*कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को पुणे (महाराष्ट्र) से किया दस्तयाबnarmadanewstimes. in


 *कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को पुणे (महाराष्ट्र) से किया दस्तयाब



 *आरोपी विनय पटेल पुणे से गिरफ्तार* 

अनूपपुर । पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जगन्नाथ मरकाम जी एवं एस.डी.ओ.पी.  नवीन तिवारी जी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल पुणे (महाराष्ट्र) से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया है एवं उक्त नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी विनय कुमार पटेल पिता महेश पटेल उम्र करीब 20 साल निवासी ग्राम छिल्पा पुलिस चौकी फुनगा थाना भालूमाड़ा जिला अनूपपुर को पुणे (महाराष्ट्र ) से गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 23.02.2026 को 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के अचानक घर से बिना बताये चले जाने की रिपोर्ट माता पिता द्वारा किये जाने पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 120/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की गई। टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठौर, आरक्षक अमित यादव, महिला आरक्षक कविता विकल एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, आरक्षक पंकज मिश्रा की टीम के द्वारा पतासाजी कर अपहृता को महाराष्ट्र के पुणे के कोरेगांव में आरोपी विनय कुमार पटेल निवासी ग्राम छिल्पा थाना भालूमाड़ा अनूपपुर के साथ किराये के कमरे से दस्तयाब कर सकुशल परिजनो को सुपुर्द किया है। आरोपी विनय कुमार पटेल का अपने मामा के घर आना जाना होने से नाबालिग बालिका से परिचय एवं दोस्ती हो गई जो बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर पुणे महाराष्ट्र साथ में ले गया। पुलिस द्वारा आरोपी विनय पटेल को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर अनूपपुर लाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget