वृहद पौधारोपण विशेष अभियान का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पौधों का रोपण कर किया शुभारंभnarmadanewstimes. in

 वृहद पौधारोपण विशेष अभियान का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पौधों का रोपण कर किया शुभारंभ


 

अनूपपुर। 12 जुलाई 2025 म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा चलाये जा रहे ’’पंच-ज’’ अभियान के अंतर्गत ’’विधिक सेवा, प्रकृति की रक्षा’’ शीर्षक से एक राज्यव्यापी वृहद पौधारोपण विशेष अभियान का अनूपपुर जिले में आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 15 जुलाई, 2025 से 15 सितम्बर, 2025 तक चलाया जावेगा। जिस अनुक्रम में अनूपपुर जिले में कम से कम 10 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा। इस वृहद पौधारोपण विशेष अभियान का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती माया विश्व लाल द्वारा जिला न्यायालय परिसर अनूपपुर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर किया गया। 

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय  मनोज कुमार लढ़िया, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश  नरेन्द्र पटेल, जिला न्यायाधीश  विक्रम सिंह, जिला न्यायाधीश  पवन कुमार शंखवार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती चौनवती ताराम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  विनोद कुमार वर्मा, न्यायिक दंडाधिकारी  अरविन्द कुमार बरला, न्यायिक दंडाधिकारी  अमनदीप सिंह छाबड़ा, न्यायिक दंडाधिकारी  बॉबी सोनकर, न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री सुधा पाण्डेय, न्यायिक दंडाधिकारी  सुनील कुमार खरे, न्यायिक दंडाधिकारी  निखिल सिंघई, न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री सृष्टि साहू, जिला विधिक सहायता अधिकारी  बृजेश पटेल, अधिवक्ता बार संघ के अधिवक्तागण, पैरा लीगल वालेंटियर एवं न्यायालयीन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget