*“अब दुर्घटना में नहीं रुकेगा इलाज — PM राहत स्कीम से 7 दिन तक फ्री उपचार, 9 नागरिक पा चुके जीवनरक्षक लाभnarmadanewstimes. in

 *“अब दुर्घटना में नहीं रुकेगा इलाज — PM राहत स्कीम से 7 दिन तक फ्री उपचार, 9 नागरिक पा चुके जीवनरक्षक लाभ


”*

*पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  निर्देश पर समस्त थानों में पीएम राहत योजना की मॉनिटरिंग जारी*

अनूपपुर । जिला अनूपपुर में PM राहत स्कीम के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए कैशलेस उपचार की प्रभावी व्यवस्था लागू है। अब किसी भी घायल को इलाज के लिए पैसे की चिंता नहीं करनी होगी *उपचार का पूरा खर्च शासन उठाएगा।* 

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक  *मोती उर रहमान (IPS)* के निर्देश पर इस योजना की मॉनिटरिंग प्रत्येक थाना स्तर पर की जा रही है ताकि इस योजना लाभ आमजन तक तत्काल पहुंच सके। 

 *योजना की मुख्य विशेषताएं*

*7 दिन तक या अधिकतम ₹1.5 लाख तक पूरी तरह निःशुल्क इलाज*

*अस्पताल में भर्ती के समय कोई अग्रिम राशि नहीं*

*इलाज का भुगतान सीधे शासन द्वारा अस्पताल को*

 *अब तक 9 नागरिक इस योजना से लाभान्वित, समय पर उपचार से मिली नई जिंदगी*


 *यहां मिलेगा कैशलेस उपचार*

*जिले के सभी शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ इन 8 निजी अस्पतालों में सुविधा उपलब्ध*

* आशीर्वाद हॉस्पिटल, अनूपपुर

* आर.डी.एस. हॉस्पिटल, कोतमा

* संजीवनी हॉस्पिटल, अनूपपुर

* गुरुकृपा हॉस्पिटल, अनूपपुर

* न्यू लाइफ हॉस्पिटल, अनूपपुर

* संगीता नर्सिंग होम, बिजुरी 

* वी केयर हॉस्पिटल, अनूपपुर

* खेड़िया नेत्र चिकित्सालय, बिजुरी  

* *दुर्घटना के समय क्या करें*

 घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं अस्पताल में

  *“रोड एक्सीडेंट केस”*

 के रूप में दर्ज कराया जाता है

 बाकी सभी प्रक्रिया अस्पताल एवं प्रशासन द्वारा पूरी की जाती है

 *क्यों है यह योजना महत्वपूर्ण*

✔ इलाज में नहीं होगी देरी

✔ आर्थिक बोझ से राहत

✔ समय पर उपचार से जीवन बचने की संभावना अधिक

 *अनूपपुर पुलिस की अपील*

“हर सेकंड कीमती है। आपकी तत्परता किसी की जिंदगी बचा सकती है।

 *PM राहत स्कीम के तहत इलाज की जिम्मेदारी शासन की है*—आप बस मदद के लिए आगे बढ़ें।”

 *यातायात पुलिस अनूपपुर*

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget