अटल कार्यकर्ता सम्मान से सम्मानित
हुए लोकतंत्र सैनानी मूलचंद अग्रवाल
अनूपपुर । लोकतंत्र सैनानी मूलचंद अग्रवाल को अटल कार्यकर्ता सम्मान से अलंकृत करते हुए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भोपाल से आए अटल स्मृति समिति से धीरज पटेरिया ने यह सम्मान उन्हें उनके निवास पर पहुंचकर दिया।बताया गया कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर रजत पत्र लोकतंत्र सैनानी मूलचंद अग्रवाल को दिया गया।
रजत पत्र में उल्लेख किया गया कि संगठन के विभिन्न दायित्वों को समर्पित कार्यकर्ता के रुप में आपकी दशकों की अनवरत यात्रा संगठन की निष्काम भाव से सेवा के लिए आपको "अटल कार्यकर्ता" सम्मान से अलंकृत करते हुए हम गौरावान्वित हैं।