*बिजली कर्मचारी महासंघ ने भरी हुंकार प्रदेश में छा सकता है अंधकार
*
चचाई । मध्य प्रदेश में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी महासंघ द्वारा लगातार विद्युत कर्मियों की जायज लंबित मांगों के संबंध में लिखित मौखिक निवेदन के उपरांत निराकरण नहीं होने के कारण प्रदेश स्तर पर लिए गए निर्णय के आधार पर *12 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद कर दिया गया है,
जिसमें प्रमुख मांगे के रूप में *संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, नियमित कर्मचारियों की वेतन विसंगति का निराकरण,
*आउटसोर्स श्रमिकों को हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश की तर्ज पर निगम मंडल की स्थापना कर उनके हो रहे शोषण पर रोक लगाते हुये आर्थिक लाभ पहुंचाना,वन टाइम गृह जिला स्थानांतरण विद्युत पेंशनरों की पेंशन भुगतान राज्य कर्मचारियों की तरह कोषालय के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था की जाए एवं मंडल के समय से नियुक्त मीटर रीडरों का*सविलियन, साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर्मचारियों को कनिष्ठ अभियंता के पद पर नियुक्त किये जाने की मांग के साथ सभी वर्गों के कर्मचारीयों की मांगे रखी गई है।*
कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होने के कारण संगठन द्वारा तीन चरणों में आंदोलन की घोषणा की गई है ।
इसी तारतम्य में अमरकंटक ताप विद्युत् गृह चचाई जिला अनूपपुर में कार्यरत नियमित एवं आउटसोर्स कर्मियों ने ताप विद्युत् गृह के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर रैली के माध्यम से गगनचुंबी नारे लगाते हुये माननीय ऊर्जा मंत्री मध्य प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन तनवीर अहमद साहब कार्यपालक निदेशक ताप विद्युत् गृह चचाई को सौंपा गया।
*ज्ञात हो कि 06 मार्च 2026 को प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रबंध संचालक महोदय,निष्ठा परिसर गोविंदपुरा में भारी संख्या में संविदा नियमित एवं आउटसोर्स कर्मचारी द्वारा भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध विद्युत कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित उत्पादन,पश्चिम एवं मध्य क्षेत्र के महामंत्री जी की उपस्थिति में माननीय ऊर्जा मंत्री जी के नाम प्रबंध संचालक महोदय,मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, को ज्ञापन सौंपा गया था ।*
*रूपरेखा-*
1.प्रथम चरण में 16 मार्च 2026 को प्रदेश के प्रत्येक जिला स्तर/पॉवर हॉउस स्तर पर ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन।
2.द्वितीय चरण में 2 अप्रैल 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों/कंपनी मुख्यालय पर एक दिन का धरना प्रदर्शन।
3.तृतीय चरण में प्रदेश की राजधानी भोपाल में धरना के बाद रैली निकालकर ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उक्त ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व सतेन्द्र कुमार पाटकर, अभा. मंत्री अखिल भारतीय विद्युत् मजदूर महासंघ एवं शाखा सचिव चचाई ने किया, जिसमें
मध्य प्रदेश विद्युत् उत्पादन कर्मचारी संघ,भारतीय ठेका मजदूर संघ के पदाधिकारी -सदस्य एवं ताप विद्युत् गृह में कार्यरत सैकड़ो कर्मचारी श्रमिक ने सहभागिता की।

