भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी के निवास पर मुलाकात कर सुपुत्री स्व. सुरभि खंडेलवाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किए - राधावल्लभ शारदा जी
बैतूल। असेंबली आफ एम .पी .जर्नलिस्ट्स के प्रदेश
अध्यक्ष एवं म.प्र.श्रम सलाहकार परिषद के मनोनीत सदस्य राधावल्लभ शारदा जी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से बैतूल स्थित उनके निवास में अपनी टीम के साथ मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल जी ने शारदा जी से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली ।
शारदा जी की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल से संक्षिप्त वार्ता में पत्रकार कानून और श्रम संबंधित विषय पर चर्चा हुई ।
गौरतलब रहें की खंडेलवाल जी की सुपुत्री स्व. सुरभि खंडेलवाल के निधन के दौरान राधावल्लभ शारदा जी की तबियत खराब होने की वजह शोक संवेदना व्यक्त करने नहीं आ पाए थें ।
इस दौरान असेंबली आफ एम. पी. जर्नलिस्ट्स के प्रदेश उपाध्यक्ष नन्हें चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष गजेंद्र सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा साहू, नागेंद्र निगम, दीन दयाल गुर्जर, कैलाश पाटिल, शंकर साहू, सुनील गोंड़ाने, जीत आम्र वंशी, विनय रॉय, मुकेश बाबू सिंह, सहित अन्य पत्रकार मौजूद थें ।

