प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजितnarmadanewstimes. in

 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित


अनूपपुर । महाविद्यालय के सेमिनार हाल में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अनिल सक्सेना ने अपने उद्बोधन में अंबेडकर जी के जीवन, संघर्ष एवं उनके द्वारा रचित संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो कार्य किए, वे आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. जे. के. संत ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अंबेडकर जी के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. नीरज श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष, हिंदी) ने अंबेडकर जी के विचारों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिक बताते हुए सामाजिक समरसता पर बल दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें अंबेडकर जी के जीवन और उनके योगदान को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के स्वयंसेवक  सतीश सोनी ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर ऋषिकेश चंद्रवंशी, डॉ ज्ञान प्रकाश पांडे,  विनोद कोल, डॉक्टर तरन्नुम शरबत, डॉक्टर दुर्गेश द्विवेदी, डॉ नंद लाल गुप्ता,  देवेंद्र बागड़ी,  संतोष सोलंकी सहित काफी संख्या में महाविद्यालय के स्टाफ, एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही । अंत में आभार प्रदर्शन  ज्ञान प्रकाश पांडे ने किया ।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget