न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजितnarmadanewstimes. in

 न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



अनूपपुर । 17 नवंबर 2026 मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती माया विश्वलाल के मार्गदर्शन में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह-2026 के अंतर्गत जिले में विभिन्न विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर लिटिल स्टेप हाई स्कूल अनूपपुर में किया गया। इस दौरान न्यायाधीशगण द्वारा विद्यार्थियों को बाल अधिकार, पॉक्सो अधिनियम, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य तथा साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। द्वितीय दिवस जिला न्यायालय परिसर से मैराथन दौड़ आयोजित की गई, जिसमें न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। तृतीय दिवस जिला जेल अनूपपुर में बंदियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर उनके अधिकारों एवं प्ली बार्गेनिंग की जानकारी दी गई।

विधिक सेवा सप्ताह के चतुर्थ दिवस 17 नवंबर को शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल एवं शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला न्यायाधीश एवं सचिव  मनीष कुमार पाटीदार ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, पॉक्सो अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता, बालश्रम प्रतिषेध अधिनियम, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य तथा नशा उन्मूलन की जानकारी दी। जिला विधिक सहायता अधिकारी  बृजेश पटेल जी ने लोकोपयोगी लोक अदालत एवं सुरक्षित बचपन अभियान के संबंध में जानकारी दी।

कार्यक्रमों में न्यायाधीशगण, महाविद्यालय एवं विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget