भाजपा अनूपपुर जिला कोर कमेटी की बैठक संपन्न, विकास पर मंथन
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में 12 मार्च 2026 को सर्किट हाउस अनूपपुर में भाजपा अनूपपुर जिले की कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने की।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा शहडोल संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया, मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री व अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार, भाजपा जिला प्रभारी संजय साहू तथा पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी उपस्थित रहे।
कोर कमेटी ने जिले की प्रशासनिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। अनूपपुर को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाने के रणनीतियों पर चर्चा हुई। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।

