*‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ के संकल्प को लेकर विशाल पदयात्रा 30 अक्टूबर को इंदौर में narmadanewstimes. in


 

*‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ के संकल्प को लेकर विशाल पदयात्रा 30 अक्टूबर को इंदौर में*

*मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश प्रभारी सहित प्रदेश नेतृत्व होगा शामिल*

इंदौर/भोपाल, 29/10/2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक  हेमंत खण्डेलवाल, केंद्रीय मंत्री  मनसुखभाई मांडविया, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश प्रभारी व सांसद  बिप्लब कुमार देब एवं प्रदेश नेतृत्व 30 अक्टूबर को इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ संकल्प को लेकर आयोजित विशाल पदयात्रा में शामिल होंगे।

‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ विशाल पदयात्रा शुक्रवार को प्रातः 10 बजे इंदौर के सुभाष नगर चौराहा से पाटनीपुरा चौराहा तक निकाली जाएगी। पदयात्रा में कबीरपंथी गायक पद्मश्री भैरोंसिंह चौहान, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय,  तुलसीराम सिलावट, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  रणवीर सिंह रावत, सांसद  शंकर लालवानी, इंदौर जिला अध्यक्ष  सुमित मिश्रा, महापौर  पुष्यमित्र भार्गव सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, खेल संगठनों के प्रमुख व आमजन सहित करीब एक लाख लोग शामिल होंगे।

*(बृजगोपाल लोया)*

प्रदेश मीडिया प्रभारी

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget