*मध्यप्रदेश शासन कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने देवास शराब कांड मामले में कांग्रेस नेता पुत्र की संलिप्तता पर मीडिया को दी प्रतिक्रिया narmadanewstimes. in


*मध्यप्रदेश शासन कैबिनेट मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने देवास शराब कांड मामले में कांग्रेस नेता पुत्र की संलिप्तता पर मीडिया को दी प्रतिक्रिया


-*

*-प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बिजली बिल से कर्मचारियों के वेतन तक, खर्चों के धन का स्रोत बताए कांग्रेस*

*-गंभीर मामलों में निष्पक्षता की बात करने वाली कांग्रेस अपने नेताओं से जुड़े आरोपों पर कार्रवाई करे*

*-आरोपों पर चुप्पी क्यों? जीतू पटवारी जनता को जवाब दें और कांग्रेस अपना पक्ष स्पष्ट करे*

* विश्वास कैलाश सारंग*

भोपाल । 29/10/2026 मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को देवास शराब कांड में कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के पुत्र अमन कासलीवाल की संलिप्तता पर कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल करते हुए कहा कि पुलिस विवेचना में सामने आए तथ्यों के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  जीतू पटवारी को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। गंभीर मामलों में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही की बातें करने वाली कांग्रेस अपने नेताओं और उनसे जुड़े लोगों पर आरोप सामने आने पर चुप्पी क्यों साध लेती है? कांग्रेस को केवल दूसरों से सवाल पूछने के बजाय अपने लोगों से जुड़े सवालों का भी जवाब देना चाहिए। आनंद कासलीवाल और अमन कासलीवाल कांग्रेस के धरने-प्रदर्शनों में टेंट, लाइट और माइक की व्यवस्थाओं से लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बिजली बिल तथा कर्मचारियों के वेतन जैसे खर्चों से जुड़े रहे हैं। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि इन व्यवस्थाओं के लिए धन कहां से आता था। क्या प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों पर होने वाले खर्चों का वित्तीय पोषण इन्हीं लोगों के माध्यम से किया जाता था? यदि ऐसा था, तो इन खर्चों के लिए धन के स्रोत और संबंधित वित्तीय लेन-देन की जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।

*जीतू पटवारी चुप्पी साधने के बजाय जनता के सामने अपनी पार्टी का पक्ष रखें* 

मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि  प्रदेश कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि पार्टी के धरने-प्रदर्शनों और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के खर्चों का वित्तीय प्रबंधन किन लोगों के माध्यम से किया जाता रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  जीतू पटवारी को इसका जवाब देना चाहिए। आनंद कासलीवाल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी का करीबी बताया जाता है। ऐसे में  पटवारी की जिम्मेदारी है कि वे इस मामले पर चुप्पी साधने के बजाय जनता के सामने अपनी पार्टी का पक्ष रखें। कांग्रेस को बताना चाहिए कि देवास शराब कांड में सामने आए तथ्यों के आधार पर वह क्या कदम उठाने जा रही है और जांच में सहयोग के लिए उसकी क्या भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। देवास शराब कांड की निष्पक्ष जांच की जा रही है। कानून के अनुसार जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

*जीतू पटवारी जवाब दें, कांग्रेस अपने नेताओं से जुड़े आरोपों पर कार्रवाई कब करेगी?*

मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि नकली शराब के कथित कारोबार से किसी भी प्रकार के वित्तीय संबंध की आशंका की जांच साक्ष्यों के आधार पर होनी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। पुलिस विवेचना में मुख्य आरोपी अज्जू राठौर और उसके साथी गोविंद के साथ अमन कासलीवाल की कथित संलिप्तता तथा थिनर के ड्रम की खरीदी से जुड़े तथ्यों की जांच की बात सामने आई है। इन तथ्यों के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  जीतू पटवारी को स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी पार्टी इस प्रकरण में नाम सामने आने वाले लोगों के विरुद्ध क्या कार्रवाई करेगी।  सारंग जी ने कहा कि मामले के सार्वजनिक होने के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आनंद कासलीवाल और अमन कासलीवाल के विरुद्ध कांग्रेस की ओर से कार्रवाई की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कांग्रेस यदि वास्तव में गंभीर मामलों में निष्पक्षता और जवाबदेही की पक्षधर है, तो उसे अपने नेताओं और पदाधिकारियों से जुड़े मामलों में भी उसी कसौटी पर खरा उतरना चाहिए। दूसरों से जवाबदेही मांगने वाली कांग्रेस अपने मामले में जवाब देने से बच नहीं सकती। जनता जानना चाहती है कि कांग्रेस नेतृत्व इन आरोपों को लेकर क्या कदम उठाएगा।

*पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता दिखाए कांग्रेस, राजनीति नहीं जवाबदेही तय करे*

मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि शराब से जुड़ी ऐसी घटनाओं का समाज और परिवारों पर गंभीर असर पड़ता है। ऐसे संवेदनशील मामलों में राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढकर पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाना तथा दोषियों को कानून के दायरे में लाना आवश्यक है। देवास शराब कांड से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच में दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को इस मामले में सामने आए आरोपों पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए, जांच में सहयोग करना चाहिए और पार्टी से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के सवाल पर जनता को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि उसके कार्यक्रमों और प्रदेश कार्यालय के खर्चों का वित्तीय पोषण किन स्रोतों से होता रहा है। कांग्रेस केवल राजनीतिक आरोप लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि अपने नेताओं से जुड़े सवालों पर भी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करे।

*(बृजगोपाल लोया)*

प्रदेश मीडिया प्रभारी

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget