*जब हम स्वदेशी अपनाते हैं तो अपनी देश की मिट्टी से जुड़ जाते हैं:- राजेश पांडे
देश के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी वैक्सीन बनाकर भारत को बनाया आत्मनिर्भर:- सांसद हिमाद्री सिंह
स्वदेशी अपनाकर हम अपनी देश की अर्थव्यवस्था को करें मजबूत:- हीरा सिंह श्याम
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर पुष्पराजगढ़ में सम्मेलन का हुआ आयोजन
अनूपपुर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर 24 अक्टूबर 2025 को अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा के राजेंदग्राम में सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेश पांडे शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम प्रमुख रूप से उपस्थित रहें जिन्होंने अपने उद्बोधन के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में उपस्थित जन समूह तथा पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों को संबोधित किया और कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान यह एक नारा नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है यह हमारे भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश की सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आवाहन है कि हम अपने देश में बने उत्पादों को अपनाएं, अपनी संस्कृति को गले लगाएं, और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें ।
हर घर पहुंचाएं स्वदेशी का मंत्र
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र है, हमारा लक्ष्य है, और हमारी शक्ति है इस मंत्र को हर घर तक पहुंचाएं। हमारे देश के कारीगरों, हमारे किसानों, हमारे छोटे व्यापारियों ,और हमारे उद्यमियों के प्रति एक सम्मान है और अपने लोगों की मेहनत को सम्मान देते हैं अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हैं।
जब हम स्वदेशी अपनाते हैं तो अपने देश की मिट्टी से जुड़ जाते हैं
भाजपा प्रदेश मंत्री कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजेश पांडे ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक क्षेत्र में ही नहीं है यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है हम विदेशी वस्तुओं के पीछे भागने के बजाय अब अपनी जड़ों को पहचान रहे हैं दुनिया में योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प ,परंपरागत उद्योग ,यह सब आज वैश्विक पहचान बन चुका है जब हम स्वदेशी अपनाते हैं तो अपने देश की मिट्टी से जुड़ जाते हैं।
संकट की घड़ी में देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाकर भारत को बनाया आत्मनिर्भर
शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में हमारे देश के वैज्ञानिकों ने भी स्वदेशी वैक्सीन बनाकर पूरी दुनिया को बता दिया कि भारत किसी पर निर्भर रहने वाला नहीं है हमारे देश के वैज्ञानिकों ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया और दुनिया को वैक्सीन बनाकर मानव जीवन की रक्षा की आज भाजपा सरकार स्वदेशी को बढ़ावा दे रही है मेक इन इंडिया से लेकर स्टार्टअप इंडिया वोकल फार लोकल से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक का हर पहल लक्ष्य यही है कि हम विदेशी निर्भरता कम करें और स्वदेशी उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से रहे उपस्थित
आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प सम्मेलन में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पांडे शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम पूर्व विधायक सुदामा सिंह भाजपा जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह, श्याम नारायण शुक्ला जिला उपाध्यक्ष मदन त्रिपाठी जितेंद्र सोनी जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी स्थानीय जनसमूह उपस्थित रहें उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।



