*विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर शासकीय तुलसी महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन
*
अनूपपुर। 12 सितंबर 2026 विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तुलसी महाविद्यालय, अनूपपुर में सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, कविता गायन एवं अन्य विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. शिवेंद्र द्विवेदी सीमनकक्ष ,नोडल डॉ. कुलदीप सिंह, श्रीमती प्रभा राठौर, सुश्री इंद्रावती एवं सुश्री कल्पना मरावी जिला चिकित्सालय से विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों एवं विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक सहयोग तथा आत्महत्या की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संरक्षण एवं मार्गदर्शन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार सक्सेना जी ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज श्रीवास्तव द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की संयोजक डॉ. आकांक्षा राठौर रहीं।
इस अवसर पर डॉ. फरहा, डॉ. तरन्नुम शरबत, डॉ. सुधा साहू, डॉ. विनोद कुमार कोल सहित महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

