प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व का आयोजन
अनूपपुर । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाविद्यालय के विज्ञान सभागार में "महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व" के अंतर्गत विविध सांस्कृतिक एवं प्रेरणादाई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल सक्सेना के संरक्षण एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामलाल रौतेल जी अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेन्द्र तिवारी जी, तथा डी. एस. राव जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन प्रभारी प्राचार्य डॉ. जे. के. संत जी द्वारा दिया गया।
दीपक त्रिपाठी जिला प्रमुख, गीता प्रतिष्ठानम्, अनूपपुर ने गुरु-शिष्य परंपरा, भारतीय संस्कृति तथा गुरु के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन दिया। इस अवसर पर श्रीमती आकांक्षा शुक्ला ने गुरु महिमा पर ओजस्वी काव्य पाठ प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में पवन छिब्बर जी, हरिशंकर वर्मा जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का सफल संचालन नीरज श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. आकांक्षा राठौर रही।अंत में डॉ. राधा सिंह ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ देवेंद्र सिंह बागरी, डॉ विनोद कुमार कोल, डॉ हीरा सिंह गोंड, श्रीमती प्रीति वैश्य, डॉ सुधा साहू, डॉ ऋषिकेश चंद्रवंशी,डॉ तरन्नुम सरवत, डॉ शोभा तिवारी, डॉ फरहा नाज, डॉ दुर्गेश कुमार द्विवेदी डॉ सूरज परवानी, डॉ बृजेंद्र सिंह सहित अन्य महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
गुरु पूर्णिमा के इस गरिमामय आयोजन ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय में भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान, संस्कार एवं प्रेरणा का संचार किया।


