा । मैं अभी अस्थाई रूप से प्रभार में काम कर रहा हूं । 

स्थानीय नागरिक एवं अमरकंटक मंडल कांग्रेस अध्यक्ष श्याम लाल सेन ने बताया कि वह भी आरक्षण कराने गए थे लेकिन वहां से हमें आरक्षण के लिए मना कर दिया गया इससे परेशान होकर मुझे पेंड्रा रोड जाना पड़ा तथा मुझे अतिरिक्त भार भी उठाना पड़ा है । 

क्या रेलवे विभाग एवं शहडोल जिला डाकघर के अधिकारी इस संबंध में त्वरित कार्यवाही कर रेलवे आरक्षण केंद्र पुनः जल्द से जल्द प्रारंभ करा पाएंगे , जिससे आगंतुक पर्यटक , तीर्थ यात्रियों , नगर वासियों को रेलवे आरक्षण कराने हेतु भटकना न पड़े । इस ओर विभाग जल्द ध्यान दे कर लोगो की परेशानियों को कम करे ।

 अमरकंटक में पूर्व दिनों हुई बारिश और चली तेज हवाओं से नर्मदा मंदिर पास लगी एलसीडी और प्राथमिक स्वस्थ केंद्र की चहारदीवारी दीवार गिरी



।            

अमरकंटक/श्रवण उपाध्याय            

                 मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली  पवित्र नगरी अमरकंटक मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल है ।पवित्र नगरी अमरकंटक में गत दिनों 24 घंटे की हुई अनवरत तेज वर्षा एवं तेज आंधी तूफान के चलते श्री नर्मदा मंदिर उद्गम परिसर के सामने लगा 15/10 का लगा लाखों रुपए का एलसीडी एवं स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक के चिकित्सक आवास की 15 फुट लंबी चहारदिवाल गिरकर धराशाई हो गई है संतोष की बात यह है कि इससे कोई जन हानि की कोई खबर नहीं है । उक्त एलसीडी में मात्र एक दो बार ही मंदिर एवं शासन की योजनाओं का संक्षिप्त क्लिप प्रसारण हो सका है वह एलसीडी हमेशा बंद ही रहता था वहीं इसके बगल में शहडोल प्रदूषण निवारण मंडल का एक एलसीडी स्क्रीन यथा उचित लगा हुआ है । समाचार लिखे जाने तक एलसीडी का उठाओ नहीं किया जा सका है । एलसीडी गिरने की जानकारी है भी किसी को की नहीं देखने योग्य है । ठीक इसी तरह वर्षा एवं हवा के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की दीवार भी गिर गई थी ।  अमरकंटक में पूर्व दिनों में भारी वर्षा और तेज हवाओं के चलते पंडित दीनदयाल चौंक से कपिलधारा मार्ग बीच एक विशाल पेड़ भी गिर गया था जिसे द्वितीय दिवस हटाया जाकर मार्ग चालू किया गया था । आवागमन अवरुद्ध होने की वजह से पेंड हटाया गया पर मंदिर पास लगे एलसीडी और गिरी दीवाल कब सही होगी कोई बता नहीं पा रहा ।

 "पीआर टी महाविद्यालय अनूपपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा  " स्वच्छता ही सेवा" के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया


 विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एस.के .तिवारी जी के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के महिला कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आशना दुबे, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सौरभ गुप्ता एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।  

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो .एस.के. तिवारी जी ने विद्यार्थियों से कहा कि मानव जीवन में स्वच्छता का बहुत बड़ा महत्व है। यदि व्यक्ति स्वच्छता नहीं अपनाता, तो गंदगी से होने वाली कई बीमारियों का शिकार हो जाता है। इस  कार्यक्रम के अधिकारी प्रो.आशना दुबे जी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की रूपरेखा के बारे में स्वयंसेवकों को बताया।

 स्वच्छता ही सेवा अभियान के संबंध में जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में बैठक सम्पन्न


 

