“सृजन कार्यक्रम किशोर/किशोरियों में आत्मनिर्भरता की पहल
”
जैतहरी । मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल सामुदायिक पुलिस योजना अंतर्गत उप-पुलिस महा निरीक्षक विनीत कपूर के दिशा-निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोति उर रहमान के मार्गदर्शन में तथा जगन्नाथ मरकाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नोडल सृजन कार्यक्रम अनूपपुर के नेतृत्व में थाना जैतहरी अंतर्गत सरस्वती उ.मा.विद्यालय में विधिवत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारंभ किया गया |
अतिथियों के स्वागत पश्चात् सृजन कार्यक्रम में सहभागी संस्था हार्ड के सुशील शर्मा द्वारा उद्देश्य बताते हुये कहा गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना है तथा ऐसे बच्चे चुनौतियों से निपटने हेतु सक्षम बन सके इस हेतु उन्हें आत्मरक्षा कौशल सिखाना है जिससे उनमें शारीरिक एवं मानसिक मजबूती प्राप्त हो सके |
साथ ही कानूनी साक्षरता अधिकारों एवं कानून के प्रति जागरूक करना है, जगन्नाथ मरकाम जी ने रोचक ढंग से बच्चों को सृजन अर्थात रचनात्मकता समझाते हुये कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य है और उन्हें इस कार्यक्रम के माध्यम से नई जानकारी तथा भविष्य निर्माण में सहायता प्राप्त होगी |
पुलिस विभाग द्वारा बच्चों को मोजर वियर सी.एस.आर.से प्राप्त ट्रेक शूट प्रदान किये गये जिसे बच्चे खुश हुये तथा प्रशिक्षण के दौरान एक ड्रेस में सब बच्चें प्रशिक्षण में भाग लेंगे |
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से बी.सी.एम. कोमल सिंह मार्को द्वारा बच्चों को पोषण जानकारी प्रदान की गई, सूबेदार अम्बरीष साहू जी द्वारा कार्यक्रम समन्वय किया गया, सृजन मास्टर ट्रेनर प्रभात मिश्रा उपस्थित थे जिन्होंने आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा बताया |
सरस्वती विद्यालय परिवार से पुष्पेन्द्र नामदेव, डा. दीपक उरमलिया, प्रदीप गुप्ता, आशीष पाण्डेय, थाना जैतहरी से उ नि. अमरलाल यादव, प्रधान आरक्षक श्याम शुक्ला उपस्थित रहे |
सृजन कार्यक्रम का सराहनीय संचालन नेशनल ट्रेनर वालीबाल दिनेश कुमार सिंह द्वारा किया गया |

