*"जन सुरक्षा- युवा सृजन" संवाद कार्यक्रम
अनूपपुर। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के संयुक्त नवाचार *"जन सुरक्षा-युवा सृजन संवाद* कार्यक्रम अंतर्गत आज दिनांक-30/10/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर अंकित सोनी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी अनूपपुर सुजीत कड़वे के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक श्रीमती ज्योति दुबे एवं सूबेदार अम्बरीष साहू के नेतृत्व में तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के छात्र-छात्राओं को *जन सुरक्षा एवं युवा सृजन संवाद* कार्यक्रम अंतर्गत थाना कोतवाली एवं पुलिस लाईन अनूपपुर का भ्रमण कराया गया|
*कोतवाली अनूपपुर में थाना भ्रमण*
एसडीओपी अनूपपुर सुजीत कड़वे एवं थाना प्रभारी कोतवाली उमेश उपाध्याय की उपस्थिति में तुलसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत थाना कोतवाली अनूपपुर का भ्रमण करवाया गया| थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा थाना स्तर में होने वाली विभिन्न कार्यवाही के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई|सायबर अपराध,डायल 112 की कार्यप्रणाली एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई|छात्र-छात्राओं को डायल 112 की कार्य-प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई एवं आपात स्थिति में डायल 112 का उपयोग किस प्रकार से किया जाना है उसके बारे में बताया गया|छात्र-छात्राओं द्वारा भी उत्सुकता पूर्वक प्रश्नों के माध्यम से डायल 112 की बारीकी को ध्यान से समझा गया|
*पुलिस लाईन कार्यालय भ्रमण*
कार्यक्रम की अगली कड़ी में रक्षित निरीक्षक ज्योति दुबे एवं सूबेदार अम्बरीष साहू की उपस्थिति में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुलिस लाईन अनूपपुर की समस्त शाखाओं का भ्रमण कराया गया|रोजनामचा शाखा, स्टोर शाखा,वाहन शाखा,रीडर शाखा, आर्मोररी शाखा से होने वाले विभिन्न कार्यों के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई|पुलिस लाईन अनूपपुर स्थित दिशा लर्निंग सेंटर का भी छात्र-छात्राओं को भ्रमण कराया गया एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को दिशा लर्निंग सेंटर में आकर अध्ययन हेतु आमंत्रित किया गया |
*कार्यक्रम के अगले चरण में कल दिनांक 31/10/26 को युवा सृजन जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने वाले महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को उचित पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।*
आज के कार्यक्रम में एसडीओपी अनूपपुर सुजीत कड़वे,रक्षित निरीक्षक ज्योति दुबे, थाना प्रभारी कोतवाली उमेश उपाध्याय,सूबेदार अम्बरीष साहू, तुलसी महाविद्यालय से डॉ. ज्ञान प्रकाश पांडे,विनोद कोल,पूनम ढांडे़,तरन्नुम सरवत, शोभा तिवारी एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय अनूपपुर से राघवेंद्र सिंह डॉ.श्रद्धा चौरसिया एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