अनूपपुर । 19 सितम्बर 2024 कलेक्टर  हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2024’’ अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 पखवाड़े़ के संचालन के संबंध में गुरूवार को जिला परिवहन अधिकारी  सुरेन्द्र सिंह गौतम की अध्यक्षता में कार्यालय जिला परिवहन कार्यालय अनूपपुर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला बस एसोसिएशन के अध्यक्ष  छत्रपाल सिंह गहरवार, जिला ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष  रामजी मिश्रा, जिला टैक्सी यूनियन के संभागीय अध्यक्ष  अरुण तिवारी, जिला टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष  रवि तिवारी एवं जिला ऑटो यूनियन के अध्यक्ष  जवाहर साहू एवं अन्य सदस्य तथा वाहन स्वामी उपस्थित थे।  

बैठक में जिला परिवहन अधिकारी  सुरेन्द्र सिंह गौतम ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत अपने वाहनों, कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में यूनियन के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने यूनियन के सभी चालकों, परिचालकों को स्वच्छता अभियान के संबंध में जानकारी प्रदान करें। साथ ही वाहन में यात्रा करने वाले यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने तथा अभियान में सहभागी बनकर अपने क्षेत्र में जन जागरूकता करने की अपील की उन्होंने निर्देश दिए कि बस वाहन स्वामी अपने वाहनों में डस्टबिन रखना सुनिश्चित करें।

 भले जेल जाना पड़े मगर प्रदर्शन  बेहतर होगा - गुरमीत सिंह मंगू


अनूपपुर / किसान नया यात्रा को लेकर अनूपपुर जिले के प्रभारी बनाए गए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के   वरिष्ठ नेता गुरमीत सिंह मंगू ने 19 सितम्बर जिला कांग्रेस कमेटी में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया की लोकतंत्र में सभी को अपने अधिकार के लिए प्रदर्शन करने के लिए स्वतंत्रता मिली है, कांग्रेस पूरे प्रदेश में 20 सितंबर को  किसान के हित के लिए  न्याया यात्रा निकाल रहीं हैं,इसी क्रम में अनूपपुर जिले में भी  20 सितंबर को न्याय यात्रा निकाली जानी है, जिसको लेकर  प्रशासन से अनुमति मांगी गई जहां पर प्रशासन ने अनुमति देने से मना कर दिया, उन्होंने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि  कांग्रेस अनूपपुर जिले में  किसान न्याय यात्रा निकालेगी, प्रदर्शन करेगी व किसानों के  हितों के लिए लड़ेगी चाहे उन्हें जेल ही जाना क्यों ना पड़े |  साथ इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि अन्न दाता किसान इस समय काफी परेशानियों से जूझ रहा है। भारी वर्षा से उनकी सोयाबीन एवं धान की फसलों को नुकसान हुआ है। प्रदेश के 50 प्रतिशत किसानों की सोयाबीन फसल में फल ही नहीं लगा है। किसानों की लागत मूल्य दोगुना हो गई है. वर्ष 2011 में भी सोयाबीन की फसल के दाम 4300 रूपये प्रति क्विंटल थें। आश्चर्य की बात है कि आज भी वर्ष 2024 में पुराने दामों पर ही उनकी उपज खरीदी जा रही हैं। केन्द्र एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और किसान एमएसपी की मांग लगातार कई वर्षों से कर रहे हैं, और आज भी उनकी फसल की एमएसपी के समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं की जा रही है। राहुल गांधी भी लगातार किसानों कि

फसलों के लिए समर्थन मूल्य के कानूनी ग्यारंटी की मांग कर रहे हैं। प्रदेश में किसानों की आर्थिक परेशानी,बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि खस्ताहाल खराब सड़के, बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं एवं अबोध बालिकाओं पर पर हो रहे दुराचार , अजा एवं अजजा , अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव अत्याचार एवं अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी  ने निर्देशित किया है की दिनांक 20 सितम्बर 2024 को पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय पर किसान न्याय यात्रा दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी | यात्रा का रूट 5 से 10 कि.मी. का चयन करें तथा किसान न्याय यात्रा में ज्यादा से ज्यादा किसानों कि सहभागिता सुनिश्चित कि  जाएगी । उक्त किसान न्याय यात्रा को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु जिला अध्यक्ष पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशी, मोर्चा संघठन  विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पदाधिकारी तथा किसान भाईयों एवं प्रभावित परिवारों की अधिक से अधिक भागीदारी होंगी।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget