भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा अनूपपुर जिला जेल में कैदियों के बीच नशा मुक्ति गोष्ठी का आयोजन, साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्नnarmadanewstimes. in

 भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा अनूपपुर

जिला जेल में कैदियों के बीच नशा मुक्ति गोष्ठी का आयोजन, साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न


अनूपपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा अनूपपुर द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 6 मई 2026 को जिला जेल अनूपपुर में कैदियों के बीच नशा मुक्ति विषय पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम कलेक्टर एवं अध्यक्ष  हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन तथा राज्य शाखा भोपाल के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस सोसायटी अनूपपुर के सभापति डॉ. आर.पी. सोनी के नेतृत्व में किया गया।

गोष्ठी में रेडक्रॉस सोसायटी अनूपपुर के सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, राज किशोर तिवारी, डॉ. शिवेन्द्र कुमार द्विवेदी, सत्येन्द्र पाटकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रभारी राज किशोर तिवारी रहे। नशा मुक्ति विषय पर विशेष व्याख्यान देते हुए डॉ. शिवेन्द्र कुमार द्विवेदी ने नशे के दुष्प्रभावों, मानसिक एवं शारीरिक हानि तथा इससे परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन में रेडक्रॉस सोसायटी के उद्देश्यों एवं सेवाकार्यों की जानकारी देते हुए नशे के कारण समाज में उत्पन्न हो रही विसंगतियों पर चिंता व्यक्त की और सभी को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में अशोक शर्मा द्वारा जेल प्रशासन के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget